Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Air India की फ्लाइट का हाइड्रोलिक सिस्टम फेल होने के बाद सुरक्षित तरीके से कराया गया लैंड, विमान में सवार थे 140 यात्री

इस विमान में 140 लोग सवार थे. एयरपोर्ट के डायरेक्टर ने बताया है कि विमान, जो वर्तमान में त्रिची के आसपास मंडरा रहा था, उसे सुरक्षित लैंड करा लिया गया है.

Air India

फाइल फोटो.

तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली में शुक्रवार शाम को एअर इंडिया के एक विमान का हाइड्रोलिक फेल हो गया. इसके चलते वह लैंड करने में विफल हो गया था.  अब इसे सुरक्षित तरीके से एयरपोर्ट पर लैंड करा दिया गया है. विमान में 140 लोग सवार थे.

एयरपोर्ट के डायरेक्टर ने बताया है कि विमान, जो वर्तमान में त्रिची के आसपास मंडरा रहा है, पायलट ने हाइड्रोलिक सिस्टम में खराबी आने की सूचना एयरपोर्ट को दी थी.

बेली लैंड करने की तैयारी

मिली जानकारी के अनुसार, विमान को इससे पहले बेली लैंडिंग करने की तैयारी थी. बेली लैंडिंग का मतलब है कि रनवे पर प्लेन पेट के हिस्से से लैंड करेगा. ये एक इमरजेंसी लैंडिंग की प्रक्रिया होती है, इसमें कई तरह की समस्याएं आने के साथ ही यात्रियों को भी नुकसान हो सकता है. 

एयरपोर्ट के डायरेक्टर ने बताया कि अभी फिलहाल कोई परेशानी की बात नहीं है, प्लेन को सुरक्षित रनवे पर लैंड करा दिया गया है. किसी भी समस्या से निपटने की भी तैयारी थी.. एयरपोर्ट पर बचाव दल और एंबुलेंस को स्टैंडबाय पर रखा गया था..

भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital