देश

IPL मैच से पहले अयोध्या पहुंचे आकाश अंबानी, रामलला के दर्शन कर लिया आशीर्वाद

रिलायंस जियो इन्फोकॉम लिमिटेड के चेयरमैन आकाश अंबानी ने आज लखनऊ में मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच आईपीएल मैच से पहले अयोध्या में राम मंदिर में राम लला के दर्शन किए. आकाश अंबानी का चार्टर प्लेन महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट पर लैंड हुआ था. जहां से वो सड़क के रास्ते होते हुए राम जन्मभूमि पहुंचे और राम लला का दर्शन किया. इसके बाद वे लखनऊ वापस लौट गए. सूत्रों के अनुसार बताया जा रहा है कि लखनऊ में होने वाले आईपीएल मैच देखने से पहले आकाश अंबानी राम लला का दर्शन करने आए थे.

मंदिर परिसर का किया निरीक्षण

राम लला के दर्शन के बाद मंदिर परिसर में ऊंची और विशाल बड़ी चहारदीवारी को देखा, साथ ही मंदिर के निर्माण कार्यों का अवलोकन भी किया. वे मंदिर में करीब 45 मिनट तक रहे, इसके बाद एयरपोर्ट के लिए वापस हुए. जहां महर्षि वाल्मिकी एयरपोर्ट से अपने चार्टर्ड प्लेन से लखनऊ के लिए रवाना हुए. बताया जा रहा है कि आकाश अंबानी लखनऊ में लखनऊ सुपरजायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच होने वाले मैच में मौजूद रहेंगे.

महत्वपूर्ण अवसरों पर जाता रहता है परिवार

इस महीने की शुरुआत में मुकेश अंबानी , आकाश अंबानी और उनकी पत्नी श्लोका मेहता ने मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर में पूजा-अर्चना की थी. आकाश और श्लोका का बड़ा बेटा पृथ्वी भी अपने माता-पिता के साथ मंदिर गया था.मुकेश अंबानी ने सादे कपड़े पहने, सफेद कुर्ता और पायजामा पहना. इस दौरान आकाश अंबानी ने हरे रंग की टी-शर्ट पहनी थी,जबकि श्लोका ने कुर्ता पहना था. महत्वपूर्ण अवसरों पर,अंबानी अक्सर सिद्धिविनायक मंदिर जाते हैं. पिछले साल नवंबर में नीता अंबानी के जन्मदिन पर परिवार ने मंदिर का दौरा किया था.

-भारत एक्सप्रेस

Prakhar Rai

Recent Posts

अफसरशाही से जन-प्रतिनिधित्व तक: एके शर्मा ने कैसे बदली यूपी की बिजली और शहरी व्यवस्था

AK Sharma Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश में एके शर्मा ने ऊर्जा और नगर विकास के…

14 minutes ago

मंदी का दौर खत्म! सोने-चांदी की कीमतों में फिर लौटी जोरदार तेजी; जानें आज के ताजा दाम

हफ्ते की शुरुआत में लुढ़कने के बाद अब सोने और चांदी की कीमतों में फिर…

25 minutes ago

अखबार पढ़कर बेटी ने पकड़ा तीर-कमान, पड़ोसी को देखकर बना तीरंदाज; अब भारत को दिलाया 8वां गोल्ड

Asian Games 2026 में चिकिथा तनिपार्थी और साहिल जाधव ने शूट-ऑफ में दक्षिण कोरिया को…

32 minutes ago

मोबाइल पर स्क्रैच से आगबबूला हुई ‘कलयुगी मां’, मासूम बच्चों को जमकर पीटा; CCTV ने खोला राज

Mother Beats Children: फरीदाबाद में मोबाइल स्क्रीन पर स्क्रैच आने से गुस्साई महिला पर 6…

39 minutes ago

दिल्ली जल बोर्ड में इंटर्नशिप का सुनहरा मौका, हर महीने मिलेंगे ₹15,000; 15 अक्टूबर से पहले करें अप्लाई

दिल्ली जल बोर्ड ने यंग एक्वा लीडर्स इंटर्नशिप प्रोग्राम 2026 की घोषणा कर दी है.…

39 minutes ago

कांग्रेस की CWC मीटिंग में इस नेता ने क्यों लिया नीतीश कुमार का नाम, सोनिया गांधी ने क्या कहा?

Congress CWC Meeting में नीतीश कुमार के INDIA गठबंधन से बाहर जाने को लेकर चर्चा…

58 minutes ago