देश

“5000 से अधिक बच्चों का हुआ नरसंहार, तुरंत…”, प्रियंका गांधी ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से की ये अपील

Israel Hamas War: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने रविवार को एक बार फिर गाजा में लगभग 5,000 बच्चों सहित लगभग 10,000 लोगों की मौत पर चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि संघर्ष विराम सबसे छोटा कदम है जिसे तुरंत लागू किया जाना चाहिए. उन्होंने फ़िलिस्तीन में नरसंहार के वित्तपोषण और समर्थन के लिए ‘स्वतंत्र’ दुनिया के तथाकथित नेताओं की भी आलोचना की.

एक्स पर एक पोस्ट में, प्रियंका गांधी ने कहा, “यह शब्दों से परे भयावह और शर्मनाक है कि लगभग 10,000 नागरिकों का नरसंहार किया गया है. पूरे परिवार को खत्म कर दिया गया है. अस्पतालों और एम्बुलेंस पर बमबारी की गई है. शरणार्थी शिविरों को निशाना बनाया गया है.”

अब तक 10 हजार से अधिक लोगों की मौत

बता दें कि हमास के हमले और इजरायल की जवाबी कार्रवाई में अब तक करीब 10 हजार लोगों की मौत हुई है. इजरायल की ओर से अब हवा के साथ-साथ जमीनी अभियान भी चलाया जा रहा है. इजरायली सेना चुन-चुनकर हमास के ठिकाने को तबाह कर रही है. इजरायली पीएम ने साफ-साफ कहा है कि जब तक हमास को तबाह नहीं कर देंगे तब तक रुकेंगे नहीं.

उन्होंने कहा, “संघर्ष विराम सबसे छोटा कदम है जिसे अंतरराष्ट्रीय समुदाय द्वारा तुरंत लागू किया जाना चाहिए अन्यथा इसका कोई नैतिक अधिकार नहीं बचेगा.” उनकी टिप्पणी उन रिपोर्टों के बाद आई है, जिनमें कहा गया है कि इजरायल-हमास युद्ध में 5,000 बच्चों सहित 10,000 से अधिक नागरिक मारे गए हैं.

यह भी पढ़ें: “मेरी पूरी जिंदगी अकेले कट रही है, पहले मेरी शादी कराओ”, चुनाव में ड्यूटी लगने पर शिक्षक ने पत्र लिखकर रखी शर्त

29 दिनों से जारी है युद्ध

बताते चलें कि हमास और इजरायल के बीच पिछले 29 दिनों से भीषण युद्ध जारी है. 7 अक्टूबर को हमास के हमले के बाद से, रिपोर्टों के अनुसार इज़राइल की जवाबी बमबारी में 10,000 से अधिक फ़िलिस्तीनी मारे गए हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

‘आप किसी को भी ब्लैकमेलर नहीं कह सकते’, निशिकांत दुबे केस में घिरे महुआ मोइत्रा और सुभाष गर्ग

निशिकांत दुबे मानहानि केस में दिल्ली हाई कोर्ट की सख्ती के बाद TMC सांसद महुआ…

14 minutes ago

विज्ञान और तकनीक पर पीएम मोदी का बड़ा बयान: ‘लैब से निकलकर आम आदमी तक पहुंचे तकनीक का फायदा’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में 'इमर्जिंग साइंस, टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन कॉन्क्लेव-2026' का उद्घाटन…

21 minutes ago

पीएम मोदी के नेतृत्व में मजबूत हो रहा भारत, राजगीर में ऐतिहासिक भारत-न्यूजीलैंड रग्बी सीरीज का समापन

राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में भारत-न्यूजीलैंड अंडर-20 रग्बी सीरीज का समापन हुआ. केंद्रीय मंत्री रक्षा खडसे…

36 minutes ago

क्या बाजार में लौटने वाला है 1000 रुपये का नया नोट, जानें सरकार ने क्या कहा?

सोशल मीडिया पर 1000 रुपये के नए नोट के वायरल दावों को PIB ने फर्जी…

1 hour ago

‘जिन मस्जिदों को नुकसान पहुंचा रहे हो, वो फिर आबाद होंगी’, मौलाना अरशद मदनी ने सरकार पर क्या कहा?

मौलाना अरशद मदनी के नए बयान ने फिर चर्चा छेड़ दी है. मस्जिदों, इस्लाम, मदरसों…

2 hours ago

20 किमी के दायरे में रहने वालों को राहत, केंद्र सरकार लाई नया सालाना टोल पास, 1 नवंबर से होगा लागू

Annual Toll Pass: केंद्र सरकार ने नेशनल हाईवे टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर के दायरे…

2 hours ago