एयर इंडिया का प्लेन क्रैश.
गुजरात के अहमदाबाद में टेक ऑफ के दौरान एयर इंडिया का प्लेन क्रैश हो गया. प्लेन में 242 यात्री सवार थे. विमान के क्रैश होने से अफरा-तफरी मच गई. ये हादसा मेघानी नगर इलाके में हुआ है. हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर दमकल की कई गाड़ियां पहुंच कर आग पर काबू पाने में जुट गई हैं. प्लेन क्रैश होने के बाद रिहायशी इलाके में गिर गया. विमान में गुजरात के पूर्व सीएम विजय रुपाणी भी सवार थे.
टेक ऑफ के बाद प्लेन क्रैश
मिली जानकारी के अनुसार, विमान अहमदाबाद से लंदन जा रहा था. जैसे ही प्लेन ने टेक ऑफ किया, तभी एयरपोर्ट से थोड़ी ही दूर पर जाकर क्रैश हो गया. घटनास्थल पर राहत-बचाव कार्य तेजी के साथ चलाया जा रहा है.
राहत-बचाव कार्य जारी
NDRF की ओर से् बताया गया कि राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) की 90 कर्मियों वाली 3 टीमें गांधीनगर से विमान दुर्घटना स्थल पर भेजी गई हैं. वडोदरा से कुल 3 और टीमें भेजी जा रही हैं.
#WATCH अहमदाबाद में एयर इंडिया का विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ; विमान दुर्घटना के बाद घना धुआं और धूल का गुबार दिखा। pic.twitter.com/HvRB4t5BnR
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 12, 2025
पेड़ से टकराया पिछला हिस्सा
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, अहमदाबाद एयरपोर्ट से AI-171 विमान ने लंदन के लिए उड़ान भरी थी, तभी टेक ऑफ के समय विमान ऊपर नहीं उठ सका और रनवे की बाहरी दीवार के करीब एक पेड़ से पिछला हिस्सा टकरा गया.
#WATCH गुजरात के अहमदाबाद में विमान दुर्घटना स्थल से घना धुआं निकल रहा है।
एयर इंडिया का B787 विमान VT-ANB, अहमदाबाद से उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में 242 लोग सवार थे, जिनमें 2 पायलट और 10 केबिन क्रू शामिल थे। pic.twitter.com/LTAmv7im54
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 12, 2025
यह भी पढ़ें- उत्तर भारत में भीषण गर्मी का कहर! पारा 48 Degree के पार, मौसम विभाग ने जारी किया Alert
पीएमओ ने मांगी यात्रियों की लिस्ट
हादसे पर प्रधानमंत्री कार्यालय भी नजर बनाए हुए है. पीएमओ ने प्लेन में सवार सभी यात्रियों की लिस्ट मांगी है. पीएम मोदी ने हादसे को लेकर उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू से बात कर हालात के बारे में जानकारी ली. वहीं गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल से फोन पर बात कर हादसे की जानकारी ली है.
भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

