खेल

WPL 2023: यूपी वॉरियर्स ने रोका मुंबई इंडियंस का विजय रथ, रोमांचक मुकाबले में 5 विकेट से हराया

MIW vs UPW: यूपी वॉरियर्स ने महिला प्रीमियर लीग के रोमांचक मुकाबले में मुंबई इंडियंस को तीन गेंद रहते पांच विकेट से हरा दिया. WPL 2023 में मुंबई की यह पहली हार है. इस हार के साथ ही मुंबई का विजय अभियान थम गया. सोफी एक्लेस्टोन के तीन विकेट की मदद से यूपी वॉरियर्स ने मुंबई इंडियंस को 127 रन पर आउट कर दिया.

एक्लेस्टोन के छक्के से वॉरियर्स ने यह लक्ष्य 19.3 ओवर में पांच विकेट पर 129 रन बनाकर हासिल किया. यह मुंबई इंडियंस की टूर्नामेंट में पहली हार है. हालांकि मुंबई इंडियंस ने पहले सात ओवर में यूपी वॉरियर्स के तीन विकेट झटककर अच्छी शुरुआत की. कप्तान एलिसा हीली का विकेट भी इसमें शामिल रहा जो खतरनाक साबित हो सकती थीं. अमेलिया केर ने फिर तहलिया मैकग्रा का विकेट झटका जिन पर यूपी वॉरियर्स की उम्मीद टिकी हुई थी. मैकग्रा ने केर की गेंदबाजी पर उन्हें कैच देने से पहले 25 गेंद में छह चौके और एक छक्के से 38 रन बनाये.

मुंबई को मिली पहली बार

फिर ग्रेस हैरिस (39 रन) ने अपनी टीम को मैच में बनाये रखा. हैरिस के आउट होने के बाद मैच का रूख पलट गया था और पलड़ा मुंबई इंडियंस का भारी लग रहा था. लेकिन दीप्ति शर्मा (नाबाद 13 रन) और सोफी एक्लेस्टोन (नाबाद 16 रन) क्रीज पर थीं, दोनों की बदौलत 19 ओवर तक टीम ने पांच विकेट पर 123 रन बना लिये थे. अब अंतिम छह गेंद में पांच रन चाहिए थे. पहली दो गेंद पर कोई रन नहीं बना और तीसरी गेंद पर एक्लेस्टोन ने साइट स्क्रीन की ओर छक्का जड़ अपनी टीम को तीसरी जीत दिलायी.

ये भी पढ़ें: RCB में शामिल हुआ ये खतरनाक कीवी खिलाड़ी, चोटिल जैक्स की जगह हुई टीम में एंट्री

इससे पहले इस्सी वोंग ने अगर 19 गेंद में 32 रन नहीं बनाये होते तो मुंबई का स्कोर काफी खराब होता. कप्तान एलिसा हीली के टॉस जीतकर गेंदबाजी के फैसले को यूपी के गेंदबाजों ने सही साबित कर दिखाया. मुंबई का स्कोर दस ओवर के बाद दो विकेट पर 56 रन था. हीली मैथ्यूज (35) और कप्तान हरमनप्रीत कौर (25) साझेदारी की ओर बढती दिख रही थी. दोनों हालांकि अच्छी शुरूआत को बड़ी पारी में नहीं बदल सकीं.

अमेलिया केर (तीन) पांच गेंद ही खेल सकी और राजेश्वरी गायकवाड़ का शिकार हुई. वॉरियर्स ने 14वें ओवर की शुरूआत में मुंबई के पांच विकेट 78 रन पर निकाल दिये थे. अमनजोत कौर भी कोई प्रभाव नहीं छोड़ पाई और सोफी का शिकार हुई. सोफी को दूसरे छोर से बाकी गेंदबाजों का भी पूरा सहयोग मिला. गायकवाड़ ने चार ओवर में 16 रन देकर दो विकेट लिए. दीप्ति ने 34 रन देकर दो विकेट चटकाए.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

मोहम्मद शमी की राजनीति में एंट्री की अटकलें तेज, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन से की मुलाकात; अमरोहा से चुनाव लड़ने की चर्चा

Mohammed Shami BJP News: भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी ने दिल्ली में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष…

22 minutes ago

पीएम मोदी के कनाडा दौरे से पहले CEPA पर तेज हुई बातचीत, 2030 तक व्यापार दोगुना करने की तैयारी

पीएम मोदी के दिसंबर में संभावित कनाडा दौरे से पहले भारत और कनाडा के बीच…

33 minutes ago

गीडा स्थापना दिवस पर सीएम योगी की बड़ी सौगात: 502 करोड़ की परियोजनाएं, 17,650 करोड़ के निवेश से 50 हजार को रोजगार

गोरखपुर में गीडा के 37वें स्थापना दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने 502 करोड़ रुपये…

34 minutes ago

रात में 4 चक्कों पर छोड़ी थी स्कॉर्पियों, सुबह देखा तो ईंट के सहारे थी खड़ी

ग्रेटर नोएडा के सिग्मा-3 सेक्टर में चोरों ने घर के बाहर खड़ी Scorpio-N के चारों…

53 minutes ago

महिला आरक्षण पर पीएम मोदी का बड़ा दांव! नए वीडियो में कहा- दल हित से ऊपर देशहित, कोई नहीं रोक पाएगा

PM Modi news: संसद के विशेष सत्र से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिला आरक्षण…

1 hour ago

महिला आरक्षण और परिसीमन पर सरकार का बड़ा प्लान, पीएम मोदी ने बताया क्यों है जरूरी?

परिसीमन विधेयक और महिला आरक्षण को लेकर केंद्र सरकार नई तैयारी में है. पीएम मोदी…

1 hour ago