Viral Video
Viral Video: इंटरनेट पर आए दिन कुछ भी वायरल हो रहा है. कभी कुत्ते का वीडियो तो कभी बिल्ली का. हाल ही में एक और वीडियो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में कुत्ते के मुद्दे पर एक महिला ने पुरुष को बुरी तरह पीट दिया. बताया जा रहा है कि नोएडा के किसी अपार्टमेंट में लगे कुत्ते का पोस्टर को एक युवक ने फाड़ दिया. कुत्ते की मालकिन ने जैसे ही फटा पोस्टर देखा आग बबूला हो गईं.
बता दें कि नोएडा की सोसाइटी में कुत्तों को लेकर विवाद होना अब आम बात हो गई है. हालांकि, इस बार तो हद ही पार हो गई. महिला ने जिस युवक को जमकर पीटा वो एसओ अध्यक्ष निकले. जानकारी के मुताबिक, घटना नोएडा के सेक्टर 75 में एम्स गोल्फ एवेन्यू सोसाइटी की है. यहां महिला ने एक कुत्ते का फोटो लगाया था. इस पोस्टर का एओ विरोध कर रहे थे. बाद में मामला इतना बढ़ गया कि एओ ने पोस्टर फाड़ दिया. इसके बाद तो महिला का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया. उसने आव देखा न ताव और कॉलर पकरकर पीट दिया. इस संबंध में एओए अध्यक्ष नवीन मिश्रा ने थाना सत्तर 113 में शिकायत दर्ज कराई है.
बताया गया है कि सेक्टर 75 में एम्स गोल्फ एवेन्यू सोसाइटी में एक महिला ने कुत्ते के गुम होने के पोस्टर लगाए थे. सोसाइटी रूल में ऐसे पोस्टर लगाने पर पाबंदी है. पोस्टर को नवीन मिश्रा ने हटा दी. जिसके बाद महिला ने पिटाई कर दी. हालांकि, पीड़ित नवीन मिश्रा ने इस संबंध में पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखकर पूरी घटना का विवरण दिया है और महिला पर कार्रवाई की मांग की गई है.
Nigeria Plane Crash: नाइजीरिया में बेनिन सिटी से लागोस जा रहा सैन्य विमान ओंडो राज्य…
Earthquake News Today: असम के नगांव में 4.5 तीव्रता के भूकंप से तड़के धरती कांप…
Aaj Ka Panchang 6 october 2026: आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि यानी…
6 अक्टूबर 2026 मंगलवार को इंदिरा एकादशी, आश्लेषा नक्षत्र और साध्य योग का शुभ संयोग…
Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि वालों के लिए आज का दिन करियर और…
Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: वृष राशि वालों के लिए आज पुराने प्रयासों से लाभ…