आस्था

Bhai Dooj 2023: भाई दूज पर इसलिए बहन लगाती है भाई को टीका, यमराज देते हैं यह वरदान, जानें पूरी कथा

Bhai Dooj 2023: भाई दूज का त्योहार देश के अधिकांश हिस्सो में धूमधाम से मनाया जाता है. भाई-बहन के रिश्ते से जुड़े इस पावन त्योहार को यम द्वितीया भी कहा जाता है. इस दिन बहने अपने भाईयों को टीका करती हैं और उनकी लंबी उम्र की कामना करती हैं. इस साल भाई दूज का पर्व 15 नंवबर, 2023 बुधवार के दिन मनाया जाएगा.

बता दें कि हिंदू धर्म के इस पावन त्योहार के दिन भाई को उसकी बहन द्वारा विशेष तौर पर भोजन के लिए बुलाया जाता है. बहन द्वारा उसके माथे पर टीका रखा जाता है. बहन जहां भाई की भलाई के लिए प्रार्थना करती है, वहीं भाई अपनी बहन को किसी भी तरह के नुकसान से बचाने का वादा करता है. देश के अलग-अलग हिस्सों में यह अलग-अलग नामों से भी प्रचलित है. इस दिन को यम द्वितीया के नाम से भी जाना जाता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसके पीछे की कहानी क्या है ?

क्या है भाई दूज की कथा

भाई दूज के पर्व की शुरुआत यमुना जी से हुई थी. कहा जाता है कि यम और यमुना भाई बहन हैं. दोनों सूर्य देव की संताने हैं. बहन को शिकायत रहती थी कि उसका भाई कभी उससे मिलने नहीं आता है. ऐसे में एक बार यमराज को यमुना की बहुत याद आई इसलिए अचानक यमराज अपनी बहन यमुना से मिलने चले जाते है. तब यमुना ने अपने भाई का टीका किया और उनको श्रीफल (गोला) भेंट किया ताकि भाई को याद रहे कि बहन से मिलते रहना है.

इसे भी पढ़ें: Bhai Dooj 2023: इस दिन है भाई दूज का पावन त्योहार, इस मुहूर्त में करें भाई को टीका

खुश होकर यम ने अपनी बहन से वरदान मांगने को कहा. यमुना ने वरदान के तौर पर यमराज से हर साल इसी दिन मिलने का मांगा. यमराज ने कहा कि केवल वे ही नहीं बल्कि, इस दिन हर भाई जो अपनी बहन के यहां जाकर अपने माथे पर टीका लगवाएगा उसे यमराज लंबी उम्र का वरदान देंगे. तभी से भाईदूज पर भाई द्वारा विवाहित बहन के घर जाने और टीका कराने की परंपरा चली आ रही है. बहन-भाई द्वारा यमुना में स्नान करने का भी इस दिन विधान माना जाता है.

Rohit Rai

Recent Posts

एशियन गेम्स में मेडल जिताने वाले कोच को महीनों से नहीं मिला वेतन

एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…

2 hours ago

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने पीएम मोदी से की मुलाकात, राज्य में शांति बहाली और विकास कार्यों पर हुई चर्चा

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह…

3 hours ago

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी से की भेंट, शिक्षा और शोध पर हुई चर्चा

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार…

3 hours ago

लखनऊ के कैफे संचालक की संदिग्ध मौत पर उठे सवाल, मां बोली- ‘कान से खून बह रहा था, आंखें फूटी थीं’

लखनऊ के हजरतगंज में कैफे संचालक शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला गरमा गया…

3 hours ago

उत्तरकाशी में फिर कांपी धरती, 4.2 तीव्रता के भूकंप से दहशत, घरों से बाहर निकले लोग

Uttarkashi Earthquake: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में शनिवार रात 8:07 बजे 4.2 तीव्रता का भूकंप…

4 hours ago