अनंत चतुर्दशी 2024.
Anant Chaturdashi 2024 Lucky Zodiac: अनंत चतुर्दशी भगवान विष्णु को समर्पित है. भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि को अनंत चतुर्दशी मनाई जाती है. पंचांग के अनुसार, इस साल अनंत चतुर्दशी मंगलवार 17 सितंबर को मनाई जाएगी. वैदिक और धार्मिक परंपरा के अनुसार, इस गणेश विसर्जन के साथ ही भगवान विष्णु की उपासना की जाती है. ज्योतिष शास्त्र के जानकारों की मानें तो इस बार की अनंत चतुर्दशी बेहद खास है. इस दिन पूर्णिमा के साथ ही रवि योग का भी खास संयोग बनेगा. वर्षों बाद अनंत चतुर्दशी के दिन पूर्णिमा का दुर्लभ संयोग बनने जा रहा है. ऐसे में आइए जानते हैं कि अनंत चतुर्दशी के दिन से किन राशियों के अच्छे दिन शुरू होंगे.
अनंत चतुर्दशी मेष राशि के जातकों के लिए अत्यंत खास है. इस दिन जिंदगी में बड़े और अच्छे बदलाव शुरू होंगे. धार्मिक कार्यों में मन लगेगा. भगवान विष्णु और गणपति की कृपा से हर प्रकार की इच्छाएं पूरी होंगी. नौकरी की तलाश करने वाले बेरोजगार लोगों को अच्छी नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है. कार्यस्थल का महौल अनुकूल रहेगा जिससे कार्यों में मन लेगेगा. व्यापार में आर्थिक उन्नति होगी.
इस राशि के लिए अनंत चतुर्दशी काफी शुभ मानी जा रही है. अनंत चतुर्दशी के दिन से नौकरी और व्यापार में खास तरक्की शुरू होगी. भाग्य का पूरा-पूरा साथ मिलेगा. कार्यों में सफलता मिलेगी. मनोनुकूल काम मिल सकता है. धन-दौलत में वृद्धि का योग बनेगा. नौकरी में कोई बड़ी उपलब्धि हासिल करेंगे.
अनंत चतुर्दशी कन्या राशि से जुड़े लोगों के लिए अत्यंत लाभकारी मानी जा रही है. अनंत चतुर्दशी से जीवन में शुभता का संचार होगा. इस दौरान आकस्मिक रूप से धन लाभ हो सकता है. मान-सम्मान और यश में वृद्धि होगी. कार्यस्थल पर सहकर्मियों का साथ मिलेगा. बॉस के प्रसन्न होने से पदोन्नति का लाभ मिल सकता है. कारोबार में खास आर्थिक तरक्की होगी.
अनंत चतुर्दशी से वृश्चिक राशि वालों की जीवन में खुशियों का आगमन होगा. आर्थिक संकटों से मुक्ति मिलेगी. कारोबार में जबरदस्त आर्थिक उन्नति का योग बनेगा. करियर में नई उंचाइयां प्राप्त करेंगे. कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है. मन प्रसन्न रहेगा. परिवार में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा.
यह भी पढ़ें: गुरु ग्रह मिथुन राशि में शुरू करेगा उल्टी चाल, इन 3 राशि वालों का होगा भाग्योदय, उन्नति के प्रबल योग
यह भी पढ़ें: 16 सितंबर से सूर्य की तरह चमकेगी इन 8 राशि वालों की तकदीर, नौकरी-व्यापार में होगा ये लाभ
200 करोड़ रुपये के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेत्री…
अमित शाह के लखनऊ दौरे और प्रदेश कार्यसमिति बैठक के बाद साफ है कि यूपी…
दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने DHFL घोटाले के मुख्य आरोपी वधावन बंधुओं पर अतिरिक्त…
PM Modi Bharat Parv 2026 Ekta Nagar: पीएम मोदी ने एकता नगर में 'भारत पर्व…
Amit Shah UP BJP working committee meeting Lucknow 2027: लखनऊ में अमित शाह का चुनावी…
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वकीलों को जबरन अदालत में पेश होने से रोके जाने पर कड़ी…