उत्तर प्रदेश

बहराइच में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान जुलूस पर पथराव और फायरिंग, एक युवक की मौत, भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात

उत्तर प्रदेश के बहराइच (Bahraich) जिले में रविवार (13 अक्टूबर) को दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुई फायरिंग और पत्थरबाजी में एक युवक की मौत हो गई, वहीं इस घटना में एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है. फायरिंग और पत्थरबाजी के बाद उपजे तनाव को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है. पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला ने लापरवाही बरतने वाले हरदी थाने के एसओ सुरेश वर्मा और महसी चौकी इंचार्ज शिवकुमार को सस्पेंड कर दिया.

जुलूस पर पथराव और फायरिंग

पूरा मामला हरदी थाना इलाके के रेहुआ मंसूर गांव का है, जहां रविवार की शाम को दुर्गा प्रतिमा विसर्जन का जुलूस निकाला जा रहा था, इसी दौरान जब जुलूस महराजगंज बाजार में पहुंचा, तभी कुछ अराजक तत्वों ने जुलूस पर पत्थरबाजी शुरू कर दी. पत्थरबाजी के बीच में उपद्रवियों ने फायरिंग भी शुरू कर दी, जिसमें गोली लगने से मंसूर गांव के रामगोपाल मिश्रा और एक अन्य युवक घायल हो गया. जिसे आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया. इलाज के दौरान रामगोपाल ने दम तोड़ दिया. युवक की मौत की खबर मिलते ही लोग आक्रोशित हो गए और उन्होंने बाजार में तोड़-फोड़ और आगजनी शुरू कर दी.

सीएम योगी ने कार्रवाई के दिए निर्देश

मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि बहराइच के महसी में माहौल बिगाड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा. सबको सुरक्षा की गारंटी है, लेकिन उपद्रवियों और जिनकी लापरवाही से घटना घटी है, ऐसे लोगों को चिह्नित कर कठोरतम कार्रवाई की जाए. सीएम योगी ने आगे लिखा कि प्रतिमा विसर्जन जारी रहेगा. प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों को मौके पर उपस्थित रहकर धार्मिक संगठनों से संवाद कर समय से प्रतिमा विसर्जन कराने के लिए निर्देशित किया.

यह भी पढें: बाबा सिद्दीकी हत्याकांड: बालिग निकला आरोपी धर्मराज कश्यप, बोन ऑसिफिकेशन टेस्ट से सच आया सामने

एसओ और चौकी इंचार्ज सस्पेंड

सीएम योगी के सख्त निर्देश के बाद पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला ने मामले में लापरवाही बरतने वाले एसओ और महसी चौकी इंचार्ज शिवकुमार को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

52 minutes ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

1 hour ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

2 hours ago

क्या CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर हुआ लाठीचार्ज?

सोशल मीडिया पर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन के नाम से एक…

2 hours ago

प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने पर भाजपा का मेगा शो, आईजीआई स्टेडियम में होगा भव्य कार्यक्रम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी…

2 hours ago

दिल्ली में आवारा कुत्तों से राहत की तैयारी! दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा- जनता को करेंगे जागरूक, यह एक आंदोलन बनेगा

दिल्ली हाई कोर्ट ने आवारा कुत्तों की नसबंदी और टीकाकरण की प्रक्रिया तेज करने के…

2 hours ago