Bharat Express DD Free Dish

Delhi Blast: लाल किले के पास हुए विस्फोट जैसे ही 32 जगह थीं आतंकियों के निशाने पर, सुरक्षा एजेंसियों ने नाकाम किए मंसूबे

Delhi Blast Terror Plot: सुरक्षा एजेंसियों ने दिल्ली ब्लास्ट के पीछे आतंकी साजिश का पर्दाफाश किया. हमलावर 32 जगहों पर विस्फोट के लिए 32 पुरानी गाड़ियों को विस्फोटक से लैस करने की फिराक में थे.

delhi blast
Vijay Ram Edited by Vijay Ram

Delhi Blast: दिल्ली में लाल किले के पास हुए कार धमाके से जुड़ी एक बड़ी आतंकी साजिश का खुफिया एजेंसियों ने पर्दाफाश किया है. सूत्रों के अनुसार, आतंकियों के मंसूबे भयानक थे और वे राजधानी समेत कई जगहों पर बड़े पैमाने पर तबाही मचाने की फिराक में थे. शुरुआती जांच में पता चला है कि हमलों के लिए 32 पुराने वाहनों को विस्फोटक से लैस करने की योजना बनाई थी.

i20 और इकोस्पोर्ट के बाद 32 अन्य गाड़ियों का प्लान

लाल किले के पास 10 नवंबर की शाम करीब 7 बजे हुए कार धमाके की जांच का दायरा लगातार बढ़ रहा है. जांच टीम ने पहले एक मॉडिफाइड i20 और एक लाल रंग की इकोस्पोर्ट कार (नंबर DL 10CK 0458) की पहचान की थी. जो लाल इकोस्पोर्ट कार तस्वीर में दिख रही है, वह गाँव के फहीम के घर के पास खड़ी थी, और सुरक्षा के मद्देनजर 200 मीटर के इलाके को खाली कराया गया था.

फरीदाबाद के खंदावली गांव में जब खेतों में खड़ी एक लाल रंग की कार (ईकोस्पोर्ट) में विस्फोटक मिलने की सूचना से इलाके में सनसनी फैल गई. इसकी जांच जारी है.

32 अलग-अलग जगहों पर सिलसिलेवार धमाकों की साजिश

खुफिया सूत्रों ने खुलासा किया है कि इन दो वाहनों के अलावा, आतंकी समूह लगभग 32 अन्य पुराने वाहनों को भी तैयार करने की फिराक में था. इन सभी वाहनों को विस्फोटक से भरकर 32 अलग-अलग जगहों पर सिलसिलेवार धमाकों को अंजाम देने की तैयारी चल रही थी.

आतंकियों की यह व्यापक साजिश राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए एक गंभीर खतरे की ओर इशारा करती है, जिसे समय रहते खुफिया एजेंसियों ने नाकाम कर दिया है. जांच टीमें अब इस बात की पड़ताल कर रही हैं कि क्या इस व्यापक साजिश में और भी लोग या संगठन शामिल थे.

क्वेटा में आतंकी हमले से दहला पाकिस्तान, 10 लोगों की हुई मौत, 32 घायल, चारों तरफ बिखरे शवों के चिथड़े

Also Follow Bharat Express on Youtube



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read