देश

शराब कारोबारी राजेश कात्याल को प्रवर्तन निदेशालय ने किया गिरफ्तार, लैंड फॉर जॉब और मनी लॉन्ड्रिंग जुड़ा है मामला

Money Laundering Case: हरियाणा के रियल एस्टेट और शराब कारोबारी राजेश कात्याल को प्रवर्तन निदेशालय ने गिरफ्तार कर लिया है. राजेश कात्याल अमित कात्याल का भाई है. लैंड फॉर जॉब मामले में ईडी पहले ही अमित कात्याल को गिरफ्तार कर चुकी है. अमित कात्याल का पूर्व रेलमंत्री लालू प्रसाद यादव परिवार से बेहद करीबी संबंध है. राजेश कात्याल पर सैकड़ो निवेशकों के साथ धोखाधड़ी करने का आरोप है. इसी आरोप में ईडी ने उसके खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग के तहत शिकायत दर्ज कर जांच शुरू की थी.

2 करोड़ 41 लाख रुपये की ज्वेलरी और सिक्के जब्त

इससे पहले ईडी ने राजेश कात्याल और अमित कात्याल के कई ठिकानों पर छापेमारी की थी. जिस दौरान 2 करोड़ 41 लाख रुपये की ज्वेलरी और सिक्के जब्त किए थे. छापेमारी के दौरान 32 लाख कैश, लक्जरी गाड़ियां भी जब्त किया था. इसके अलावे कई डिजिटल डिवाइस, हार्ड ड्राइव, पेन ड्राइव को अपने कब्जे में लिया था. छापेमारी के दौरान मिले सबूतों के आधार पर ईडी ने गुरुग्राम में 70 एकड़ जमीन और फ्लैट, मुंबई में कुछ आवासीय इकाइयां, दिल्ली में एक फॉर्म हाउस और अमित कात्याल और उनकी रियल्टी कम्पनियों की करीब 113 करोड़ रुपये की एफडी को अटैच कर चुकी है.

छापेमारी के दौरान मिले कई दस्तावेज

छापेमारी के दौरान ईडी को कई दस्तावेज मिले, जिनसे लंदन, श्रीलंका, सेंट किट्स बैंक अकाउंट का पता चला, जहां बायर्स के पैसे को ठिकाने लगाने का आरोप है. ईडी ने अमित कात्याल की एम एस कृष रियल टेक प्राइवेट लिमिटेड और ब्रम्हा सिटी प्राइवेट लिमिटेड पर भी कार्रवाई कर चुकी है. ईडी के मुताबिक शैल कम्पनियों के जरिये कात्याल ने 400 करोड़ रुपये विदेश भेजे है.

फिलहाल लैंड फॉर जॉब मामले में अमित कात्याल जमानत पर है. राजेश कात्याल और अमित कात्याल के खिलाफ गुरुग्राम पुलिस और दिल्ली पुलिस के अपराध शाखा ने निवेशकों की शिकायत पर एफआईआर दर्ज किया है. जिसके बाद ईडी ने इस एफआईआर के आधार पर मनी लॉन्ड्रिंग के तहत मुकदमा दर्ज किया था.

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

बिहार: दुर्गा पूजा का मेला देखने गए 18 साल के छात्र की गोली मारकर हत्या, आरा में फैली सनसनी

बिहार के भोजपुर जिले के पवना बाजार में दुर्गा पूजा का मेला देखने गए 18…

1 minute ago

19 या 20 अक्टूबर? कन्या पूजन की सही तारीख को लेकर मत होइए कन्फ्यूज, पंचांग से दूर करें सारा असमंजस

Kanya Pujan Kab Hai: शारदीय नवरात्रि के अंतिम दिनों में महाअष्टमी और महानवमी पर कन्या…

3 minutes ago

ओडिशा के छात्रसंघ चुनावों में ABVP का दबदबा, गृहमंत्री अमित शाह ने दी बधाई; 13 विश्वविद्यालयों में मिली जीत

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ओडिशा के छात्रसंघ चुनावों में मिली प्रचंड जीत के…

14 minutes ago

ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, आखिरी बार खाई थी मैगी और पी थी चाय

Greater Noida Death: ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों…

25 minutes ago

‘इंसानी इंजीनियरों की छुट्टी, एआई से कोडिंग!’ हूती विद्रोहियों ने क्लॉड एआई से बना डाला मिसाइल सॉफ्टवेयर; देखें VIDEO

Cyber Security: एआई कंपनी एंथ्रोपिक ने स्वीकार किया है कि यमन के हूती विद्रोहियों ने…

30 minutes ago

‘जिम में ट्रेडमिल पर दौड़ते समय थम गईं सांसें!’ प्रिंसिपल को आया साइलेंट अटैक, दिल दहला देगा VIDEO

राजस्थान के चूरू जिले के सरदारशहर में जिम में ट्रेडमिल पर दौड़ते समय सरकारी स्कूल…

33 minutes ago