एक दिन में सबसे ज्यादा लोगों ने किया हवाई सफर.
Air India Flight Bomb Threat: फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी का सिलसिला थम नहीं रहा है. एक बार फिर इंटरनेशनल फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई, जिसके बाद उसकी इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एयर इंडिया की फ्लाइट IX-196 में बम की धमकी मिली. बता दें कि यह फ्लाइट दुबई से जयपुर आ रही थी. शुक्रवार, रात 12.45 बजे इस फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया.
देर रात 1 बजकर 20 मिनट पर इस फ्लाइट की जयपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई. इस फ्लाइट में 189 यात्री सवार थे. फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग के बाद सुरक्षा बलों ने उसकी तलाशी ली. हालांकि, जांच में कुछ भी संदिग्ध नहीं पाया गया.
बता दें कि इससे पहले दिल्ली से लंदन जा रही विस्तारा की एक फ्लाइट में बम होने की धमकी दी गई थी. जिसके बाद उस फ्लाइट को फ्रैंकफर्ट की ओर मोड़ दिया गया था. हलांकि, विमान फ्रैंकफर्ट एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंड किया.
सूत्रों के मुताबिक, 18 अक्टूबर को दिल्ली से लंदन जा रही विस्तारा की फ्लाइट ‘यूके17’ को सोशल मीडिया पर सुरक्षा संबंधी धमकी मिली. प्रोटोकॉल के तरह अधिकारियों को जानकारी दी गई. साथ ही विमान का चालक उड़ान का मार्ग बदलकर इसे फ्रैंकफर्ट ले गए.
बताते चलें कि बीते कुछ दिनों में तकरीबन 40 उड़ानों को बम से उड़ाने की धमकियां मिलीं. हालांकि, जांच के बाद ये सभी झूठ साबित हुईं.
-भारत एक्सप्रेस
Rudrapur News: उत्तराखंड के रुद्रपुर में पुलिस चेकिंग के दौरान बाइक सवार ने ऐसी जल्दबाजी…
Indore Garba Controversy: इंदौर में बीजेपी नेता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो…
पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में 5.8 तीव्रता के भूकंप से धरती कांप उठी. भूकंप का…
UP News: झांसी जनपद के उल्दन में चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच…
मां दुर्गा की मिट्टी की प्रतिमा केवल आस्था का प्रतीक नहीं, बल्कि भारतीय शिल्पशास्त्र, गणित…
Jodhpur News: जोधपुर/फलोदी के लोहावट में 39 घंटे चले बेहद कठिन रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद…