देश

कोलकाता हिंसा पर बीजेपी आलाकमान गंभीर, जेपी नड्डा को सौैंपी जाएगी जांच रिपोर्ट

कोलकाता-पश्चिम बंगाल में ‘नबन्ना चलो अभियान’ में हुई हिंसा की जांच के लिए बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पांच सदस्यीय समिति का गठन किया था. आज यह समिति अपनी रिपोर्ट बीजेपी अध्यक्ष को सौंपने जा रही है. यह समिति पश्चिम बंगाल में हिंसा वाली जगहों पर गई और लोगों से बात करके सूचनाएं एकत्रित की इसके आधार पर बीजेपी की इस समिति अपनी रिपोर्ट तैयार की है. अब यह पूरी रिपोर्ट पार्टी अध्यक्ष को सौंपी जाएगी. पश्चिम बंगाल बीजेपी द्वारा राज्य सरकार के खिलाफ इसी महीने ‘नबन्ना चलो अभियान’ शुरू किया गया था. इस अभियान के दौरान कोलकाता में हिंसा देखी गई थी इसकी जांच के लिए बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पांच सदस्यीय समिति का गठन किया था. इसमें लोकसभा सांसद अपराजिता सारंगी, राज्यसभा सांसद बृजलाल, लोकसभा सांसद कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौर, राज्यसभा सांसद समीर उराव और सुनील जाखड़ शामिल थे.

पश्चिम बंगाल में बीजेपी के नबन्ना अभियान पर काफी बवाल हुआ था. भारतीय जनता पार्टी के इस अभियान में कोलकाता में बीजेपी ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ प्रदर्शन किया था. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और सत्ताधारी पार्टी तृणमूल के खिलाफ हुए इस अभियान के दौरान कोलकाता में कई झड़पें हुई थीं. हिंसक झड़पों के दौरान जगह-जगह पुलिस ने बल इस्तेमाल किया. प्रदर्शनकारियों पर पानी से बौछार कर उन्हें तितर-बितर भी किया गया. इस पूरे अभियान अभियान के दौरान हुई हिंसा को लेकर बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी का कहना था कि हावड़ा के सांतरागांछी से नबान्न की ओर बढ़ रहे थे चो पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया था. इसका कारण ये है कि पुलिस बीजेपी कार्यकर्ताओं को नबन्ना चलो अभियान में हिस्सा लेने के लिए कोलकाता जाने से रोक रही थी.

भाजपा का कहना है कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन के दौरान भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ हिंसा की गई. जिसमें कई कार्यकर्ता जख्मी हो गए इसी की जांच के लिए यह कमेटी गठित की गई थी. गौरतलब है कि स्थानीय पुलिस ने बीजेपी के नबान्न चलो अभियान को अनुमति नहीं दी थी. पश्चिम बंगाल के स्थानीय भाजपा नेता राज्य की तृणमूल सरकार पर लगातार भ्रष्टाचार के आरोप लगाते रहे हैं. इन्ही आरोपों को लेकर बीजेपी ने नबन्ना अभियान की शुरूआत की थी. इससे पहले भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने एक पत्र में कहा था कि भारतीय जनता पार्टी पश्चिम बंगाल में भाजपा कार्यकर्ताओं की निर्ममता से पिटाई जैसी हिंसक घटना पर गहरी चिंता एवं निंदा की है.

-आईएएनएस

Bharat Express Desk

Recent Posts

संघ की ‘असंतुलित’ टिप्पणी से सत्ता, संगठन और सामाजिक संतुलन की परीक्षा

RSS के प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने यूजीसी के समानता विनियम-2026 को असंतुलित बताया. संघ…

3 hours ago

चंडीगढ़ से अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला: NDIA ब्लॉक की रैली को बताया सिखों का अपमान

चंडीगढ़ में अमित शाह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए 1984 सिख…

4 hours ago

चौरी-चौरा के बहाने नेहरू पर सीएम योगी का हमला; बोले- 172 क्रांतिकारियों की पैरवी नहीं की, मालवीय ने 151 को फांसी से बचाया

चौरी-चौरा में 288 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री…

4 hours ago

AIIA-iCAINE के 6 साल पूरे: आयुर्वेद और AI को जोड़ने की बड़ी पहल, IIT बॉम्बे के साथ राष्ट्रीय चैलेंज लॉन्च

अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के इनक्यूबेशन सेंटर AIIA-iCAINE ने अपने छठे स्थापना दिवस पर…

5 hours ago

डिग्री से मार्कशीट तक, हर जगह सिर्फ Bharat; महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय में India शब्द खत्म, दस्तावेजों में दिखेगा भारत

महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय ने कई बड़े फैसले लिए हैं. अब विश्वविद्यालय की डिग्री…

5 hours ago