देश

भाजपा सरकार में मंत्री रहे इस नेता को अखिलेश ने बनाया अपना प्रत्याशी, बांदा सीट पर सौंपी जिम्मेदारी

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव को लेकर अखिलेश यादव तेजी से तैयारी में जुटे हैं. वह यूपी में बड़े भाई की भूमिका निभाते हुए तेजी से आगे बढ़ रहे हैं और इंडिया गठबंधन के अन्य दलों कांग्रेस और आरएलडी के लिए सीट का बंटवारा करने के बाद सपा के भी 16 उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं और लगातार पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रहे हैं. तो दूसरी ओर अभी अन्य दलों में प्रत्याशियों को लेकर मंथन चल रहा है, वहीं सपा ने इसकी पहल करते हुए अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है. बांदा-चित्रकूट संसदीय क्षेत्र से अखिलेश ने शिव शंकर सिंह पटेल पर भरोसा जताया है और इनको चुनावी मैदान में उतारा है. इसके बाद शिव शंकर चुनाव की तैयारी में जुट गए हैं.

कल्याण सिंह सरकार में बने थे राज्य मंत्री

बता दें कि, शिव शंकर पटेल जिले के बबेरू कस्बे के रहने वाले हैं और साल 2002 में बबेरू विधानसभा से चुनाव जीता था. उस समय कल्याण सिंह की सरकार थी और तब उनकी राज्य मंत्री बनाया गया था. सपा की ओर से उनको टिक मिलने के बाद से ही उनके घर पर सपा कार्यकर्ताओं की भीड़ लगने लगी है और लोग बधाई दे रहे हैं. दूसरी ओर वह चुनाव तैयारी में जुट गए हैं और लोगों से सपा को वोट देने की अपील की है. तो वहीं टिकट मिलने को लेकर शिव शंकर पटेल ने कहा है कि, उन्हें पहले से उम्मीद थी कि सपा मुखिया अखिलेश यादव उन्हें इस बार मैदान में उतारेंगे. टिकट की घोषणा होने के बाद कार्यकर्ताओं और जनता में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है और हमें पूरी उम्मीद है 2024 लोकसभा चुनाव में सपा 50 से 55 सीट जीतकर इंडिया की सरकार बनाने में अहम भूमिका निभाएगी. तो आगे शिव शंकर पटेल ने ईवीएम को लेकर सवाल उठाया और कहा कि, जनता चाहती है कि इस बार का चुनाव ईवीएम की जगह बैलेट से कराए जाएं.

ये भी पढ़ें-Lok Sabha Election 2024: डिंपल यादव को दिया टिकट, मैनपुरी में अखिलेश के करीबी ने छोड़ दी पार्टी, सपा पर लगाया जनता के लिए काम न करने का आरोप

राम मंदिर पर उठे तमाम सवाल

शिव शंकर सिंह पटेल अयोध्या में हुए राम मंदिर उद्घाटन और रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर कहा कि, प्राण प्रतिष्ठा को लेकर शंकराचार्यों और धर्म गुरुओं ने इसकी विरोध किया है. इससे आगामी चुनाव में बीजेपी को कोई फ़ायदा नहीं होने वाला है. आगे उन्होंने कहा कि, पीडीए, जातीय जनगणना, महँगाई और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर वे जनता के बीच मे जाएंगे और जनता का आशीर्वाद उन्हें ही मिलेगा. तो वहीं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के चाचा और पार्टी के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव के बेटे अक्षय यादव पर समाजवादी पार्टी ने फिरोजाबाद सीट से दांव लगाया है.

-भारत एक्सप्रेस

 

Archana Sharma

Recent Posts

फ्लेक्स-फ्यूल वाहनों को बड़ी राहत, E85 के साथ अब E100 एथेनॉल पर चलने वाली गाड़ियों को भी मंजूरी

केंद्र सरकार ने फ्लेक्स-फ्यूल वाहनों को लेकर बड़ा फैसला लिया है. अब E85 के साथ…

20 minutes ago

SIR विवाद पर डैमेज कंट्रोल, वीडियो से सफाई, सोशल मीडिया पर जवाब; चुनाव आयोग ने बदले 5 बड़े फैसले

SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग सोशल मीडिया पर सक्रिय होकर वायरल दावों का जवाब…

40 minutes ago

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह यूपी भाजपा की राज्य कार्यकारिणी की बैठक में होंगे शामिल, चुनाव अभियान को मिलेगी गति

2027 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा अपनी तैयारियों को तेज करने जा…

56 minutes ago

सिगरेट-शराब पर टैक्स से लेकर बार रूम तक! जानिए महिला वकीलों के लिए सुप्रीम कोर्ट ने क्या-क्या कहा?

Supreme Court: देश भर की अदालतों में महिला वकीलों के लिए लेडीज बार रूम, साफ…

2 hours ago

Delhi Riots Case: ‘हाजिरी और दिल्ली से छूट नहीं!’ जानिए सुप्रीम कोर्ट ने जमानत याचिका पर क्या कहा?

Supreme court: दिल्ली दंगा मामले में आरोपी शादाब अहमद ने सुप्रीम कोर्ट से जमानत शर्तों…

2 hours ago