देश

संजय सिंह की जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने ED से मांगा जवाब, अब 5 मार्च को होगी सुनवाई

Delhi Liquor Scam Case: दिल्ली शराब नीति मामले में मनी लॉन्ड्रिंग केस के आरोपी व आम आदमी पार्टी नेता संजय सिंह की जमानत अर्जी पर सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने ईडी से जवाब दाखिल करने को कहा है. सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस संजीव खन्ना की अगुवाई वाली बेंच ने सोमवार को मामले में ईडी को नोटिस जारी किया है और जवाब दाखिल करने को कहा है.

संजय सिंह ने हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ दी चुनौती

आप सांसद संजय सिंह ने दिल्ली हाई कोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है. हाई कोर्ट ने संजय सिंह को जमानत देने से मना कर दिया था. सुप्रीम कोर्ट ने जमानत अर्जी के साथ साथ संजय सिंह की उस अर्जी को भी सुनवाई के दौरान टैग कर दिया जिसमें संजय सिंह ने मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तारी और रिमांड को चुनौती दी थी.

5 मार्च को होगी सुनवाई

संजय सिंह की ओर से सुप्रीम कोर्ट में सीनियर एडवोकेट अभिषेक मनु सिंघवी पेश हुए और जमानत के साथ साथ गुहार लगाई कि पहले से पेंडिंग मामले के साथ दोनों मामले को टैग किया जाए. सिंह ने जमानत की अर्जी दाखिल की है इससे पहले गिरफ्तारी और रिमांड को भी चुनौती दे रखी है जिस पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट ने पहले से पांच मार्च की तारीख तय कर रखी है. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि दोनों ही मामले की सुनवाई साथ में होगी.

दिल्ली हाई कोर्ट ने 7 फरवरी को संजय सिंह की जमानत अर्जी खारिज कर दी थी जिसके बाद संजय सिंह ने जमानत के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. 3 नवंबर को आम आदमी पार्टी नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने गिरफ्तारी और रिमांड ऑर्डर के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था. मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी ने संजय सिंह को गिरफ्तार कर रखा है. संजय सिंह ने गिरफ्तारी को दिल्ली हाई कोर्ट में चुनौती दी थी. हाई कोर्ट ने अर्जी खारिज कर दी.

यह भी पढ़ें:‘पीठ में छुरा घोंपने के लिए नहीं बदला…’ अजित पवार ने खुुला खत लिखकर बताया क्यों छोड़ा चाचा का साथ?

7 फरवरी जमानत अर्जी हुई थी खारीज

20 अक्टूबर को दिल्ली हाई कोर्ट ने ईडी की गिरफ्तारी के खिलाफ संजय सिंह की अर्जी खारिज कर दी थी. ईडी ने संजय सिंह को गिरफ्तार कर रखा है. हाई कोर्ट ने ईडी की गिरफ्तारी और रिमांड के खिलाफ दाखिल संजय सिंह की अर्जी खारिज कर दी थी. हाई कोर्ट ने कहा था कि रेकॉर्ड पर मैटेरियल के अभाव में जांच एजेंसी पर राजनीति से प्रेरित होने का आरोप नहीं लगा सकते हैं. सिंह ने गिरफ्तारी के साथ साथ रिमांड पर भेजे जाने के फैसले को चुनौती दी थी. अब दिल्ली हाई कोर्ट ने 7 फरवरी को संजय सिंह की जमानत अर्जी खारिज कर दी जिसके खिलाफ संजय सिंह ने अर्जी दाखिल की जिस पर ईडी को नोटिस जारी किया गया है.

-भारत एक्सप्रेस
Akansha

Recent Posts

राम भक्तों के लिए खुशखबरी! रामलला के दर्शन हुए और आसान, मुफ्त पास की बढ़ाई गई सीमा

अयोध्या राम मंदिर में रामलला के दर्शन अब और आसान हो गए हैं. ट्रस्ट ने…

4 hours ago

पीएम मोदी के विजन को मिली बड़ी रफ्तार: नमो भारत ने पूरे किए परिचालन के 3 सफल साल

पीएम मोदी द्वारा शुरू की गई नमो भारत रैपिड रेल ने 3 सफल साल पूरे…

5 hours ago

अमित शाह का पंजाब सरकार पर हमला, बोले- नशे के खिलाफ आवाज दबाने वालों को नहीं छोड़ेंगे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर आम…

5 hours ago

राष्ट्र को अस्थिर करने वाली राजनीति से बचें; संविधान का सम्मान सर्वोपरि: इंद्रेश कुमार

लखनऊ में आयोजित मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ता सम्मेलन में डॉ. इंद्रेश कुमार ने देश…

5 hours ago

IP Extension दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं पीएम मोदी, केवल पास धारकों को मिलेगी एंट्री

प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं.…

5 hours ago