देश

‘हमें कोई निमंत्रण नहीं मिलता…’ अखिलेश यादव ने न्याय यात्रा में शामिल होने को लेकर ऐसा क्यों कहा?

Akhilesh Yadav on Bharat Jodo Nyay Yatra: लोकसभा चुनाव से पहले इंडिया गठबंधन में भगदड़ मची है. बंगाल में ममता बनर्जी किसी भी गठबंधन से इंकार कर रही है तो वहीं बिहार में नीतीश कुमार एनडीए में वापसी कर चुके हैं. इस बीच यूपी से भी कांग्रेस के लिए कोई अच्छी खबर नहीं है. जानकारी के अनुसार अखिलेश यादव ने सपा को 11 सीटें देने का ऐलान किया था. लेकिन कांग्रेस सीट शेयरिंग पर सपा के दावे को सिरे से खारिज कर रही है. इधर सपा ने तो 16 प्रत्याशियों की लिस्ट भी जारी कर दी है.

यूपी में जारी सियासी उठापटक के बीच शनिवार को अखिलेश यादव ने कहा कि उन्हें अभी तक कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होने का न्योता नहीं मिला है. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि कई बड़े-बड़े आयोजन होते रहते हैं, लेकिन हम लोगों को निमंत्रण नहीं मिलता.

यह भी पढ़ेंः महाराष्ट्र में राज्यसभा चुनाव से पहले खेला करने की तैयारी में BJP, कांग्रेस के 15 MLA NCP शामिल होंगे!

…तो राम मंदिर जरूर जाएंगे

जब पत्रकारों ने अखिलेश यादव से राम मंदिर के न्योते पर पूछा तो उन्होंने कहा कि राम मंदिर में मांगने पर उन्हें निमंत्रण दिया गया था. उन्होंने कहा कि जब भगवान बुलाएंगे तो वे राम मंदिर जरूर जाएंगे. बता दें कि सपा ने लोकसभा चुनाव के लिए 16 प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है. वहीं इन 16 में से 11 उम्मीदवार ओबीसी के हैं.

कांग्रेस ने सीट शेयरिंग फाॅर्मूले पर जताई असहमति

कांग्रेस को सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने 11 सीटें देने का प्रस्ताव दिया था. इसकी घोषणा अखिलेश ने अपनी ओर से स्वयं की थीं. हालांकि उन्होंने अपनी पोस्ट में यह भी दावा किया कि कांग्रेस भी इस फाॅर्मूले से सहमत है. लेकिन थोड़ी देर बाद ही कांग्रेस की प्रदेश इकाई के नेताओं ने इस फाॅमूले को खारिज कर दिया.

यह भी पढ़ेंः MLA खरीद फरोख्त मामला: नोटिस सर्व कराने मंत्री आतिशी के घर पहुंची क्राइम ब्रांच की टीम

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

CEC पर घमासान: सुप्रीम कोर्ट मार्च से पहले रोका गया INDIA ब्लॉक, राहुल गांधी की टीम ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया

INDIA Bloc Protest: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ INDIA ब्लॉक का प्रदर्शन तेज…

13 minutes ago

बाप जिला का पार्षद, बेटा अपराधी! दारू पीते-पीते बनाया गैंग फिर रची लूट की साजिश

रेवाड़ी में शौक पूरे करने के लिए जिला पार्षद के बेटे ने साथियों संग मिलकर…

22 minutes ago

धारावी के दिन बहुरेंगे! माटुंगा में नए पुनर्वास भवनों का भूमिपूजन, अडानी समूह ने शुरू किया बड़ा प्रोजेक्ट

मुंबई के धारावी पुनर्विकास प्रोजेक्ट ने एक नया कदम आगे बढ़ाया है. माटुंगा में 22…

33 minutes ago

Nobel Prize in Economics 2026: दो अमेरिकी अर्थशास्त्रियों को मिला सम्मान, जानिए उनके रिसर्च ने कैसे बदली आर्थिक सोच

Nobel Prize Economics 2026: रॉबर्ट ई हॉल और माइकल वुडफोर्ड को अर्थशास्त्र में नोबेल पुरस्कार…

41 minutes ago

दिल्ली मेट्रो स्टेशन बंद करने का फैसला कौन करता है? जानिए पुलिस, DMRC और कानून की पूरी प्रक्रिया

Delhi Metro Station Closure: दिल्ली में प्रदर्शन और विरोध मार्च के दौरान मेट्रो स्टेशन अचानक…

57 minutes ago

क्या CJP चीफ अभिजीत दीपके ने साइन किया प्रदर्शन न करने का बॉन्ड? सोशल मीडिया पर पोस्ट VIRAL

इंटरनेट पर एक दस्तावेज (बॉन्ड) की तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है. इससे दावा…

1 hour ago