एयर इंडिया की एयर होस्टेस
Air India Guidelines: पिछले दिनों टाटा ग्रुप ने एयर इंडिया को खरीदा था. उसके बाद से एयर इंडिया में लगातार बदलाव किए जा रहे हैं. इसी क्रम में टाटा ग्रुप ने एयर इंडिया के क्रू मेंबर्स के लिए एक गाइडलाइन जारी किया है. इस गाइडलाइन में क्रू मेंबर्स के सजने-संवरने को लेकर निर्देश जारी किया गया है. इसमें पुरुष और महिला दोनों को क्या पहनना है, उनका नया लुक कैसा होगा, इस संबंध में कंपनी ने निर्देश दिया है.
नई गाइडलाइंस के मुताबिक, अब महिला क्रू मेंबर्स को केवल एक-एक चूड़ी पहनना होगा, वो भी प्लेन, जिसपर कोई डिजाइन न हो. महिला क्रू मेंबर्स को अब कान में केवल साधारण टप्स ही पहनना होगा, झूमका और बाली को बैन कर दिया गया है. इसके साथ ही अब महिला क्रू मेंबर्स 0.5 सेंटीमीटर की बिंदी ही लगा सकती हैं. कंपनी की ओर से नेल पेंट और लिपस्टिक का रंग भी तय कर दिया गया है.
इस नए गाइडलाइंस (Air India Guidelines) में सबसे ज्यादा बदलाव महिला क्रू मेंबर्स के सजने-संवरने को लेकर किया गया है. महिला क्रू मेंबर्स अब हाई टॉप नॉट्स हेयर स्टाइल नहीं कर पाएंगी. बालों में अब केवल चार काली वाली पिन ही लगा सकती हैं. इसके अलावा आईशैडो को लेकर भी बदलाव किया गया है.
नई गाइडलाइंस (Air India Guidelines) में पुरुष क्रू मेंबर्स के लिए भी दिशा निर्देश दिया गया है. जिन पुरुष क्रू मेंबर्स के सिर में बाल हैं, उन्हें हेयर जेल लगाना अनिवार्य कर दिया गया है. इसके अलावा जिन पुरुष क्रू मेंबर्स के सिर में कम बाल हैं तो उन्हें अब अपना सिर क्लीन शेव्ड रखना होगा.
एयर इंडिया ने बालों को लेकर इस गाइडलाइंस में खास निर्देश दिया है. जिन महिला और पुरुष क्रू मेंबर्स के बाल सफेद हो गए हैं उन्हें अब कलर करके ही आना होगा. लेकिन कलर के नाम पर मेहंदी या फिर रंग-बिरंगे बाल बिलकुल भी नहीं चलेंगे.
ये भी पढ़ें : Swati Maliwal: जामा मस्जिद में लड़कियों की अकेले एंट्री बैन- नए फरमान पर स्वाति मालीवाल ने शाही इमाम को भेजा नोटिस
एयर इंडिया के कर्मचारी गर्दन और कलाई पर कोई धार्मिक चिन्ह टैटू नहीं बनवा सकते हैं. साथ ही कर्मचारियों को ऑफ ड्यूटी में यूनिफॉर्म और कंपनी के एक्सेसरीज को पहनने से मना किया गया है. यानी नए गाइडलाइंस के लागू होने के बाद से अब एयर इंडिया के कर्मचारी बदले-बदले नजर आएंगे.
-भारत एक्सप्रेस
मिडिल ईस्ट फोरम के विशेषज्ञों के अनुसार, चीन की घटती आबादी और जनसांख्यिकीय संकट भारत…
Hormuz Strait Tanker Explosion: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बारूदी सुरंग से टकराकर एक विशाल तेल…
भारत अपनी सैन्य ताकत को अंतरिक्ष तक बढ़ा रहा है. रक्षा मंत्रालय ने 2,563 करोड़…
नवरात्रि के अवसर पर गौतम अदाणी ने दक्षिण गुजरात के श्रीमद राजचंद्र मिशन धरमपुर का…
UP News: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले सियासी पोस्टर वार तेज हो…
18 अक्टूबर 1969 को हैदराबाद के लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट के दौरान…