देश

Maharashtra Politics: “मुझे भी लगता है कि मेरे बेटे को सीएम बनना चाहिए”, अजित पवार की मां ने जताई इच्छा

महाराष्ट्र में ग्राम पंचायत चुनाव के लिए आज (5 नवंबर) को मतदान हो रहा है. पूरे प्रदेश में वोटिंग जारी है. 130 खाली पदों पर सरपंच के लिए उपचुनाव के लिए मतदान हो रहा है. जिसमें पवार परिवार का गढ़ कहा जाने वाले बारामती की कोटवाड़ी ग्राम पंचायत भी शामिल है. इस पंचायत में पवार गुट और बीजेपी में कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है.

अजित पवार की मां और पत्नी ने डाला वोट

वहीं इस मौके पर अजित पवार की मां ने भी वोट डाला. इसके साथ ही अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार ने भी मतदान केंद्र पर पहुंचकर अपने मत का प्रयोग किया. मतदान करने के बाद अजित पवार की मां आशा पवार ने मीडिया से बात की. मीडिया से बात करते हुए अजित पवार की मां ने कहा कि उनकी इच्छा है कि अजित पवार राज्य के सीएम बनें. जिसके बाद अजित पवार को लेकर एक बार फिर से चर्चा तेज हो गई है.

अजित पवार को सीएम बनते हुए देखना चाहती हैं उनकी मां

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार की मां ने कहा कि ” मैं 1957 से काटेवाड़ी में वोट डालती आ रही हूं. पहले और अब के काटेवाड़ी में काफी बदलाव हो चुका है. इस बदलाव की यात्रा में कई लोगों का अहम योगदान है. प्रदेश में तमाम लोग ऐसे हैं जिनका मानना है कि अजित पवार प्रदेश के सीएम बनें. इसके साथ ही एक मां होने के नाते मुझे भी लगता है कि मेरा बेटा मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठे. मेरी उम्र अभी 84 साल है. इसलिए मैं भी अजित पवार को सीएम बनते हुए देखना चाहती हूं.

यह भी पढ़ें- Rajasthan Election: “राजस्थान में कांग्रेस की लड़ाई ED से है”, बीजेपी को गहलोत ने दी चुनौती- दम है तो मुकाबला करो

पंचायत चुनाव के परिणामों पर टिकी हैं सबकी निगाहें

फिलहाल ग्राम पंचायत के चुनाव में कौन जीतेगा, इसको लेकर सभी की निगाहें आने वाले परिणामों पर टिकी हुई हैं. पंचायत चुनाव के नतीजे इसलिए भी काफी अहम माने जा रहे हैं क्योंकि इसके बाद लोकसभा और विधानसभा के चुनाव भी होंगे. जिसको लेकर कई दिग्गज नेताओं की साख दांव पर लगी है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

1 hour ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

1 hour ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

2 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

3 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

3 hours ago

क्या CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर हुआ लाठीचार्ज?

सोशल मीडिया पर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन के नाम से एक…

3 hours ago