अजीत पवार ने की पीएम मोदी की तारीफ.
Ajit Pawar explain why left sharad pawar: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार ने सोमवार को कार्यकर्ताओं और जनता के नाम खुला खत लिखकर पाला बदलने की वजह बताई. पवार ने इस पत्र को सोशल मीडिया पर शेयर किया. पत्र में उन्होंने कहा कि उनका बुजुर्गों का अपमान करने का कोई इरादा नहीं था. उन्होंने कहा कि उनकी कार्यशैली पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह से मिलती जुलती है.
अजित पवार ने बताया कि मुझे पीएम मोदी और गृह मंत्री के नेतृत्व में हो रहे विकास कार्यों में सहभागी बनना था. उनके देश के हित में लिए गए फैसले सही और स्वागत योग्य हैं. मुझे लगा कि मैं भविष्य में अपने विजन को लेकर उनके साथ सही तरीके से काम कर पाऊंगा इसलिए मैंने पाल बदल लिया. उन्होंने कहा कि मैंने महाराष्ट्र की भलाई के लिए गठबंधन का साझेदार बनने का फैसला किया है.
मेरे मन में हमेशा से बड़ों के प्रति सम्मान की भावना रही. मेरी भावना हमेशा अपने साथियों को साथ लेकर चलने और उन्हें आगे बढ़ाने की रही है. आज भी मैंने राज्य के हित के लिए सत्ता के साथ जाने का निर्णय लिया. मुझे लगता है कि राज्य की सत्ता में भागीदार बनकर आप अपने विधानसभा क्षेत्र के लिए अधिक से अधिक काम कर सकते हैं. उन्होंने आगे कहा कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी बिना किसी व्यक्तिगत आलोचना के विकास का विजन राज्य के जनता के सामने रखेगी. अजित ने कहा कि उनका पाला बदलने का फैसला किसी के पीठ में छुरा घोंपने के लिए नहीं बल्कि राज्य के लोगों को मौलिक सुविधाएं देने के लिए लिया है.
अजित ने लिखा कि साल 1991 से मैं राजनीतिक जीवन में लगातार सक्रिय हूं. मुझे राजनीति में किसने प्रवेश कराया, किसने मंत्री बनाया इस पर कई बार चर्चा हो चुकी है. दरअसल पार्टी को उस समय युवा नेतृत्व की जरूरत थी और परिवार के सदस्य के तौर पर मुझे प्राथमिकता मिली. मैंने अपने सार्वजनिक जीवन में दिन-रात कड़ी मेहनत की और स्वयं को सामाजिक जिम्मेदारियों के लिए समर्पित कर दिया.
बता दें कि अजित पवार ने यह पत्र रविवार को बारामती में किसान सम्मेलन को संबोधित करने बाद सोशल मीडिया पर शेयर किया. रैली में किसानों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भारत के अधिकांश लोग चाहते हैं कि पीएम मोदी तीसरी बार देश के पीएम बनें.
Diwali 2026 Alakshmi Story: कार्तिक अमावस्या पर महालक्ष्मी के स्वागत के साथ उनकी बड़ी बहन…
Ratlam 19 Year Old Youth Murder Case: मध्य प्रदेश के रतलाम में 19 वर्षीय रितेश…
भारत एक्सप्रेस के CMD और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय की मेजबानी में आयोजित ‘स्वर्णिम संध्या’ कार्यक्रम…
बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…
Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…
अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…