खेल

NZ vs SA 1st Test Day 1: पहले दिन का खेल खत्म, न्यूजीलैंड 2 विकेट खोकर बनाए 258 रन, केन-रचिन का शतक

NZ vs SA 1st Test Day 1: साउथ अफ्रीका की टीम इस समय न्यूजीलैंड दौरे पर है. जहां दोनों टीमों के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जा रही है. माउंट माउंगानुई के ओवल में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के पहले दिन साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया. न्यूजीलैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने उतरी और पहले दिन का खेल खत्म होने तक 2 विकेट के नुकसान पर 258 रन बनाए. युवा बल्लेबाज रचिन रवींद्र (118 रन) और केन विलियमसन (112 रन) बनाकर क्रीज पर हैं.

39 रन के भीतर 2 खिलाड़ी आउट

टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही. दूसरे ही ओवर की पहली गेंद पर मेजबान टीम को 2 रन के स्कोर पर बड़ा झटका लगा. ओपनर डेवोन कॉन्वे 1 रन बनाकर आउट हो गए. त्शेपो मोरेकी की गेंद पर वह एलबीडब्ल्यू हो गए. पहला विकेट गिरने के बाद युवा बल्लेबाज रचिन रवींद्र बल्लेबाजी करने आए और टॉम लैथम के साथ पारी को आगे बढ़ाया. 17वें ओवर में 39 रन के स्कोर पर न्यूजीलैंड को टॉम लैथम के रूप में दूसरा झटका लगा. उन्हें डेन पैटरसन ने विकेटकीपर क्लाइड फोर्टुइन के हाथों कैच आउट करवा दिया.

केन और रचिन ने संभाली पारी

टॉम लैथम के आउट होने के बाद केन विलियमसन बल्लेबाजी करने आए और रचिन रवींद्र के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाया. दोनों खिलाड़ियों ने साउथ अफ्रीका के गेंदबाजों की जमकर खबर ली. दिन का खेल खत्म होने तक रचिन रवींद्र 118 रन बनाकर नाबाद है. उन्होंने अपनी पारी के दौरान एक छक्का और 13 चौके लगाए. वहीं केन विलियमसन ने 259 गेंदों में 15 चौके की मदद से 112 रन बनाकर क्रीज पर हैं.

साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए न्यूजीलैंड की प्लेइंग 11

टॉम लैथम, डेवोन कॉनवे, केन विलियमसन, रचिन रवींद्र, डेरिल मिशेल, टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, मिशेल सेंटनर, काइल जैमीसन, टिम साउथी (कप्तान), मैट हेनरी

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के लिए साउथ अफ्रीका की प्लेइंग 11

नील ब्रांड (कप्तान), एडवर्ड मूर, रेनार्ड वान टोन्डर, जुबैर हमजा, डेविड बेडिंघम, कीगन पीटरसन, रुआन डी स्वार्ड्ट, क्लाइड फोर्टुइन (विकेटकीपर), डुआन ओलिवियर, त्शेपो मोरेकी, डेन पैटर्सन.

ये भी पढ़ें- IND vs ENG: पिछले 100 वर्ष में टेस्ट क्रिकेट में बुमराह की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी औसत, 10वीं बार टेस्ट में लिया 5 विकेट हॉल

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

सिंतबर के महीने ने बिगाड़ा बजट! 108% दर से बढ़े प्याज के दाम ने निकाले आंसु, 6.08% बढ़ी मंहगाई

सितंबर 2026 में देश की खुदरा महंगाई दर बढ़कर 5.54% और खाद्य महंगाई 7.74% पर…

11 minutes ago

दानदाता, मालिक नहीं: सुप्रीम कोर्ट की कमर्शियलाइज़ेशन पर सख़्ती, जामिया हमदर्द रेगुलेटरी निशाने पर

शीर्ष अदालत ने प्राइवेट और डीम्ड यूनिवर्सिटीज़ को मुनाफ़े के सेंटर की तरह चलाने से…

13 minutes ago

कैसीनो में नौकरी का झांसा और फोन में गंदी तस्वीरें… नेपाल बॉर्डर पर टल गया मिजोरम की बेटियों का बड़ा खतरा

पश्चिम बंगाल के पानीटंकी भारत-नेपाल सीमा पर मानव तस्करी के एक मामले में मिजोरम की…

25 minutes ago

केंद्रीय कर्मचारियों की बढ़ सकती है सैलरी, महंगाई भत्ते के साथ TA में भी मिल सकता है बड़ा फायदा

DA Hike 2026: केंद्रीय कर्मचारियों को जुलाई 2026 में बड़ी राहत मिल सकती है. DA…

31 minutes ago

महिलाओं के कपड़ों में एंबुलेंस से पहुंचे ATM, तेलंगाना में चोरों ने अनोखे तरीके से की चोरी; देखें CCTV फूटेज

तेलंगाना के कामारेड्डी में चोरों ने एम्बुलेंस में पहुंचकर और महिलाओं की नाइटी पहनकर SBI…

44 minutes ago

CEC पर घमासान: सुप्रीम कोर्ट मार्च से पहले रोका गया INDIA ब्लॉक, राहुल गांधी की टीम ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया

INDIA Bloc Protest: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ INDIA ब्लॉक का प्रदर्शन तेज…

1 hour ago