देश

Delhi Blast: आतंकी हमले के बाद बड़ा एक्‍शन, AIU ने रद्द की फरीदाबाद में अल-फलाह यूनिवर्सिटी की सदस्यता

Delhi Blast Update: दिल्ली में लाल किला मेट्रे स्टेशन के पास हुए हुए आतंकी हमले के बाद एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज (एआईयू) ने हरियाणा के फरीदाबाद स्थित अल-फलाह यूनिवर्सिटी पर बड़ी कार्रवाई की. एआईयू ने अल-फलाह यूनिवर्सिटी की सदस्यता को तत्काल प्रभाव से रद्द करने का फैसला लिया है.

एआईयू की ओर से गुरुवार को विश्वविद्यालय के कुलपति को भेजे गए पत्र में यह जानकारी दी गई है.

एआईयू के पत्र में कहा गया ऐसा

एआईयू ने प्रोफेसर भुपिंदर कौर आनंद के नाम अपने पत्र में कहा है कि कोई भी विश्वविद्यालय तब तक सदस्य बना रहता है जब तक वह ‘गुड स्टैंडिंग’ की स्थिति में रहता है. लेकिन, हाल के मीडिया रिपोर्टों के आधार पर यह पाया गया है कि अल-फलाह यूनिवर्सिटी, फरीदाबाद इस श्रेणी में नहीं आती. इसलिए विश्वविद्यालय की सदस्यता को तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया गया है.

AIU के नाम या लोगो का उपयोग नहीं कर सकेंगे

एआईयू ने यह भी स्पष्ट किया है कि अब अल-फलाह यूनिवर्सिटी किसी भी प्रकार की गतिविधियों में एआईयू के नाम या लोगो का उपयोग नहीं कर सकती. साथ ही, विश्वविद्यालय को निर्देश दिया गया है कि वह अपने आधिकारिक वेबसाइट और सभी प्रचार सामग्रियों से एआईयू के लोगो को तुरंत हटा दे.

एआईयू की ओर से यह कार्रवाई उसके नियमों और उपविधानों के अनुरूप की गई है ताकि संगठन की प्रतिष्ठा और मानकों को बनाए रखा जा सके. पत्र में आगे विश्वविद्यालय प्रशासन से अपेक्षा की गई है कि वह इस निर्णय की जानकारी प्राप्त कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करे.

इस यूनिवर्सिटी से जुड़े कई डॉक्टर्स को हिरासत में

बता दें कि दिल्ली बम धमाके की घटना के बाद जांच एजेंसियों ने अल-फलाह यूनिवर्सिटी से जुड़े कई डॉक्टर्स को हिरासत में लिया है. हिरासत में लिए गए डॉक्टरों में डॉ. उमर उन नबी, डॉ. शाहिद, डॉ. निसार-उल-हसन और डॉ. मुजम्मिल शामिल हैं. सदस्यता रद्द होने के बाद यूनिवर्सिटी अब एआईयू के मान्यता प्राप्त संस्थानों की सूची से बाहर हो गई है. जानकारी के अनुसार, यह यूनिवर्सिटी अब अपनी वेबसाइट पर पाठ्यक्रमों के बारे में गलत जानकारी देने के कारण भी जांच के दायरे में है.

Bharat Express Desk

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

7 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

7 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

8 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

8 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

9 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

9 hours ago