दुनिया

German Tatto Girl In Israel: इजरायल की धरती पर हमास की बर्बरता, लड़की की लाश को घुमाया गाड़ी पर, लगाए ‘अल्लाह हू अकबर’ के नारे

Israel Attack: पश्चिमी एशिया में इजराइल-फिलिस्तीन संघर्ष से दुनिया में कोहराम मचा हुआ है. फिलिस्तीनी चरमपंथी समूह ‘हमास’ के हजारों लड़ाकों ने रविवार 6-7 अक्टूबर को इजराइल पर भीषण हमला कर दिया. इजराइल पर 5,000 से अधिक रॉकेट दागे. इस दौरान ‘हमास’ के लड़ाकों के बर्बरतापूर्ण हमलों से हर कोई स्तब्ध रह गया. सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियो सामने आए, जिनमें ‘हमास’ के लड़ाके इजरायली महिलाओं को नोंचते-मारते और उन्हें अगवा करते दिख रहे हैं.

‘हमास’ के लड़ाकों ने इजरायल के सीमावर्ती इलाके में हमला करके महिलाओं को उठाया और उनमें से कई को क्रूरतापूर्वक मार भी डाला. एक लड़की की नग्न लाश को गाड़ी पर खुलेआम घुमाया गया. इस दौरान इस्लामिक हमलावरों ने ‘अल्लाह हू अकबर’ के नारे लगाए…और लड़की की लाश को पैरों से कुचलते रहे. जिस लड़की की लाश को नग्न अवस्था में गाड़ी में घुमाया, उसकी पहचान अब उजागर हुई है. पता चला है कि वो लड़की मूल रूप से जर्मनी की थी, जिसका नाम शानी लाउक (Artist Shani Louk) था.

जर्मनी की शानी लाउक को मारकर गाड़ी में न्यूड पटका

जर्मनी की शानी लाउक पेशे से एक टैटू आर्टिस्ट थी, जो इजराइल में म्यूजिक फेस्टिवल अटेंड करने आई थी. इजराइल के लोग भी जश्न में डूबे हुए थे. तभी अचानक उन पर फिलिस्तीनी चरमपंथी समूह ‘हमास’ के हजारों लड़ाकों ने बॉर्डर पार करते हुए हमला कर दिया. ‘हमास’ के हमले में इजरायल के दर्जनों नागरिकों को बंधक भी बना लिया गया. जिनमें शानी लाउक भी एक थीं.

 

 

अल्लाह हू अकबर का नारा लगाते हुए बंदूंकों से फैलाई दहशत

शानी लाउक को हमास के लड़ाकू हथियारबंद आतंकियों ने बेरहमी से मारा. उसके बाद उसकी लाश को गाड़ी में डालकर घुमाया…उस पर पैर भी रखते रहे. वे वीडियो में अल्लाह हू अकबर का नारा भी लगाते नजर आ रहे हैं, जो बेहद अमानवीय-कृत्य था. हमास के इस हमले के बाद लोगों को लग रहा था कि जिस लड़की की लाश को हमास लड़ाकू लोग गाड़ी में घूमा रहे थे, वो इजराइली महिला सैनिक है. हालांकि, अब उस लड़की के बारे में यह पता चला है कि वो जर्मनी से थी.

यह भी पढ़िए: Israel Attack: इजरायल और हमास की जंग में कूदा ‘हिजबुल्लाह’, लेबनान के इस आतंकी संगठन ने दागे दर्जनों रॉकेट, कहा- हम लेंगे फिलिस्तीन का बदला

30 साल की शानी को उसकी मां ने टैटू से पहचाना

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शानी लाउक की पहचान उसकी मां ने बेटी के पैर में बने टैटू देखकर की. बताया जा रहा है कि हमास के लड़ाकों ने जब इजरायल में घुसपैठ की तो अन्य लोगों के साथ ही शानी को भी किडनैप कर लिया. इसके बाद इन्होंने 30 साल की शानी के साथ बर्बरता की. यहां हम शानी के साथ की गई बर्बरता की कोई तस्वीर नहीं डाल रहे, हालांकि, उसके पहले की तस्वीरें आप देख सकते हैं.

— भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘नमक के व्यापारी से लेकर…’, जानिए इतिहास के सबसे बड़े योद्धा हेमचन्द्र विक्रमादित्य की अनसुनी कहानी

हेमचन्द्र विक्रमादित्य, जिन्हें इतिहास में हेमू के नाम से भी जाना जाता है, 16वीं सदी…

8 minutes ago

मेरठ के चर्चित सांप कांड में पत्नी और प्रेमी दोषी करार, 17 महीने बाद कोर्ट ने खोला खौफनाक साजिश का राज

UP News: मेरठ के चर्चित सांप कांड में अदालत ने अमित की पत्नी रविता और…

24 minutes ago

पीएम मोदी के 25 साल के सार्वजनिक जीवन को समर्पित सेवा सप्ताह शुरू, पटियाला में 400 जरूरतमंद परिवारों को मिला राशन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन और जन्मदिन के अवसर पर शिवसेना…

36 minutes ago

दिल्ली में नहीं थम रहे बिल्डिंग हादसे, सीमापुरी में गिरी चार मंजिला इमारत; मलबे में दबे कई लोग, रेस्क्यू जारी

Delhi News: दिल्ली के सीमापुरी इलाके में चार मंजिला इमारत गिरने से हड़कंप मच गया.…

49 minutes ago

PM Modi 25 Years: गुजरात के सीएम से लेकर वैश्विक पटल पर छाने तक की अनकही कहानी, भारत-ब्रिटेन रिश्तों में नया अध्याय

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने पर उनकी राजनीतिक यात्रा…

51 minutes ago

आसमान से दुश्मनों पर पैनी नजर! भारतीय सेना ने खरीदे 225 FPV ड्रोन, जानें क्यों हैं खास

भारतीय सेना ने 17,500 फीट की ऊंचाई पर सफल ट्रायल के बाद 225 FPV ड्रोन…

54 minutes ago