Categories: देश

2025 में अपनी पहली उड़ान भर सकता है एलसीए तेजस मार्क-2, आधुनिक हथियारों से होगा लैस

Aircraft LCA Tejas Mark 2: स्वदेशी आधुनिक लड़ाकू विमान एलसीए तेजस मार्क-2 के 2025 में अपनी पहली उड़ान भरने की संभावना है. एयरोनॉटिकल डेवलपमेंट एजेंसी (एडीए) ने राजस्थान के जोधपुर में एक कार्यक्रम के दौरान यह जानकारी दी. इस कार्यक्रम में भारतीय वायुसेना के स्वदेशी पांचवीं पीढ़ी के विमान एएमसीए और तेजस मार्क-2 के मॉडल को प्रदर्शित किया गया. भारतीय वायुसेना इस स्वदेशी और आधुनिक लड़ाकू विमान को में 2035 तक अपने बेड़े में शामिल करने का लक्ष्य लेकर चल रही है. साथ ही स्वदेशी पांचवीं पीढ़ी के विमान एमका (एएमसीए) को 2040 तक अपने बेड़े में शामिल करने का लक्ष्य है.

तेजस मार्क-1 का आधुनिक वर्जन

कार्यक्रम के दौरान एयरोनॉटिकल डेवलपमेंट एजेंसी (एडीए) के अधिकारी वाजी राजपुरोहित ने पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि तेजस मार्क-2 इसके ही पूर्ववर्ती एलसीए तेजस मार्क-1 का आधुनिक वर्जन है. इस एयरक्राफ्ट में मार्क-1 की तुलना में आधुनिक हथियार होंगे. इसके साथ ही इसमें आधुनिक एवियॉनिक्स, डिजिटल फ्लाइट कंट्रोल सिस्टम (फ्लाई-बाय-वायर) भी शामिल होगा. इस विमान का डिजाइन पूरा कर लिया गया है.

2025 तक हम इस विमान की पहली उड़ान भी कर लेंगे. इसके अलावा हमारी पांचवी पीढ़ी के स्वदेशी एयरक्राफ्ट एमका की पहली उड़ान हम 2028 तक करने का लक्ष्य लेकर चल रहे हैं. उन्होंने आगे कहा कि यह विमान स्टेल्थ तकनीक पर आधारित होगा. इसमें अलग प्रकार की तकनीक और धातु की इस्तेमाल किया जाता है. यह 5.5 पीढ़ी का लड़ाकू विमान होगा. हम इसके 2040 तक भारतीय वायुसेना में शामिल करने का लक्ष्य लेकर चल रहे हैं. यह दो इंजनों वाला बहुउद्देशीय विमान होगा.

रक्षा प्रयोगशालाओं द्वारा निर्मित

बता दें कि तेजस भारत की रक्षा प्रयोगशालाओं द्वारा निर्मित किया गया विमान है. यह सिंगल इंजन डेल्टा विंग बहुउद्देशीय हल्का लड़ाकू विमान है. इसे हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स ने तैयार किया है. एलसीए को 2003 तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई ने तेजस नाम दिया था. इस विमान की पहली स्क्वाड्रन को भारतीय वायुसेना में 2016 में शामिल किया गया था.

आईएएनएस

Recent Posts

‘अंगूर खट्टे हैं’ कहकर कंगना ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, CJP प्रदर्शन पर क्या बोलीं?

CJP protest Delhi: दिल्ली के जंतर-मंतर पर SIR के खिलाफ CJP प्रदर्शन के बीच कंगना…

44 seconds ago

शादी में मिले बेल का किया ‘मिसयूज’? शरजील इमाम की अंतरिम जमानत रद्द करने के लिए पुलिस की अर्जी

Karkardooma Court: दिल्ली पुलिस ने कड़कड़डूमा कोर्ट में अर्जी दाखिल कर शरजील इमाम की अंतरिम…

6 minutes ago

‘सवाल पूछना मानहानि नहीं!’: आप नेता सौरभ भारद्वाज के खिलाफ प्रवेश वर्मा का केस कोर्ट से खारिज

POCSO Case: राउज एवेन्यू कोर्ट से आप नेता सौरभ भारद्वाज को बड़ी राहत मिली है.कोर्ट…

19 minutes ago

हिरासत में महात्मा गांधी के परपोते, EC के खिलाफ प्रदर्शन से पहले पुलिस का एक्शन

Tushar Gandhi Arrest: चुनाव आयोग के खिलाफ प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले महात्मा गांधी के परपोते…

19 minutes ago

देश को अस्थिर करने के नापाक मंसूबे नहीं होने देंगे कामयाब, राहुल गांधी और CJP पर बरसे बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन

Nitin Nabin: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने आरोप लगाए हैं…

44 minutes ago

पुलिस आई डिटेन करने…गांववालों ने उल्टा उन्हीं को किया अरेस्ट, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को लेकर आया मजेदार VIDEO

Haryana Viral Video: कहते हैं कि पुलिस को देखकर अच्छे-अच्छों की हालत खराब हो जाती…

55 minutes ago