देश

महाराष्ट्र में सीट शेयरिंग पर अखिलेश यादव ने कहा, 12 सीटों की मांग उचित

Maharashtra Assembly Elections 2024: समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में सीट शेयरिंग को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि हमारी कोशिश होगी कि महाराष्ट्र में इंडिया गठबंधन मिलकर चुनाव लड़े.

उन्होंने कहा, “देश में हरियाणा के चुनाव के बाद महाराष्ट्र और झारखंड का चुनाव होने जा रहा है. हालांकि उपचुनाव भी हो रहे हैं. लेकिन, झारखंड और महाराष्ट्र में देश की राजनीति के लिए महत्वपूर्ण चुनाव होने जा रहे हैं और हाल में ही हम लोगों ने यह देखा है कि हरियाणा का हारा हुआ चुनाव भारतीय जनता पार्टी ने जीत लिया, इसलिए महाराष्ट्र और झारखंड में इंडिया गठबंधन के सहयोगी दल मिलकर भारतीय जनता पार्टी को हराएंगे.”

उन्होंने राज्य सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा, “महाराष्ट्र की सरकार छीनी और हथियाई हुई सरकार है. यह खोके से डराकर बनाई हुई सरकार है.”

महाराष्ट्र में महा भ्रष्टाचार: अखिलेश यादव

सपा नेता ने कहा, “महाराष्ट्र में महा भ्रष्टाचार चल रहा है. जनता अब इस सरकार को बदलने के लिए पूरी तरह से कमर कस चुकी है. इंडिया गठबंधन के और जितने भी सहयोगी दल हैं, हम मिलकर चुनाव लड़ेंगे और जीत का परचम लहराएंगे.”

12 सीटों की मांग उचित

उन्होंने कहा, “सपा महाराष्ट्र की महाविकास अघाड़ी से 12 सीटों की मांग कर रही है, जो सही है. महाराष्ट्र में समाजवादी पार्टी ज़्यादा से ज़्यादा सीटों पर जीतकर आएगी. हमने जनता का विश्वास जीता है. हम निसंदेह महाराष्ट्र चुनाव में बेहतर करेंगे.”

आईएएनएस

Recent Posts

GST Reform: कारोबारियों के लिए आसान होगा GST अनुपालन, रिफंड होगा तेज; गिरफ्तारी के नियमों में भी बदलाव पर विचार

GST Reform Compliance Refund Process: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि GST सुधारों का अगला…

14 minutes ago

नंदीग्राम उपचुनाव मामले में कांग्रेस प्रत्याशी मिलन प्रधान की याचिका से अलग हुए जस्टिस जॉयमाल्या बागची

नंदीग्राम उपचुनाव से कांग्रेस प्रत्याशी मिलन प्रधान की याचिका पर सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट के…

14 minutes ago

‘1 रुपये में 4 किलोमीटर का सफर’, हीरो विडा ईवी की बंपर डिमांड

हीरो विडा इलेक्ट्रिक स्कूटर की बिक्री में अगस्त में 108% का उछाल आया है. मात्र…

26 minutes ago

नटराजासन करने से पहले जरूर करें ये 7 योगासन, बैलेंस और फ्लेक्सिबिलिटी बढ़ाने में मिलेगी मदद; जानें सही तैयारी

Natarajasana Preparatory Yoga Poses: नटराजासन एक कठिन बैलेंसिंग और बैकबेंड योगासन है, जिसे करने से…

31 minutes ago

‘पॉक्सो’ नाम अधिकतर ने सुना, कानून की सही जानकारी सिर्फ 17% को; समाधान अभियान के अध्ययन का खुलासा

समाधान अभियान के वार्षिक दिवस 2026 में जारी अध्ययन के अनुसार, अधिकांश लोग पॉक्सो शब्द…

34 minutes ago

रोशनी से नियंत्रित होंगे दिमाग के न्यूरॉन्स, तीन वैज्ञानिकों को संयुक्त रूप से मिला 2026 का मेडिसिन नोबेल पुरस्कार

साल 2026 का मेडिसिन नोबेल पुरस्कार कार्ल डाइसरोथ, पीटर हेगमैन और जॉर्ज नागेल को ऑप्टोजेनेटिक्स…

1 hour ago