सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव
UP Politics: उत्तर प्रदेश में लोक सभा चुनाव-2024 को लेकर सभी राजनीतिक दल अपनी-अपनी तैयारी में लगे हैं. सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी इस बार यूपी की लोकसभा की सभी 80 सीटों पर जीत हासिल करने की घोषणा कर दी है. अखिलेश यादव ने कहा कि 2024 की लड़ाई बड़ी है, लोकतंत्र और संविधान बचाने के लिए लड़ाई है. इसलिए हमारी पार्टी सबको साथ लेने के लिए तैयार है.
सपा प्रमुख ने मीडिया से बात करते हुए कहा, ”समाजवादी पार्टी ने लोगों को जोड़ने का काम किया है. इस बार लड़ाई बड़ी है, 2024 में संविधान और लोकतंत्र बचाने की लड़ाई है. इसलिए हमारी पार्टी सबको साथ लेकर चलने को तैयार है.” उन्होंने प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर योगी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, ”चल रहे अस्पतालों में भी इलाज हो रहा है क्या? आज गरीबों को इलाज नहीं मिल रहा है. सरकार बताए कि क्या उन्होंने गरीबों के लिए एक भी जिला अस्पताल बनाया है?’ अखिलेश यादव ने कहा कि जो एंबुलेंस समाजवादी चला रहे थे, उसे भी उन्होंने बर्बाद कर दिया है. दुर्भाग्य है कि वे डेंगू से पीड़ित मरीजों को नहीं बचा पा रहे हैं.”
ये भी पढ़ें– Varanasi: पहली बार यूपी में बनेगा BCCI का इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, PM मोदी के हाथों आधारशिला रखना सौभाग्य: CM योगी
अखिलेश यादव ने घोसी उपचुनाव में हुई सपा की जीत को लेकर कहा, “मैं सुधाकर सिंह और उनके साथियों को धन्यवाद देता हूं और शुक्रिया की प्रकट करता हूं और इस जीत के लिए बहुत- बहुत बधाई देता हूं. घोसी के उप-चुनाव परिणाम में से ये पता चल गया है कि 2024 में भाजपा का सुपड़ा साफ होने वाला है. इसी के साथ ही उन्होंने अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल पर ट्विट करते हुए घोसी में हुए उपचुनाव की जनता के लिए कहा,” घोसी की जनता ने सिर्फ़ एक विधायक नहीं, देश के नये भविष्य का रास्ता भी चुना है. घोसी की जनता ने मतदाता नहीं बल्कि एक आंदोलनकारी की तरह वोट डालकर बता दिया है कि लोकतांत्रिक-क्रांति कैसे संभव है.
उन्होंने कहा, “भाजपा को हराकर घोसी के लोगों ने ‘सर्वसमाज की एकता’ की नयी मिसाल दी है और नकारात्मक राजनीति को करारा जवाब दिया है. घोसी की जनता ने PDA के फ़ार्मूले की सफल शुरुआत की है और सबसे बड़ी बात ये है कि इसे सामाजिक न्याय में विश्वास रखनेवाले समाज के सभी वर्गों के अच्छे और बड़े दिलवालों ने मिलकर सफल बनाया है और ये सब आपसी सम्मान-सहयोग से संभव हुआ है. घोसी ने भाजपा की आपस में लड़ाने वाली राजनीति को भी मात दी है. ‘घोसी की घोषणा’ पूरे देश के लिए संदेश बन गयी है.”
-भारत एक्सप्रेस
Donald Trump Venezuela remarks: डोनाल्ड ट्रंप ने टेक्सास की चुनावी रैली में बड़ा ऐलान किया.…
दिल्ली सरकार के उपक्रम DSIIDC ने शराब प्रेमियों के लिए 'दिल्ली लिकर बुकिंग' मोबाइल ऐप…
भारत ने दिल्ली में 20 से 22 नवंबर तक होने वाले पहले ‘सिविलाइज़ेशनल डायलॉग फोरम’…
New Financial Rules: नवंबर महीने की शुरुआत के साथ ही पेंशन, ITR की डेडलाइन, एलपीजी…
Diwali Gift For Farmers: महाराष्ट्र सरकार ने सूखे की मार झेल रहे 1.5 करोड़ किसानों…
Gold-Silver Rate: दीवाली से पहले सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट आई है,…