देश

Aligarh: BJP नेता के भाई की मौत, नवनिर्वाचित नगर पंचायत गभाना के चेयरमैन सहित चार लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा

प्रकाश सिंह

Aligarh: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में भाजपा नेता के भाई की मौत के बाद नवनिर्वाचित नगर पंचायत गभाना के चेयरमैन अभिमन्यु राज सिंह सहित चार लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ है. अभिमन्यु ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर हाल ही में हुए निकाय चुनाव में जीत दर्ज की है. इन सभी लोगों पर लेनदेन के विवाद में घर में घुसकर धक्का देने का आरोप लगाया गया है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है. वहीं मौत के कारण को जानने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है.

मामला अलीगढ़ के गभाना थाना क्षेत्र से सामने आया है. यहां पर भाजपा नेता यशपाल सिंह के भाई हरेंद्र (48) का इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई है. पूरी घटना की जानकारी देते हुए यशपाल ने बताया कि हरेंद्र ने गांव के ही संतोष को ₹200000 रुपए उधार में दिए थे. इन लोगों का लेन-देन चलता था. इसी पैसे को मांगने के लिए एक दिन पहले हरेंद्र संतोष के पास गया था. इसी दौरान संतोष के परिचित अभिमन्यु राज सिंह चेयरमैन बन गए. इस पर संतोष ने अभिमन्यु से शिकायत कर दी कि वह पैसे मांग रहा है. इस पर कल शाम को चार नामजद सहित अन्य लोग हरेद्र के घर पर पहुंचे और उन्होंने गाली गलौज करते हुए हरेंद्र के साथ मारपीट की और उसे जोर का धक्का दे दिया, जिससे हरेंद्र जमीन पर गिर पड़ा और उसकी तबीयत बिगड़ गई. इस पर उसे जल्दी से अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

ये भी पढ़ें- UP Nikay Chunav 2023: यूपी निकाय चुनाव में भाजपा तो जीत गई, लेकिन इन नतीजों ने उड़ाई कई मंत्रियों की नींद

यशपाल ने कहा कि हरेंद्र की मौत धक्का देने के बाद ही हुई है, इसीलिए नवनिर्वाचित नगर पंचायत गभाना के चेयरमैन अभिमन्यु राज सिंह सहित पिंटू, विक्रम, संतोष सहित चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है.

बता दें कि भाजपा पूर्व विधायक ठाकुर दलवीर सिंह की पुत्रवधू पुष्प लता सिंह गभाना चेयरमैन पद के लिए खड़ी हुई थी. उन को हराकर अभिमन्यु राज सिंह ने चेयरमैन पद पर कब्जा जमाया है. वहीं इंस्पेक्टर राम कुमार सिंह ने बताया कि हरेंद्र की मौत पर पुलिस जांच कर रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल इस मामले में 4 लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है.

-भारत एक्सप्रेस

 

Archana Sharma

Recent Posts

‘सड़क पर चीखती रही लड़की, नहीं माने मनचले!’ बिहार के जमुई में कपल से बदसलूकी का VIDEO वायरल

Jamui Viral Video : जमुई का एक कथित वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में…

27 minutes ago

परीक्षा, मोबाइल और ChatGPT… IIT बॉम्बे छात्र की मौत से उठे कई सवाल

IIT बॉम्बे के 22 वर्षीय छात्र साहिल रविंद्र वाकोड़े की हॉस्टल में मौत हो गई.…

35 minutes ago

21 या 22 सितंबर? परिवर्तिनी एकादशी की तारीख पर बड़ा भ्रम, नोट करें सही डेट

Parivartini Ekadashi 2026: परिवर्तिनी एकादशी 2026 का व्रत उदया तिथि के अनुसार 22 सितंबर को…

40 minutes ago

एशियन गेम्स में भारतीय शूटरों का जलवा! तीन सिल्वर से किया श्रीगणेश, इलावेनिल वलारिवन ने जीते दो पदक

Asian Games 2026 में भारतीय निशानेबाजों ने शानदार शुरुआत की है. भारत ने शूटिंग में…

1 hour ago

कांग्रेस का ‘हाथ’ थाम लेंगी ममता बनर्जी? नंदीग्राम उपचुनाव में ‘दीदी’ के सरेंडर पर कल्याण बनर्जी ने बोला हमला

नंदीग्राम उपचुनाव में TMC उम्मीदवार के नाम वापसी और कांग्रेस प्रत्याशी को समर्थन के बाद…

1 hour ago

शारदीय नवरात्र 2026: 8 या 9 दिन? महासंयोग देख पंडित भी हैरान, नोट करें सही तारीख

Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्र 2026 की शुरुआत 11 अक्टूबर से हो रही है. इस…

1 hour ago