फाइल फोटो.
तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली में शुक्रवार शाम को एअर इंडिया के एक विमान का हाइड्रोलिक फेल हो गया. इसके चलते वह लैंड करने में विफल हो गया था. अब इसे सुरक्षित तरीके से एयरपोर्ट पर लैंड करा दिया गया है. विमान में 140 लोग सवार थे.
एयरपोर्ट के डायरेक्टर ने बताया है कि विमान, जो वर्तमान में त्रिची के आसपास मंडरा रहा है, पायलट ने हाइड्रोलिक सिस्टम में खराबी आने की सूचना एयरपोर्ट को दी थी.
मिली जानकारी के अनुसार, विमान को इससे पहले बेली लैंडिंग करने की तैयारी थी. बेली लैंडिंग का मतलब है कि रनवे पर प्लेन पेट के हिस्से से लैंड करेगा. ये एक इमरजेंसी लैंडिंग की प्रक्रिया होती है, इसमें कई तरह की समस्याएं आने के साथ ही यात्रियों को भी नुकसान हो सकता है.
एयरपोर्ट के डायरेक्टर ने बताया कि अभी फिलहाल कोई परेशानी की बात नहीं है, प्लेन को सुरक्षित रनवे पर लैंड करा दिया गया है. किसी भी समस्या से निपटने की भी तैयारी थी.. एयरपोर्ट पर बचाव दल और एंबुलेंस को स्टैंडबाय पर रखा गया था..
भारत एक्सप्रेस
Kamchatka Earthquake: रूस के कामचटका में शुक्रवार को 7 तीव्रता का भूकंप आया. यूरोपियन-मेडिटेरेनियन सीस्मोलॉजिकल…
Indian Census Analysis: हरेन्द्र प्रताप की पुस्तक 1961 से 2011 तक की जनगणना के आधार…
राहुल गांधी ने ‘वोट चोरी’ के खिलाफ आंदोलन में सक्रिय यूथ कांग्रेस, NSUI और सेवादल…
Kab Hai Maha Saptami: महासप्तमी 2026 की तारीख को लेकर बना भ्रम दूर करें. दिल्ली…
Elon Musk Flying Car: इलॉन मस्क आज अपनी सेकेंड जेनरेशन 'रोडस्टर' कार लॉन्च करेंगे. इस…
US Immigration: अमेरिका में इमिग्रेशन नियमों में बदलाव की तैयारी, प्रीमियम प्रोसेसिंग की समय-सीमा बढ़ने…