देश

कौशल विकास घोटाला मामले चंद्रबाबू नायडू को मिला दो हफ्ते का समय, अब 19 मार्च को होगी HC में होगी सुनवाई

Skill Development Scam Update: कौशल विकास घोटाला मामले में पूर्व सीएम एन चंद्रबाबू नायडू को दी गई जमानत को चुनौती देने वाली आंध्र प्रदेश की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 19 मार्च को सुनवाई करेगा. कोर्ट ने नायडू को अपना जवाब देने के लिए दो सप्ताह का समय दे दिया है. मामले की सुनवाई के दौरान एपी सरकार की ओर से पेश वरिष्ठ वकील मुकुल रोहतगी ने आरोप लगाया कि आरोपी के परिवार का आचरण का चौंकाने वाला है.

वो खुलेआम कह रहे हैं कि सत्ता में आने के बाद हम (उनके खिलाफ) बयान देने वाले सभी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे. उनके पास बकायदे बयान देने वाले लोगों का हिसाब-किताब है और वह देख लेने की धमकी दे रहे हैं. नायडू को पिछले साल नौ सितंबर को गिरफ्तार किया गया था. उन पर मुख्यमंत्री रहते हुए 2015 में कौशल विकास निगम से पैसे का गबन करने और सरकारी खजाने को 371 करोड़ रुपये का नुकसान पहुंचाने का आरोप है.

टीडीपी अध्यक्ष को कब किया गया था गिरफ्तार

बता दें कि आंध्र प्रदेश की विशेष अनुमति याचिका पर जस्टिस बेला एम त्रिवेदी व पंकज मित्तल की खंडपीठ सुनवाई कर रही थी. हाईकोर्ट ने टीडीपी के अध्यक्ष को नियमित तौर पर जमानत देने को लेकर चुनौती दी गई थी. आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू को इस मामले में बीते साल 9 सितंबर को गिरफ्तार किया गया था. साथ ही अक्टूबर में जमानत याचिका पर रिहा का निर्देश दिए जाने तक वह हिरासत में थे.

यह भी पढ़ें: संजय सिंह की जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने ED से मांगा जबाव, अब 5 मार्च को होगी सुनवाई

यह भी पढ़ें: ‘पीठ में छुरा घोंपने के लिए नहीं बदला…’ अजित पवार ने खुुला खत लिखकर बताया क्यों छोड़ा चाचा का साथ?

-भारत एक्सप्रेस

Dipesh Thakur

Recent Posts

राम भक्तों के लिए खुशखबरी! रामलला के दर्शन हुए और आसान, मुफ्त पास की बढ़ाई गई सीमा

अयोध्या राम मंदिर में रामलला के दर्शन अब और आसान हो गए हैं. ट्रस्ट ने…

3 hours ago

पीएम मोदी के विजन को मिली बड़ी रफ्तार: नमो भारत ने पूरे किए परिचालन के 3 सफल साल

पीएम मोदी द्वारा शुरू की गई नमो भारत रैपिड रेल ने 3 सफल साल पूरे…

4 hours ago

अमित शाह का पंजाब सरकार पर हमला, बोले- नशे के खिलाफ आवाज दबाने वालों को नहीं छोड़ेंगे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर आम…

5 hours ago

राष्ट्र को अस्थिर करने वाली राजनीति से बचें; संविधान का सम्मान सर्वोपरि: इंद्रेश कुमार

लखनऊ में आयोजित मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ता सम्मेलन में डॉ. इंद्रेश कुमार ने देश…

5 hours ago

IP Extension दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं पीएम मोदी, केवल पास धारकों को मिलेगी एंट्री

प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं.…

5 hours ago