Categories: खेल

IND vs BAN 1st Test Day 3: गिल और पंत के शतक, अश्विन के तिहरे झटकों से भारत ने बांग्लादेश पर कसा शिकंजा

IND vs BAN 1st Test Day 3: शुभमन गिल और ऋषभ पंत के शानदार शतकों तथा ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन के तीन झटकों की मदद से भारत ने चेपॉक में पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन शनिवार को बांग्लादेश पर अपना शिकंजा कस दिया. भारत ने अपनी दूसरी पारी 287/4 पर घोषित कर बांग्लादेश के सामने 515 रनों का विशाल लक्ष्य रखा.

इस बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए बांग्लादेश ने तीसरे दिन स्टंप्स तक 4 विकेट खोकर 158 रन बना लिए. बांग्लादेश को अभी 357 रन की जरूरत है. अश्विन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए बांग्लादेश के शीर्ष क्रम के तीन बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई. पहले पारी में विकेट रहित रहे अश्विन ने 16 ओवर में 63 रन पर तीन विकेट झटके. एक अन्य विकेट जसप्रीत बुमराह ने लिया.

स्टंप्स के समय कप्तान नजमुल हुसैन शांतो 51 रन बनाकर और शाकिब अल हसन 5 रन बनाकर क्रीज पर थे. बांग्लादेश के दोनों ओपनरों जाकिर हसन और शादमन इस्लाम ने टीम को 62 रन की अच्छी शुरुआत दी. बुमराह ने जाकिर को जायसवाल के हाथों कैच कराकर ये साझेदारी तोड़ी. जाकिर ने 33 रन बनाए. अश्विन ने शादमन इस्लाम (35), मोमिनुल हक (13) और मुशफिकुर रहीम (13) के विकेट झटके. खराब रोशनी के कारण तीसरे दिन का खेल थोड़ा जल्दी समाप्त करना पड़ा.

इससे पहले टीम इंडिया ने पहली पारी में 376 रन बनाए थे. जवाब में बांग्लादेश की टीम मात्र 149 रन पर सिमट गई थी. दूसरी पारी में 227 रन की बढ़त के साथ भारत ने इसे 515 रन के बड़े लक्ष्य तक पहुंचाया.

टीम इंडिया की दूसरी पारी की बात करें तो, इस बार भी बांग्लादेश की टीम शुरुआत विकेट हासिल करने में सफल रही. लेकिन पहली पारी में शून्य पर आउट होने के बाद गिल ने दूसरी पारी में 119 रन की शानदार नाबाद पारी खेली जिसमें 10 चौके और 4 छक्के शामिल थे जबकि दो साल बाद टेस्ट टीम में वापसी कर रहे ऋषभ पंत ने उनका पूरा साथ देते हुए शतक जमाया. इस दौरान उन्होंने 13 चौके और 4 छक्के लगाते हुए 109 रन की पारी खेली.

दोनों ने चौथे विकेट के लिए 167 रनों की साझेदारी करके बांग्लादेशी गेंदबाजों को बैकफुट पर धकेल दिया. दूसरे सत्र में सबका ध्यान इस पर ही था कि भारत अपनी पारी कब घोषित करेगा.

इन दोनों के अलावा केएल राहुल ने नाबाद 22, विराट कोहली ने 17, यशस्वी जायसवाल ने 10 और रोहित शर्मा ने 5 रन बनाए. वहीं बांग्लादेश की ओर से दूसरी पारी में मेहदी हसन मिराज ने 2 विकेट लिए. नाहिद राणा और तस्कीन अहमद को 1-1 विकेट मिला.

ये भी पढ़ें- IND vs BAN, 1st Test: बांग्लादेश के खिलाफ भारत की पहली पारी में बने ये दिलचस्प रिकॉर्ड

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

राम भक्तों के लिए खुशखबरी! रामलला के दर्शन हुए और आसान, मुफ्त पास की बढ़ाई गई सीमा

अयोध्या राम मंदिर में रामलला के दर्शन अब और आसान हो गए हैं. ट्रस्ट ने…

7 hours ago

पीएम मोदी के विजन को मिली बड़ी रफ्तार: नमो भारत ने पूरे किए परिचालन के 3 सफल साल

पीएम मोदी द्वारा शुरू की गई नमो भारत रैपिड रेल ने 3 सफल साल पूरे…

8 hours ago

अमित शाह का पंजाब सरकार पर हमला, बोले- नशे के खिलाफ आवाज दबाने वालों को नहीं छोड़ेंगे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर आम…

9 hours ago

राष्ट्र को अस्थिर करने वाली राजनीति से बचें; संविधान का सम्मान सर्वोपरि: इंद्रेश कुमार

लखनऊ में आयोजित मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ता सम्मेलन में डॉ. इंद्रेश कुमार ने देश…

9 hours ago

IP Extension दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं पीएम मोदी, केवल पास धारकों को मिलेगी एंट्री

प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं.…

9 hours ago