देश

यूपी में 4  कफ सीरप को लेकर अलर्ट : ड्रग इंस्पेक्टरों को दिये निर्देश- जहां भी ये सीरप मिलें, जब्त करें

WHO Alert On Indian Cold and Cough Syrup:  विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भारत में बनने वाले 4 कफ और कोल्ड सीरप को लेकर अलर्ट जारी किया है. इन सीरप से किडनी में जख्म भी हो सकते हैं.गौरतलब है कि अफ्रीकी देश गांबिया ने हाल ही में 64 बच्चों की मौत के बाद इन सीरप के सेवन पर सवाल उठाए थे,जिन्हें प्रतिबंधित कर दिया गया.अब भारत सरकार इस मामले की जांच करवा रही है.

डब्ल्यूएचओ (WHO) के अनुसार चारों सिरप में डायथिलीन ग्लाइकॉल और एथिलीन ग्लाइकॉल की मात्रा सही नहीं पाई गई है. इनकी मात्रा गड़बड़ होने से पेट दर्द, पेशाब न होने, किडनी की समस्या, मानसिक स्थिति गड़बड़ाने सहित अन्य तरह की समस्याएं होती हैं. डब्ल्यूएचओ (WHO)  की ओर से असुरक्षित घोषित करने के बाद हरियाणा की कंपनी मेडेन फार्मास्यूटिकल लिमिटेड के चार कफ सिरप को लेकर यूपी में भी अलर्ट जारी कर दिया गया है. ये चार सीरप हैं प्रोमेथाजिन ओरल सॉल्यूशन, कोफेक्समालिन बेबी कफ सिरप, मकॉफ बेबी कफ सीरप और मैग्रीप एन कोल्ड.

एफएसडीए के उप आयुक्त एके जैन ने बताया कि ये चारों सिर्फ निर्यात के लिए हैं. यूपी में इनकी बिक्री नहीं होती है. फिर भी एहतियात के तौर पर सभी ड्रग इंस्पेक्टरों को जांच के निर्देश दिए गए हैं. जहां भी ये सीरप मिलेंगे, उन्हें जब्त कर नमूनों की जांच कराई जाएगी. इस सीरप के मिलने पर दोहरी कार्रवाई की जाएगी. एक नमूने की रिपोर्ट के आधार पर और दूसरी बिना अनुमति प्रदेश में बिक्री करने के अपराध के लिए.

क्या है गड़बड़ी?

डब्ल्यूएचओ (WHO)   के अनुसार चारों सीरप में डायथिलीन ग्लाइकॉल और एथिलीन ग्लाइकॉल की मात्रा सही नहीं पाई गई है. इनकी मात्रा गड़बड़ होने से पेट दर्द, पेशाब न होने, किडनी की समस्या, मानसिक स्थिति गड़बड़ाने सहित अन्य तरह की समस्याएं होती हैं.

-भारत एक्सप्रेस

 

 

Bharat Express Desk

Recent Posts

खड़गे के विवादित बयान के बाद सुर्खियों में पीएम मोदी के पिता! जानिए कौन थे दामोदरदास मूलचंद मोदी?

राजनीतिक बयानबाजी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वर्गीय पिता दामोदरदास मूलचंद मोदी चर्चा में…

15 minutes ago

मौसम बदलते ही बदला रामलला का दिनचर्या, अब सुबह 4 बजे खुलेंगे पट, जानिए पूरी समय-सारणी

1 नवंबर से अयोध्या के राम मंदिर में श्रीरामलला की पूजा, आरती और दर्शन का…

50 minutes ago

मोदी सरकार का बड़ा एक्शन: नार्को-कार्टेल पर सुरक्षा एजेंसियों का सर्जिकल स्ट्राइक, 100 करोड़ का हवाला नेटवर्क ध्वस्त

NCB ने मिजोरम पुलिस और ED के साथ मिलकर 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' लॉन्च किया. असम, मिजोरम…

1 hour ago

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने अफसरों की लगाई क्लास, 3707 पोस्टमार्टम में से सिर्फ 2 की पुलिस ने मांगी ऑनलाइन

इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्ती के बाद मेडिको-लीगल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट अब सीधे CCTNS पोर्टल…

2 hours ago

‘जाणता राजा’ का चौथा दिन: राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ल और पतंजलि CMD आचार्य बालकृष्ण समेत ये हस्तियां आईं आज

गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…

2 hours ago

12वें BRICS संसदीय मंच की मेजबानी करेगा भारत, नई दिल्ली में जुटेगी दुनिया; जानें पीएम मोदी और ओम बिरला का प्लान

नई दिल्ली में 26-27 अक्टूबर को 12वां ब्रिक्स संसदीय मंच आयोजित हो रहा है. पीएम…

2 hours ago