देश

Aligarh: शादी के दो महीने बाद नकदी-जेवरात लेकर फरार हुई लुटेरी दुल्हन, पहले भी कर चुकी थी दो शादियां

प्रकाश सिंह

Aligarh: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में एक नई-नवेली दुल्हन ससुराल वालों को भारी-भरकम चूना लगाकर फरार हो चुकी है और अब पुलिस तलाश में जुटी है. दो महीने पहले ही शादी के बाद ससुराल आई लुटेरी दुल्हन इस तरह ससुराल में मिक्स हो गई कि किसी को उस पर शक भी नहीं हुआ और वह 56 हजार कैश और तमाम जेवरात लेकर फरार हो गई. अब ससुराल वाले हाथ मलते रह गए है. तो वहीं उसके भागने के बाद ससुराल वालों को पता चला है कि वह पहले भी दो शादी कर चुकी थी और वहां भी धोखा देकर फरार हुई थी.

लुटेरी दुल्हन के बारे में चौंकाने वाला खुलासा ये भी सामने आया है कि, उसकी एक बेटी भी है. यह सब सुनने के बाद दूल्हे पक्ष के लोगों के पांव तले जमीन खिसक गई और अब लोगों ने लुटेरी दुल्हन व उसके परिजनों सहित शादी कराने वाले लोगों के विरुद्ध धोखाधड़ी के तहत टप्पल थाने में मुकदमा दर्ज कराया है. ये मामला अलीगढ़ के टप्पल इलाके के ग्राम घाघोंली से सामने आया है. दूल्हे के पिता रविंद्र सिंह ने पुलिस को लिखित शिकायत दी है कि, उन्होंने अपने बेटे की शादी 16 मई को दिल्ली निवासी नेहा से बिना दान दहेज के रीति रिवाज के साथ की थी. दुल्हन कुछ महीने ससुराल में सभी के साथ रही और घुल-मिल गई. उस पर भी हम लोगों को कोई शक नहीं हुआ, लेकिन 16 जुलाई को दुल्हन नेहा ससुराल से 56000 का कैश और सोने-चांदी के जेवरात लेकर अचानक घर से बिना बताए चली गई. इसके बाद नेहा को परिवार के लोगों ने फोन किया और उसके जाने का कारण पूछा तो वह उल्टा उन लोगों को दहेज के मुकदमे में फंसाने की धमकी देने लगी. इस पर ससुराल के लोग डर गए. इसके बाद परिवार वालों की राय से शादी कराने वाले बिचौलिए लोगों की पंचायत कराई गई तो उसमें समझौता करने के नाम पर 8 लाख रुपये की मांग दूल्हे के परिवार से की गई.

ये भी पढ़ें- ED Raid: कभी आरा रेलवे स्टेशन पर जलेबी बेचते थे जेडीयू MLC राधाचरण सेठ, अब मनी लॉन्ड्रिंग और खनन के मामले में ईडी ने किया गिरफ्तार

पहले ही हो चुकी है दो शादियां

पुलिस को रविंद्र सिंह ने बताया कि, नेहा के बारे में जब और जानकारी जुटाई गई तो सामने आया कि, उसकी दो शादियां पहले हो चुकी हैं. 2009 में उसकी पहली शादी बल्लभगढ़ में अमित नाम के युवक से हुई थी. इसके बाद यहां भी इसी प्रकार से कृत्य करने के बाद 4 लाख रुपये में समझौता करने के पश्चात शादी को तोड़कर नेहा ने पहले पति को छोड़ दिया और फिर बागपत निवासी शक्ति नाम के व्यक्ति से दूसरी शादी कर ली, जिससे उसकी एक बेटी भी है. पीड़ित रविंद्र ने बताया कि उसके बेटे पुष्पेंद्र से धोखाधड़ी से शादी की गई है और जो हकीकत थी उसे छिपाया गया है. दूसरे पति के जिंदा रहते हुए पुष्पेंद्र से आरोपी बिचौलियों ने बिना जानकारी दिए ही शादी करा दी. रविंद्र ने पुलिस को बताया कि, इस पूरे मामले में बिचौलिए भी नेहा के साथ मिले हुए हैं और इसी वजह से पैसे की मांग की जा रही है. इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.

पुलिस टीमें कर रही हैं तलाश

वहीं इस पूरे मामले में डिप्टी एसपी राजीव द्विवेदी ने बताया कि, टप्पल थाने के ग्राम घाघोंली से सूचना प्राप्त हुई है कि एक युवक का विवाह दिल्ली निवासी युवती नेहा से मई 2023 में हुआ था. शादी के कुछ समय बाद युवती घर से कैश व सोने चांदी के जेवरात लेकर कहीं ग़ायब हो गई है. पुलिस अधिकारी ने बताया कि, लड़के के परिजनों की ओर से प्राप्त शिकायत के आधार पर टप्पल थाने में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है और आरोपी लड़की की तलाश के लिए टीम गठित कर दी गई हैं. जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा और आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

आज बन रहा है शक्तिशाली लक्ष्मी योग…! भूलकर भी न करें ये गलती, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल

सोमवार, 2 नवंबर 2026 को कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी और नवमी तिथि…

17 minutes ago

आज बन रहा है दुर्लभ लक्ष्मी योग: वृषभ और कन्या राशि को शानदार मौका, मिथुन वाले सावधान

आज सोमवार को ग्रहों की विशेष चाल और लक्ष्मी योग के प्रभाव से वृषभ, कन्या,…

28 minutes ago

संघ की ‘असंतुलित’ टिप्पणी से सत्ता, संगठन और सामाजिक संतुलन की परीक्षा

RSS के प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने यूजीसी के समानता विनियम-2026 को असंतुलित बताया. संघ…

10 hours ago

चंडीगढ़ से अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला: NDIA ब्लॉक की रैली को बताया सिखों का अपमान

चंडीगढ़ में अमित शाह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए 1984 सिख…

10 hours ago

चौरी-चौरा के बहाने नेहरू पर सीएम योगी का हमला; बोले- 172 क्रांतिकारियों की पैरवी नहीं की, मालवीय ने 151 को फांसी से बचाया

चौरी-चौरा में 288 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री…

11 hours ago