Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

अमित मालवीय के बाद दीपक म्हस्के को कमान, जानें कौन हैं BJP के नए सोशल मीडिया बॉस?

बीजेपी ने अपनी नई राष्ट्रीय टीम में दीपक म्हस्के को राष्ट्रीय सोशल मीडिया संयोजक नियुक्त किया है, जबकि अमित मालवीय की भूमिका में बड़ा बदलाव हुआ है. आईए इस खबर में जानते हैं आखिरकार कौन हैं वो जिन्हे बीजेपी ने बनाया IT सेल का नया बॉस…

Deepak Mhaske BJP IT Cell Chief: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने आगामी विधानसभा चुनावों से पहले अपने संगठन में अब तक का सबसे बड़ा और चौंकाने वाला फेरबदल कर दिया है. पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन की नई राष्ट्रीय टीम में पिछले 11 सालों से बीजेपी IT सेल का चेहरा रहे अमित मालवीय की जगह छत्तीसगढ़ से आने वाले दिग्गज रणनीतिकार और डेटा मास्टर दीपक म्हस्के को राष्ट्रीय सोशल मीडिया संयोजक नियुक्त किया गया है.

म्हस्के के हाथों में बीजेपी का डिजिटल हथियार

अमित मालवीय लंबे समय से बीजेपी के राष्ट्रीय IT विभाग के हेड के रूप में काम कर रहे थे और पार्टी के आक्रामक डिजिटल अभियानों का नेतृत्व कर रहे थे. लेकिन नए संगठन में नितिन नवीन ने पूरी टीम का कायाकल्प कर दिया है. दीपक म्हस्के को केंद्रीय सोशल मीडिया विंग की मुख्य कमान सौंपी गई है, जबकि उनके साथ प्रीति गांधी, शिवानंद द्विवेदी, आलोक भट्ट और अरुण यादव को सह-संयोजक बनाया गया है.

कौन हैं दीपक म्हस्के?(Deepak Mhaske BJP IT Cell Chief)

बताते चलें छत्तीसगढ़ रायपुर के रहने वाले 58 वर्षीय दीपक म्हस्के की बैकग्राउंड काफी दिलचस्प है. राजनीति में पूर्णकालिक आने से पहले वे एक कॉलेज में केमिस्ट्री के प्रोफेसर रह चुके हैं. उन्होंने केमिस्ट्री में M.Sc. करने के साथ-साथ सीमेंट टेक्नोलॉजी में डिप्लोमा और कंप्यूटर प्रोग्रामिंग का सर्टिफाइड कोर्स भी किया है. उन्हें इलेक्टोरल डेटा एनालिसिस और सरकारी लाभार्थी योजनाओं के आंकड़ों का असली महारथी माना जाता है.

ये भी पढ़ें: कौन है शहजाद भट्टी? 200 गिरफ्तारियों से हिला आतंकी नेटवर्क, स्वतंत्रता दिवस से पहले एजेंसियों का बड़ा एक्शन

चुनाव जिताने का तगड़ा ट्रैक रिकॉर्ड

दीपक म्हस्के करीब 15 सालों से बीजेपी के IT और सोशल मीडिया विंग से जुड़े हुए हैं. उन्होंने पश्चिम बंगाल, बिहार और छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों के विधानसभा चुनावों में बीजेपी के डिजिटल और सोशल मीडिया कैंपेन को ग्राउंड लेवल पर सफलतापूर्वक लीड किया है. छत्तीसगढ़ में वे प्रदेश बीजेपी के प्रवक्ता रहने के अलावा छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन (CGMSC) के चेयरमैन (राज्यमंत्री दर्जा) भी रह चुके हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital