देश

Ajab Gajab: न सूरज की किरणें न चन्द्रमा की रोशनी, फिर भी इस रहस्यमयी घाटी में रहता है प्रकाश, जो भी गया हो गया ‘लापता’

Ajab Gajab: विज्ञान ने आज भले ही कितनी भी तरक्की कर ली हो लेकिन दुनिया में आज भी कई ऐसे रहस्य हैं, जिन पर से परदा उठना बाकि है. लंबे समय से तमाम कोशिशों के बावजूद ये रहस्य इंसान के लिए एक पहेली की तरह हैं. ऐसा ही एक रहस्य जुड़ा हुआ है एक ऐसी जगह से जहां से आज तक कोई भी लौटकर नहीं आया है. जिस किसी ने भी इसकी गुत्थी सुलझाने की कोशिश की वह यहां जाने के बाद लापता हो गया.

यहां वक्त थम सा जाता है

दरअसल यह एक रहस्यमयी घाटी है, जो कि अरुणाचल प्रदेश और तिब्बत के बीच में स्थित है. इस रहस्यों से भरी घाटी को ‘शांगरी-ला घाटी’ के नाम से जाना जाता है. माना जाता है कि यहां समय भी थम सा जाता है. इसकी वजह यह है कि इस घाटी को वायुमंडल के चौथे आयाम में स्थित माना जाता है. यानी एक ऐसी जगह जो समय से प्रभावित है.

न सूर्य की किरण न चन्द्रमा की रोशनी

लेखक अरुण शर्मा ने अपनी किताब ‘तिब्बत की वह रहस्यमय घाटी’ में इसके बारे में बताया है. शांगरी-ला का जिक्र करते हुए उन्होंने लिखा है कि उन्हें इस बारे में एक लामा ने बताया था. घाटी से जुड़े रहस्य के बारे में बताते हुए लामा का कहना था कि शांगरी-ला घाटी में काल का प्रभाव भी नहीं के बराबर है.

बढ़ जाती है इंसान की ताकत

किताब में घाटी से जुड़े रहस्य तब और अचरज से भर देते हैं जब किताब से यह पता चलता है कि वहां जाने वाले इंसान के मस्तिष्क, प्राण और उसके सोचने की शक्ति काफी अधिक बढ़ जाती है. हालांकि, घाटी से जुड़ी जो बातें कही जाती है उनमें से एक यह भी है कि वहां जाने वाला इंसान कभी लौटकर वापस नहीं आता. लेकिन युत्सुंग नाम के एक व्यक्ति ने इस बात का दावा किया है कि वह इस खतरनाक घाटी में जा चुके हैं. उनका कहना है कि शांगरी-ला में न तो सूर्य का प्रकाश और चंद्रमा की रोशनी नहीं पहुंचती, लेकिन इसके बावजूद वहां चारों तरफ एक ऐसा प्रकाश है जो कि रहस्यमयी है.

इसे भी पढ़ें: मां के गर्भ में पल रहे बच्चे के दिल की सफल सर्जरी, AIIMS के डॉक्टरों ने 90 सेकेंड में किया ऑपरेशन, अंगूर के बराबर दिल के बंद वॉल्व को खोला

महाभारत और रामायण में भी घाटी का जिक्र

तिब्बती भाषा की किताब ‘काल विज्ञान’ समय के इसी रहस्य से जुड़ी कई बातों के बारे में बताती है. इसमें भी इस घाटी का जिक्र मिलता है. कई लोगों का मत है कि यह धरती का आध्यात्मिक नियंत्रण केंद्र है. जिसे सिद्धाश्रम भी कहते हैं. महाभारत से लेकर वाल्मिकी रचित रामायण और वेदों में भी इसके जिक्र की बात कही गई है. पड़ोसी देश चीन ने इसके इसी रहस्यों को देखते हुए अपनी सेना को इस घाटी को ढूंढने के काम में लगाया था, लेकिन उन्हें नाकामयाबी ही हाथ लगी. दुनियाभर में रहस्यमई जगहों की खोज करने वाले भी ‘शांगरी-ला घाटी’ का पता लगाने की कोशिश में इन इलाकों में गए तो लेकिन फिर उनका कोई पता नहीं चला पाया.

Rohit Rai

Recent Posts

JPSC परीक्षा मामला: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच वाली याचिका दूसरी बेंच को ट्रांसफर की, 5 अक्टूबर को सुनवाई

झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) परीक्षा में गड़बड़ियों की CBI जांच वाली याचिका को सुप्रीम…

8 minutes ago

पैकेज्ड फूड न्यूट्रिशन लेबलिंग: सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा, FSSAI को फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने पैकेटबंद खाद्य पदार्थों पर सामने की तरफ चेतावनी वाले न्यूट्रिशन लेबल लगाने…

23 minutes ago

‘जो देश के खिलाफ बोलेगा, उसे…!’ स्वरा भास्कर पर शहजाद का तंज, एक्ट्रेस ने किया पलटवार; देखें VIDEO

Shahzad Poonawalla vs Swara Bhasker: ‘राइज एंड फॉल सीजन 2’ में शहजाद पूनावाला और स्वरा…

25 minutes ago

पश्चिम बंगाल SIR मामला: सुप्रीम कोर्ट ने जल्द सुनवाई से किया इनकार, उपचुनाव से पहले राहत नहीं

सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) मामले में जल्द सुनवाई…

29 minutes ago

Bihar Flood Alert: नेपाल की बारिश से मुजफ्फरपुर में बाढ़ का संकट, बागमती खतरे के निशान से 1.80 मीटर ऊपर

Bihar Flood Muzaffarpur Bagmati River: नेपाल में लगातार बारिश के बाद मुजफ्फरपुर में बागमती नदी…

31 minutes ago

महिला पहलवानों की अपील पर राऊज एवेन्यु कोर्ट ने बृजभूषण और विनोद तोमर को नोटिस जारी कर मांगा जवाब

राऊज एवेन्यु कोर्ट ने महिला पहलवानों की याचिका पर बृजभूषण शरण सिंह और विनोद तोमर…

34 minutes ago