यूटिलिटी

लॉन्च हुआ इस शहर में Jio 5G, अनलिमिटेड डेटा के साथ 1 Gbps तक की स्पीड का उठा सकते हैं मजा

Jio 5G Services launched: रिलायंस जियो तेजी से True-5G नेटवर्क को रोल आउट करने में लगी है. इसी क्रम में जियो ने बुधवार को पुणे (Pune) में 1Gbps की स्पीड के साथ अनलिमिटेड 5जी डेटा की शुरूआत कर दी है. इससे पहले रिलायंस जियो ने दिल्ली, गुरुग्राम, नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद और दिल्ली-एनसीआर में True-5G सेवाएं शुरू कर दी गई थीं.

दिल्ली-एनसीआर के बाद अब इस लिस्ट में पुणे का सबसे नया नाम है. इससे जियो के ग्राहक को अच्छी कवरेज और अत्याधुनिक जियो 5जी नेटवर्क का फायदा उठा सकते है. दिल्ली-एनसीआर के अलावा मुंबई, कोलकाता, वाराणसी, चेन्‍नई, हैदराबाद, बेंगलुरु और नाथद्वारा में रिलायंस जियो अपनी 5G सर्विस पहले ही शुरू कर चुका है.

ये भी पढ़ें- Tata के हाथों बिकने जा रही Bisleri, पानी का बॉटल बेचने वाली कंपनी के चेयरमैन हुए भावुक

12 शहरों में शुरू हो चुकी है True-5G सर्विस

जियो की ओर से जारी एक बयान में बताया गया है कि ‘जियो True-5G सेवाएं 12 शहरों में शुरू होने के बाद अब बड़ी संख्या में ग्राहकों ने जियो वेलकम ऑफर में पंजीकरण करवा लिया है. ग्राहकों के अनुभव और फीडबैक से 5जी नेटवर्क को तैयार करने में काफी सहयोग मिल रहा है.’ इसके तहत शहर के अधिकांश हिस्सों में स्टैंडअलोन True-5G नेटवर्क उपलब्ध करवाया जा रहा है.

ये भी पढ़ें- Maharashtra News: श्मशान में शख्स ने दी बर्थडे पार्टी, बच्चे-महिलाओं समेत 100 से ज्यादा गेस्ट पहुंचे, केक के साथ परोसी गई बिरयानी

मिलेगी 1 Gbps तक की स्पीड

टेलीकॉम कंपनी ने कहा कि पुणे के यूजर्स को अब असीमित 5G डेटा के साथ 1 गीगाबाइट्स प्रति सेकंड (1Gbps) तक की इंटरनेट स्पीड मिलने वाली है. True 5G नेटवर्क का डाटा अनुभव 500 Mbps से 1Gbps के बीच कहीं भी ब्रेकनेक स्पीड पर बेहद लो-लेटेंसी पर लॉन्च किया जा सकता है, जो विभिन्‍‍‍न वर्टिकल में इसका उपयोग करना सक्षम बना सकता है.

बता दें कि पुणे में छात्रों की बड़ी संख्या निवास करती है और यह देश के IT हब के तौर पर भी जाना जाता है. ऑटोमोबाइल और मैन्‍युफैक्चरिंग में भी पुणे का पहला स्थान है. बुधवार से शुरू किया गया जियो वेलकम ऑफर पुणे के सभी जियो यूजर्स को बिना किसी अतिरिक्त खर्च के अनलिमिटेड डेटा के साथ 1Gbps तक की स्पीड पाने के लिए आमंत्रित करता है.

-भारत एक्सप्रेस

Dimple Yadav

Recent Posts

यूपी में मौसम का तांडव! भारी बारिश और रेड अलर्ट जारी, जानिए कैसा है आपके जिले का हाल?

उत्तर प्रदेश में 27 सितंबर तक भारी बारिश, आंधी-तूफान और बिजली गिरने की आशंका को…

12 minutes ago

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर ‘भजन क्लबिंग’ में शामिल हुए पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार शाम को भारतीय जनसंघ के नेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की…

24 minutes ago

‘न सिर झुकाएंगे, न घुटने टेकेंगे!’ UN में ट्रंप की धमकी पर गरजे ईरानी राष्ट्रपति, दिया करारा जवाब

Masoud Pezeshkian: संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र में ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन ने…

37 minutes ago

अपनी हार के लिए प्रधानमंत्री मोदी को जिम्मेदार ठहरा रही कांग्रेस- प्रह्लाद जोशी

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने राहुल गांधी के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जुड़े सवाल पर…

42 minutes ago

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सड़क पर उतरा विपक्ष! पटना में RJD का बड़ा प्रदर्शन, कांग्रेस ने मांगा इस्तीफा

RJD Protest Patna: राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश…

1 hour ago

दबंगई दिखाना पड़ा महंगा! मुखर्जी नगर में DU छात्राओं से अभद्र व्यवहार, दो आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली के मुखर्जी नगर में हिंदू कॉलेज की दो छात्राओं के साथ कथित अभद्र व्यवहार…

1 hour ago