देश

महाराष्ट्र में राज्यसभा चुनाव से पहले BJP का खेला, कांग्रेस के 15 MLA NCP में शामिल होंगे!

Maharashtra Congress: लोकसभा चुनाव से पहले महाराष्ट्र में कांग्रेस को झटके पे झटका लग रहा है. पहले मुंबई से वरिष्ठ नेता मिलिंद देवड़ा ने हाल ही में कांग्रेस का साथ छोड़ दिया था. अब खबर है कि चुनाव से पहले 10-15 विधायक अजीव पवार गुट की एनसीपी में शामिल हो सकते हैं.

जानकारी के अनुसार पूर्व मंत्री और बांद्रा विधायक बाबा सिद्दीकी, मुंबादेवी विधायक अमीन पटेल और मलाड पश्चिम से विधायक अलसम शेख के अगुवाई में कांग्रेस 15 विधायक एनसीपी अजीत पवार गुट का दामन थाम सकते हैं. इस सियासी फेरबदल में भाजपा की भी स्वीकृति है.

यह भी पढ़ेंः MLA खरीद फरोख्त मामला: नोटिस सर्व कराने मंत्री आतिशी के घर पहुंची क्राइम ब्रांच की टीम

राज्यसभा चुनाव से पहले बदलेंगे पाला

वहीं बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान भी बांद्रा पूर्व से विधायक हैं. वे इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले एनसीपी में शामिल हो सकते हैं. हालांकि उन्होंने इन सभी दावों को खारिज कर दिया है. बता दें कि मुंबई से कांग्रेस के 4 विधायक हैं. इसमें से अमीन पटेल पूर्व कांग्रेस नेता मिलिंद देवड़ा के करीबी हैं. वहीं वर्षा गायकवाड़ धारावी से विधायक हैं.

मुंबई कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने नाम नहीं बताने की शर्त पर कहा कि राज्यसभा चुनाव से पहले भाजपा कांग्रेस के 15 विधायकों को पाला बदलवाने की तैयारी में हैं. वहीं 20 मार्च को मुंबई में राहुल गांधी की न्याय यात्रा समाप्त होगी.

Jewar Film City: सीएम योगी के ड्रीम प्रोजेक्ट में अयोध्या-काशी से लेकर कश्मीर-गोवा तक की झलक

इसलिए एनसीपी में जाएंगे कांग्रेस विधायक

कांग्रेसी नेता की मानें तो सभी कांग्रेसी विधायक शिंदे की शिवसेना और बीजेपी में जाने की बजाय एनसीपी अजीत गुट में शामिल होना चाहते हैं. इसकी बड़ी वजह अजीत पवार का धर्मनिरपेक्ष होना है. उन्होंने कहा कि कुछ दिनों पहले संघ के संस्थापक डाॅ. हेडगेवार की जयंती पर अजीत पवार ने नागपुर स्थित समाधि स्थल पर जाने से इंकार कर दिया था.

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

लड़कों संग क्रिकेट से लॉर्ड्स में धमाल: जानिए छोटे से आदिवासी गांव की लड़की क्रांति गौड़ की प्रेरक कहानी

Cricket News: छतरपुर के छोटे से आदिवासी गांव से निकली क्रांति गौड़ ने संघर्ष को…

8 minutes ago

गणेशोत्सव को विश्व धरोहर बनाने की बड़ी तैयारी: सीएम देवेंद्र फडणवीस ने लॉन्च किया ‘bappa.org’

महाराष्ट्र सरकार ने गणेशोत्सव की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को दुनिया तक पहुंचाने के लिए…

22 minutes ago

हर घर में गूंजती है जिनकी आरती: जानिए कौन थे ‘ओम जय जगदीश हरे’ के अमर रचयिता पंडित श्रद्धाराम फिल्लौरी

Hindi Literature: विश्व प्रसिद्ध आरती 'ओम जय जगदीश हरे' के रचयिता पंडित श्रद्धाराम फिल्लौरी न…

33 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट ने मिलन प्रधान की अंतरिम जमानत के खिलाफ बंगाल पुलिस की तत्काल सुनवाई ठुकराई

सुप्रीम कोर्ट ने नंदीग्राम से कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान की अंतरिम जमानत को चुनौती देने…

45 minutes ago