देश

Ghaziabad: सरकारी जमीन का मुआवजा लेने पर BJP विधायक के खिलाफ 1.8 करोड़ का रिकवरी नोटिस जारी

Ghaziabad: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां धौलाना के भाजपा विधायक धर्मेश तोमर के खिलाफ अपर जिलाधिकारी भूमि अर्जन श्याम अवध ओझा ने 1.08 करोड़ की वसूली का नोटिस जारी किया है. नोटिस में बताया गया है कि बीजेपी विधायक ने पहले तो पट्टे की सरकारी जमीन को अपने नाम कराया और फिर गलत तरीके से भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) से उसका मुआवजा ले लिया था. यह जमीन ईस्टर्न पेरिफेरेल एक्सप्रेसवे में आ गई थी. जब इसकी छानबीन की गई तो मामला खुलकर सामने आया और इसी के बाद नोटिस जारी किया गया है.

बता दें कि ये पूरा मामला उस समय का है, जब प्रदेश में सपा की सरकार थी. उस समय धर्मेश तोमर धौलाना से ही सपा के विधायक हुआ करते थे. मीडिया सूत्रों के मुताबिक, तत्कालीन समय में जब वह सपा के विधायक थे, तभी ईस्टर्न पेरिफेरेल एक्सप्रेस वे बनाए जाने की योजना शुरू हुई थी. इसी दौरान विधायक ने डासना में जमीन खरीदी. तो दूसरी ओर पेरिफेरेल एक्सप्रेसवे की योजना मंजूर हो जाने के कारण एनएचएआई ने जमीन अधिग्रहण की. इसी में विधायक की जमीन भी आ गई. इस पर विधायक को जमीन के बदले में सरकार की ओर से 2017 में एक करोड़ आठ लाख 26 हजार 400 रुपये का मुआवजा मिला. तो वहीं इसी साल यानी 2017 में धर्मेश फिर से सपा के टिकट पर चुनाव लड़े लेकिन उनको हार का मुंह देखना पड़ा. इस पर वह 2019 में भाजपा में आ गए और 2022 में भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ने के बाद जीत गए व विधायक बन गए. दूसरी ओर इस पूरे मामले को लेकर हाल ही में कुछ लोगों ने गाजियाबाद के अधिकारियों को शिकायती पत्र भेजा और जानकारी दी कि, 2022 में भाजपा के टिकट से बने विधायक धर्मेश तोमर और उनकी भतीजी को जिस जमीन का मुआवजा दिया गया, वह सरकारी है. इसके बाद प्रशासन ने जांच बिठाई तो स्थिति साफ हो गई और विभाग में हड़कम्प मच गया. जांच में ये बात स्पष्ट हो गई कि विधायक ने जिस जमीन पर मुआवजा लिया वह तो सरकारी है. इसी के बाद विधायक का मुआवजा निरस्त कर दिया गया और जमीन को फिर से ग्राम समाज की भूमि दर्ज कर दी गई, साथ ही 1.8 करोड़ का रिकवरी नोटिस भी जारी कर दिया गया.

ये भी पढ़ें- Anantnag Encounter: “अभी ऑपरेशन में व्यस्त हूं, बाद में बात करूंगा”, शहीद कर्नल मनप्रीत की परिवार से आखिरी बात

अब और लोगों पर भी टेढ़ी हुई प्रशासन की नजर

वहीं प्रशासन को जानकारी मिली है कि विधायक धर्मेश की तरह ही और भी लोगों ने भी सरकारी जमीन पर मुआवजा उठाया है. हलांकि इस सम्बंध में प्रशासन ने जांच भी कराई है और इसकी पुष्टि भी हो चुकी है. इसके बाद प्रशासन ने विधायक के परिवार के ही अंशु तोमर के खिलाफ भी 1.08 करोड़ की वसूली का नोटिस जारी किया है. बता दें कि इस मामले में पहले विधायक और अंशु को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया था. इस पर दोनों की ओर से कोई जवाब नहीं मिला तो वसूली नोटिस जारी कर दिया गया.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

संघ की ‘असंतुलित’ टिप्पणी से सत्ता, संगठन और सामाजिक संतुलन की परीक्षा

RSS के प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने यूजीसी के समानता विनियम-2026 को असंतुलित बताया. संघ…

9 hours ago

चंडीगढ़ से अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला: NDIA ब्लॉक की रैली को बताया सिखों का अपमान

चंडीगढ़ में अमित शाह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए 1984 सिख…

9 hours ago

चौरी-चौरा के बहाने नेहरू पर सीएम योगी का हमला; बोले- 172 क्रांतिकारियों की पैरवी नहीं की, मालवीय ने 151 को फांसी से बचाया

चौरी-चौरा में 288 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री…

10 hours ago

AIIA-iCAINE के 6 साल पूरे: आयुर्वेद और AI को जोड़ने की बड़ी पहल, IIT बॉम्बे के साथ राष्ट्रीय चैलेंज लॉन्च

अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के इनक्यूबेशन सेंटर AIIA-iCAINE ने अपने छठे स्थापना दिवस पर…

10 hours ago

डिग्री से मार्कशीट तक, हर जगह सिर्फ Bharat; महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय में India शब्द खत्म, दस्तावेजों में दिखेगा भारत

महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय ने कई बड़े फैसले लिए हैं. अब विश्वविद्यालय की डिग्री…

10 hours ago