देश

राजस्थान चुनाव में ज्यादा फोकस नहीं करेगा BJP आलाकमान!, वसुंधरा राजे के पास ही रहेगी टिकट बंटवारे की जिम्मेदारी

Rajasthan Elections 2023: 5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों में बीजेपी राजस्थान में अपनी रणनीतियों पर ज्यादा फोकस नहीं करेगी. हालांकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनाव में वहां रैली और पार्टी के लिए जोर-शोर से प्रचार करते हुए नजर जरुर आएंगे. खबरों के मुताबिक बीजेपी ने भले ही अपना वहां किसी को सीएम फेस नहीं बनाया हो, लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को चुनाव से जुड़ी तैयारियों की जिम्मेदारी दी जाएगी. यहां तक की टिकट बंटवारे में भी पार्टी उनकी ही सलाह लेगी. वहीं खबर यह भी है कि पार्टी इस बार अपने मौजूदा विधायकों में से सिर्फ 25 फीसदी विधायकों के ही टिकट काटेगी. इस बीजेपी को फायदे की बात यह भी है कि उसके पास प्रदेश में सत्ता विरोधी महौल और हर 5 साल में सरकार बदलने की परम्परा है.

बीजेपी आलाकमान इन सभी को देखते हुए राजस्थान में ज्यादा फोकस करते हुए नजर नहीं आएगी. बीते विधानसभा चुनाव में 200 सदस्यीय विधानसभा में उसके 71 विधायक जीते थे. ऐसे में बहुत ज्यादा टिकट काटे जाने की संभावना नहीं है. सूत्रों के अनुसार पार्टी जिताऊ फार्मूले पर काम करते हुए अधिकतम 25 फीसद टिकट ही काट सकती है.

प्रचार अभियान में ऊपर रहेंगी वसुंधरा राजे

प्रधानमंत्री मोदी ने खुद इस बात का ऐलान किया है कि राजस्थान में पार्टी बिना किसी चेहरे के ही लड़ेगी. उसका चेहरा केवल पार्टी का निशान कमल ही होगा. हालांकि इससे पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का समर्थक खेमा नाराज जरूर है. सूत्रों के अनुसार बीजेपी नेतृत्व इस मुद्दे को ज्यादा हवा नहीं दे रहा है. उसने साफ संदेश दिए हैं कि वसुंधरा राजे की अहमियत बरकरार रहेगी. टिकट बंटबारे में उनकी सलाह अहम होगी और मेरिट के आधार पर ही उम्मीदवारों का चयन होगा. इसके अलावा प्रचार अभियान में भी वसुंधरा राजे सबसे उपर रहेंगी.

यह भी पढ़ें- Asian Games में इतिहास रचने पर PM मोदी ने सभी खिलाड़ियों को दी बधाई, कहा- आपने कड़ी मेहनत से देश को गौरवान्वित किया

अभी तक नहीं उम्मीदवारों की सूची का ऐलान

गौरतलब है कि बीजेपी ने अभी तक राजस्थान के लिए उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है. हालांकि केंद्रीय चुनाव समिति की पिछली बैठक में राज्य के उम्मीदवारों को लेकर चर्चा हुई थी. सूत्रों के मुताबिक, पार्टी ने लगभग पचास नामों की लिस्ट तैयार की है. इनमें कुछ सांसदों और केंद्रीय मंत्रियों के भी नाम हैं. ज्यादातर सीटें हारी हुई हैं और पार्टी अन्य राज्यों की तरह यहां पर भी बड़े नेताओं को उतार कर हारी हुई सीटों को जीतने का दांव खेल सकती है.

– भारत एक्सप्रेस

Rajasthan Elections: चुनाव में क्या है BJP का प्लान? 

 

Rahul Singh

Recent Posts

‘पीएम मोदी का नेतृत्व दुनिया के लिए मिसाल…’; अमेरिकी गवर्नर ने की जमकर तारीफ

भारत में एक ट्रेड मिशन पर आए मोंटाना के गवर्नर ग्रेग जियानफोर्टे ने बुधवार प्रधानमंत्री…

2 minutes ago

जनता जानती है..! नवादा में गरजे प्रशांत किशोर, अनंत सिंह पर खुला PK का राज

Prashant Kishor In Nwada: नवादा पहुंचे जन सुराज के संस्थापर प्रशांत किशोर यानी PK ने…

18 minutes ago

मां के संघर्षों की मिसाल बनी रामगढ़ की कविता, बच्चों के लिए साड़ी में नंगे पांव दौड़ी 1600 मीटर

झारखंड के रामगढ़ की कविता देवी ने पति के निधन के बाद दो बच्चों के…

23 minutes ago

दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला बेगूसराय! बस स्टैंड के पास बदमाशों ने 3 लोगों को मारी गोली

बेगूसराय बस स्टैंड के पास अचानक हुई ताबड़तोड़ फायरिंग से इलाके में हड़कंप मच गया.…

24 minutes ago

मंदिर के नाम मुस्लिम महिला की ‘वसीयत’, संभल में पति के इंतकाल के बाद आखिर क्या हुआ?

Sambhal Muslim Woman Temple Will: संभल में पति के निधन के बाद मुस्लिम महिला लुबना…

37 minutes ago

पसमांदा समुदाय की शिक्षा, गरिमा और समान अवसरों के लिए सामूहिक संकल्प का मंच बना “पसमांदा संवाद”

राष्ट्रीय अल्पसंख्यक शैक्षिक संस्थान आयोग (NCMEI) के कार्यवाहक अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर, उत्तर प्रदेश…

1 hour ago