देश

क्या एअर इंडिया की फ्लाइट होने वाली थी हाईजैक? यूरोप से भारत तक कोहराम; जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग

Air India Flight Emergency Landing: विमानन जगत से एक बड़ी और सनसनीखेज खबर सामने आ रही है. जर्मनी के फ्रैंकफर्ट से नई दिल्ली आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट (Air India AI 2030) को बुधवार सुबह राजस्थान के जयपुर एयरपोर्ट पर अचानक इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी. जानकारी के मुताबिक, इस उड़ान के दौरान विमान से अहमदाबाद एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) को हाईजैक होने का सिग्नल (Squawk Code) मिला था, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया.

45 मिनट बाद जयपुर में सुरक्षित उतरा विमान (Air India Flight Hijack Signal)

अहमदाबाद एटीसी से मिली जानकारी के तुरंत बाद जयपुर एटीसी को अलर्ट किया गया और एहतियात के तौर पर विमान को उसके तय रूट से डायवर्ट कर जयपुर में उतारने का फैसला लिया गया. घटना के करीब 45 मिनट बाद विमान को जयपुर एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंड करा लिया गया.

शुरुआती जांच में यह सामने आया कि पायलट की किसी गलती या तकनीकी गफलत की वजह से यह हाईजैक अलर्ट मैसेज ट्रांसमिट हो गया था. हालांकि, जब पायलट से पूछताछ की गई तो उसने स्पष्ट किया कि उसकी तरफ से कोई गलती नहीं हुई है.

फ्लाइटरडार24 के आंकड़ों के अनुसार, इस विमान (Air India AI 2030) ने 13 अक्टूबर की रात 9:45 बजे फ्रैंकफर्ट से उड़ान भरी थी और इसे 14 अक्टूबर की सुबह 10:40 बजे दिल्ली पहुंचना था, लेकिन सुरक्षा कारणों के चलते इसे जयपुर डायवर्ट करना पड़ा.

यूरोप में भी सामने आ चुकी है ऐसी ही घटना

गौरतलब है कि इस तरह की तकनीकी गलतियों या सिग्नल गड़बड़ी के मामले हाल ही में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी देखने को मिले हैं. हाल ही में ग्रीस के कोर्फू से जर्मनी के नूर्नबर्ग जा रही कोरेन्डन एयरलाइंस की एक फ्लाइट से भी गलती से हाईजैक अलर्ट चला गया था.

ये भी पढ़ें: यासीन के चक्कर में जेल सुपरिटेंडेंट तलब, दिल्ली हाईकोर्ट ने तिहाड़ प्रशासन से मांगा जवाब

संपर्क टूटने के कारण क्रोएशिया और जर्मनी से राफेल समेत कई फाइटर जेट हवा में तैनात कर दिए गए थे, लेकिन बाद में जांच में पता चला कि यह सिर्फ रेडियो सिस्टम की तकनीकी खराबी का नतीजा था. फिलहाल, एअर इंडिया की इस घटना के बाद जयपुर एयरपोर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां विमान और उसके दस्तावेजों की बारीकी से जांच कर रही हैं.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

दिवाली से पहले किसानों की बल्ले-बल्ले! महाराष्ट्र सरकार खाते में भेजेगी 5,000 रुपये, 305 तहसीलों को बड़ा तोहफा

Maharashtra News: महाराष्ट्र कैबिनेट ने पीएम मोदी के 25 साल के कार्यकाल पर अभिनंदन प्रस्ताव…

2 minutes ago

छी..छी..छी..रोबोट की गंदी हरकत: लड़की के पीछे से आया और..; यही देखना रह गया था

Robot Molests Girl Germany: क्या रोबोट भी छेड़खानी कर सकते हैं? जर्मनी की सड़क पर…

4 minutes ago

गृह मंत्री अमित शाह के बयान पर एकजुट दिखा एनडीए, विपक्ष पर साधा निशाना, कहा- बैलेट हो या ईवीएम, कांग्रेस हारेगी

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयान "गुजरात में बैलेट पेपर से वोटिंग हुई, कांग्रेस…

4 minutes ago

‘हरित परिवहन की ओर बड़ा कदम’ अदानी लॉजिस्टिक्स और CMA CGM की पार्टनरशिप, गुजरात में दौड़ेंगे इलेक्ट्रिक ट्रक

Adani Logistics: सड़क मार्ग से कंटेनरों की डिलीवरी को पर्यावरण के अनुकूल बनाने की दिशा…

12 minutes ago

अमेरिका के स्कूलों में 11,982 बार बैन हुईं किताबें, Stephen King से Jane Eyre तक लिस्ट में शामिल

US Book Ban: PEN America की रिपोर्ट के मुताबिक, 2025-26 के शैक्षणिक सत्र में अमेरिकी…

17 minutes ago

‘ये बेशर्म इस्लामिक पाकिस्तान…’ मर्लिन मुनरो की तस्वीर पर ख्वाजा आसिफ ने किया गंदा कमेंट, होने लगी थू-थू

Pakistan News: पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने मर्लिन मुनरो की तस्वीर पर कमेंट कर…

23 minutes ago