देश

हमास और इजरायल जंग के बीच Air India का बड़ा फैसला, तेल अवीव के लिए रद्द कर दी सभी उड़ाने

Israel-Palestine Conflict: इजरायल और फिलिस्तीन के हमास के बीच जंग जारी है. दोनों देशों की ओर से ताबड़तोड़ रॉकेट दागे जा रहे हैं. इस बीच एयर इंडिया ने तेल अवीव से आने-जाने वाली अपनी सभी उड़ानें 14 अक्टूबर तक के लिए रद्द कर दी हैं. एयरलाइन ने यात्रियों की सुरक्षा के लिहाज से यह फैसला किया है.बता दें कि इजरायल पर शनिवार को हमास के उग्रवादियों ने अचानक हमला कर दिया. हमला इतना जोरदार था कि महज 20 मिनट में 5 हजार रॉकेट दागे गए. इस जंग में अब तक दोनों देशों के 500 से अधिक लोगों की जान गई है.

यात्रियों को हर संभव सहायता देगी: एयरलाइन

एयरलाइन के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, “हमारे यात्रियों और चालक दल की सुरक्षा के लिए तेल अवीव से हमारी उड़ानें 14 अक्टूबर, 2023 तक निलंबित रहेंगी.” प्रवक्ता ने कहा कि एयरलाइन इस अवधि के दौरान किसी भी उड़ान में बुकिंग करने वाले यात्रियों को हर संभव सहायता देगी. हमास आतंकवादियों द्वारा देश पर हमला किए जाने के बाद पीएम मोदी ने शनिवार को इजराइल के साथ एकजुटता व्यक्त की है.

एयर इंडिया के एक प्रवक्ता ने कहा कि 07 अक्टूबर 2023 को दिल्ली से तेल अवीव के लिए एयर इंडिया की उड़ान और तेल अवीव से दिल्ली की वापसी उड़ान AI140 को हमारे मेहमानों और चालक दल के हित और सुरक्षा में रद्द कर दिया गया है. यात्रियों को उनकी आवश्यकताओं के अनुसार सभी सहायता दी जा रही है.”

यह भी पढ़ें: इजरायल में हाहाकार, हमास का खूनी खेल… घर में घुस कर मारने वाली खुफिया एजेंसी ‘मोसाद’ भी फेल!

लुफ्थांसा ने भी रद्द की उड़ानें

बता दें कि सिर्फ एयर इंडिया ने ही नहीं उड़ानें रद्द की है, इसके अलावा लुफ्थांसा, स्विस एयर और टर्किश एयरलाइंस सहित अन्य अंतरराष्ट्रीय वाहकों ने भी उड़ान रद्द करने की घोषणा की है. एयरलाइन के एक प्रवक्ता ने एएफपी को बताया, “तेल अवीव में मौजूदा सुरक्षा स्थिति को देखते हुए, लुफ्थांसा फ्रैंकफर्ट के लिए एक ही उड़ान बनाए रखेगा, लेकिन तेल अवीव से आने और जाने वाली लुफ्थांसा की अन्य सभी उड़ानें इस शनिवार के लिए रद्द कर दी गई हैं.” इज़रायली सेना दक्षिणी इज़रायल में गाजा पट्टी की सीमा के पास विभिन्न स्थानों पर हमास के आतंकवादियों से लड़ रही है, जिसमें केफ़र अज़ा, सेडरोट, सूफ़ा, नाहल ओज़, मैगन, बेरी और रीम सैन्य अड्डे के शहर शामिल हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

दिल्ली में नहीं थम रहे बिल्डिंग हादसे, सीमापुरी में गिरी चार मंजिला इमारत; मलबे में दबे कई लोग, रेस्क्यू जारी

Delhi News: दिल्ली के सीमापुरी इलाके में चार मंजिला इमारत गिरने से हड़कंप मच गया.…

10 minutes ago

PM Modi 25 Years: गुजरात के सीएम से लेकर वैश्विक पटल पर छाने तक की अनकही कहानी, भारत-ब्रिटेन रिश्तों में नया अध्याय

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने पर उनकी राजनीतिक यात्रा…

12 minutes ago

आसमान से दुश्मनों पर पैनी नजर! भारतीय सेना ने खरीदे 225 FPV ड्रोन, जानें क्यों हैं खास

भारतीय सेना ने 17,500 फीट की ऊंचाई पर सफल ट्रायल के बाद 225 FPV ड्रोन…

15 minutes ago

‘अब राजनीति नहीं करूंगा’, बाबरी मस्जिद बनाने की बात कहने वाले हुमायूं कबीर का संन्यास

रेजीनगर उपचुनाव के बाद मुर्शिदाबाद के नवादा से विधायक हुमायूं कबीर भावुक हो गए. उन्होंने…

25 minutes ago

रांची में गूंजा ‘विकसित भारत’ का संकल्प, पीएम मोदी के 25 साल के सार्वजनिक जीवन पर भव्य आयोजन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर बुधवार…

26 minutes ago

रेलवे ने निकाला भीड़ का तोड़, दिवाली और छठ से पहले सबको किया खुश

Indian Railway Plan For Crowd Management: दीवाली और छठ के मद्देनजर रेलवे ने यात्रियों की…

26 minutes ago