देश

एयर इंडिया के विमान तकनीकी खराबी आने के बाद वापस लौटा

Air India Emergency Landing: एयर इंडिया के विमानों को लगातार तकनीकी खराबी का सामना करना पड़ रहा है. ऐसा ही मामला आज बुधवार को केरल के कोझिकोड अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर देखने को मिला. जहां दोहा जा रहा एयर इंडिया का एक विमान उड़ान के कुछ देर बाद वापस लौट आया. इस फ्लाइट में कुल 188 यात्री सवार थे.

इस संबंध में एक अधिकारी ने जानकारी दी कि, फ्लाइट IX 375 सुबह 9 बजकर 7 मिनट पर उड़ान भरी थी, लेकिन दो घंटे बाद ही वापस हवाई अड्डे पर लौट आई. विमान के केबिन AC में कुछ तकनीकी समस्या थी. सभी यात्री सुरक्षित हैं.

समस्या दूर नहीं होने पर दूसरी उड़ान की होगी व्यवस्था

हवाई अड्डे के अधिकारियों के अनुसार, या तो तकनीकी समस्या ठीक कर दिया जाएगा, या यात्रियों के लिए दूसरी उड़ान की व्यवस्था की जाएगी.

यात्रियों को कराया जाएगा जलपान

इस मामले को लेकर एयर इंडिया के प्रवक्ता ने बताया कि , हमारी फ्लाइट तकनीकी खराबी के चलते उड़ान भरने के बाद कोझिकोड लौट आई. हमने एक वैकल्पिक विमान की व्यवस्था कर दी है. वैकल्पिक विमान यात्रियों को लेकर उड़ चुका है. देरी होने के चलते फ्लाइट के यात्रियों को जलपान कराया जाएगा.

इससे पहले हवाई अड्डे के अधिकारियों ने बताया कि विमान की तकनीकी खराबी को या तो सही कर दिया जाएगा या फिर दूसरे विमान की व्यवस्था की जाएगी.

ये भी पढ़ें- Bihar: “उमरवा क्या है तुम्हारा…चुनाव लड़ना है अंड-बंड बोलते रहो”, तेजस्वी के सवाल पर भड़के सीएम नीतीश, सुना डाली खरी-खोटी

एयर इंडिया के विमान के पिछले हिस्से में लग गई थी आग

बता दें कि, हाल के दिनों में एयर इंडिया के विमानों में लगातार खराबी सामने आ रही है. पिछले मंगलवार को हांगकांग से दिल्ली आ रही एयर इंडिया के विमान के पिछले हिस्से में आग लग गई. हालांकि यात्रियों को समय रहते सुरक्षित उतार लिया गया. विमान को कुछ जरूर नुकसान हुआ, लेकिन सभी लोग सुरक्षित रहे.

बताया जा रहा है कि यह सिर्फ दो साल पुराना एयरबस विमान था. जिसका संचालन पहले विस्तारा एयरलाइंस के द्वारा की जाती थी. फ्लाइट एआई 315 हांगकांग से दिल्ली जा रही थी. 22 जुलाई को लैंडिंग और गेट पर पार्किंग के तुरंत बाद विद्युत इकाई (APU) में आग लग गई थी.

– भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

एशियाई खेल: पीएम मोदी ने महिला 4×400 मीटर रिले टीम को दी ऐतिहासिक स्वर्ण पदक की बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियाई खेलों में महिला 4x400m रिले टीम (किरण, पूवम्मा, प्राची और…

2 hours ago

पूर्वांचल के किंगमेकर: ओम प्रकाश राजभर ने उप-जाति की पहचान को कैसे बनाया राजनीतिक पूंजी

पूर्वांचल की राजनीति में ओम प्रकाश राजभर एक ऐसा नाम हैं, जिन्होंने अपनी उप-जाति की…

2 hours ago

न सांसद, न विधायक फिर भी राजनीति के अमर योद्धा, जानिए क्यों आज भी प्रासंगिक हैं पंडित दीनदयाल उपाध्याय?

पंडित दीनदयाल उपाध्याय न सांसद बने न विधायक, लेकिन सिद्धांतों और मूल्यों की राजनीति के…

3 hours ago

दिल्ली-NCR में लागू हुआ नया GRAP, AQI के हिसाब से लगेंगी 4 लेवल की पाबंदियां, खराब हवा में बढ़ेगी पार्किंग फीस

Delhi GRAP New Rules: दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण को लेकर CAQM ने 29 सितंबर 2026…

3 hours ago

चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति में CJI की एंट्री पर नया दांव, सुप्रीम कोर्ट में क्यूरेटिव पिटीशन दाखिल

सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति प्रक्रिया में मुख्य न्यायाधीश…

3 hours ago

भूमिहीन, मजदूरी और सम्मान: बिहार के गांवों में आज भी क्यों कायम है वामपंथ की पकड़?

बिहार में वामपंथ सिर्फ एक चुनावी ताकत नहीं है, बल्कि यह जमीन, मजदूरी और सम्मान…

4 hours ago