देश

अखिलेश यादव ने बीजेपी पर लगाया गंभीर आरोप, विधायक सदन में खेल रहे हैं ताश, प्रदेश का हो रहा नाश

लखनऊ– उतर-प्रदेश विधानसभा के मानसूत्र सत्र के दौरान बीजेपी और समाजवादी पार्टी के विधायकों में खूब खींचतान हुई. सपा ने सत्र के दौरान बीजेपी को कई मुद्दों पर घेरा. सत्र के आखिरी दिन नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में सपा के विधायकों ने वॉकआउट किया था. इसके बाद दूसरे सत्र को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया. इस बीच अखिलेश यादव ने बीजेपी के नेताओं पर जमकर निशाना साधा है. अखिलेश ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाते हुए एक वीडियो जारी करके कहा है कि यूपी में योगी के विधायक ताश खेल रहे हैं. उन्होने योगी सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि… भाजपा विधायक उतर-प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र में खेल रहे हैं ताश और प्रदेश का कर रहे नाश.. उन्होने आगे कहा कि… भाजपा के उन विधायक जी को धन्यवाद जिन्होंने पीछे बैठकर इसका वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल किया है. उन्होने जनहित का काम किया है. सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बुलडोजर नीति पर तंज कसते हुए कहा कि अब देखना है कि मुख्यमंत्री जी इन माननीय विधायक जी पर नैतिक बुलडोजर कब चलाएंगे.

 

यूपी विधानमंडल का मानसून सत्र समाप्त हो चुका है. इस बीच बीजेपी के विधायकों का सदन के दौरान गेम खेलने का वीडियो वायरल हो रहा है.  समाजवादी पार्टी ने अपने ऑफिशियल ट्वीट हैंडल पर लिखा… महोबा से भाजपा विधायक सदन में मोबाइल पर वीडियो गेम खेल रहे थे. इतना ही नहीं वो झांसी से भाजपा विधायक रजनीगंधा के साथ तंबाकू भी खा रहे थे.

सपा ने बीजेपी को घेरते हुए कहा कि इन लोगों के पास जनता के मुद्दों का जवाब तो हैं नही इसलिए विधानसभा को अपने मनोरंजन का अड्डा बना लिया है. सपा के ट्वीटर पर आगे लिखा गया कि इन विधायकों का यह कृत्य बेहद निंदनीय एवं शर्मनाक है.

-आईएएनएस/ भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

रांची में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का संवाद कार्यक्रम: शिक्षा, सामाजिक समरसता और विकसित भारत पर ज़ोर

प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर ने कहा— “शिक्षा से सशक्तिकरण, संवाद से एकता और समरसता से…

1 hour ago

यूपी में बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्ष घोषित

उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्षों…

3 hours ago

श्री विजयपुरम में नवरात्रि की धूम: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा पहले ‘डांडिया महोत्सव’ में हुए शामिल, माता दुर्गा के सामने टेका मत्था

अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…

3 hours ago

अंडमान-निकोबार में राज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने किया इंडियन ऑयल के बार्ज ‘MT IRIS’ का लोकार्पण

अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…

3 hours ago

सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर भीषण हमला, 12 की मौत और 300 से ज्‍यादा घायल; 11 भारतीय भी चपेट में आए

Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…

4 hours ago