देश

Amar Preet Singh: भारतीय वायुसेना के नए चीफ होंगे एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह, जानिए कब संभालेंगे जिम्मेदारी

Air Marshal Amar Preet Singh: एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह भारतीय वायुसेना के प्रमुख होंगे. वे आगामी 30 सितंबर को ये जिम्मेदारी संभालेंगे. उसी दिन मौजूदा एयर फोर्स के चीफ विवेक राम चौधरी रिटायर हो रहे हैं.

एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह अब तक वायुसेना में कई अहम पदों पर रह चुके हैं. वह एक फाइटर पायलट रहे हैं. उन्होंने 1984 में वायुसेना में कमीशन प्राप्त किया था. वह वाइस एयर चीफ के अलावा सेंट्रल एयर कमांड के ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ रह चुके हैं.

5 हजार घंटे से ज्यादा समय तक उड़ान का अनुभव

अमर प्रीत सिंह ने वाइस चीफ बनने से पहले ऑपरेशनल फाइटर स्क्वाड्रन और फ्रंटलाइन एयर बेस की भी कमान संभाली है. उनके बारे में कहा जाता है कि उनको रोटरी विंग विमानों पर 5 हजार घंटे से अधिक समय तक उड़ान भरने का अनुभव है.

स्वदेशी युद्धक विमान तेजस के साथ अमर प्रीत सिंह.

अमर प्रीत सिंह को भारतीय वायुसेनाध्यक्ष नियुक्त करते समय केंद्र सरकार ने उनकी वरिष्ठता का ध्यान रखा. एक तो वह अब तक वायुसेना में कई अहम पदों पर रह चुके हैं, दूसरे उनके पास अनेक तरह के लड़ाकू विमान और हेलीकॉप्टर उड़ाने का हुनर है.

— भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: काम में बदलाव के संकेत, बढ़ेगी भागदौड़; खर्च पर रखें नियंत्रण

Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि वालों के लिए आज कार्यस्थल पर बदलाव और…

48 minutes ago

आज का राशिफल वृष राशि : कामकाज में नए विचार आएंगे, पुराने अटके कामों को मिलेगी गति

Aaj Ka Rashifal Vrish Rashi: वृष राशि वालों के लिए आज पुराने अटके कामों में…

48 minutes ago