अश्लील डांस करती बार-बालाएं
Aligarh: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले से हिंदू समाज को शर्मसार कर देने वाली खबर सामने आ रही है. यहां लगे बसंत पंचमी के मेले में बार-बालाओं से अश्लील डांस कराया गया. इस दौरान जमकर मार-पीट भी हुई. सबसे बड़ी बात ये समाने आई कि मेले में इस बार आयोजक प्रशासनिक अधिकारी रहे और बार-बालाएं अश्लीलता की सारी हदें पार करते हुए स्टेज पर ठुमके लगाती रहीं, लेकिन किसी ने इसे रोकना उचित नहीं समझा.
जानकारी के मुताबिक, तीन दिवसीय बसंत पंचमी का मेला अलीगढ़ के इगलास कस्बे में चल रहा है. मेले में रात में भीड़ बढ़ाने के लिए बार-बालाओं का अश्लील डांस कराया गया. वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि बार-बालाएं फिल्मी गानों पर डांस करते हुए अश्लील इशारे भी कर रही हैं. तो वहीं दूसरी ओर खड़े लड़के और आदमी बालाओं पर पैसा लुटा रहे हैं और वीडियो बना रहे हैं. बालाओं के पास जाने के लिए लोगों में मारपीट भी हो गई और फिर धीरे-धीरे पूरे मेले में ही भीड़ बेकाबू हो गई. इस दौरान मेला आयोजक प्रशासनिक अधिकारी समेत पुलिस प्रशासन भी मौके से नदारद रहा. इस पूरी घटना पर लोग स्थानीय पुलिस प्रशासन पर सवाल खड़े कर रहे हैं.
बता दें कि बसंत पंचमी हिंदुओं का महत्वपूर्ण त्योहार है. इस दिन माता सरस्वती की पूजा की जाती है और इसी पवित्र त्योहार के नाम पर लगे मेले में घृणित कार्य उस वक्त कराया गया, जबकि मेले के आयोजक प्रशासनिक अधिकारी थे. मालूम हो कि इस मेले में लोग अपनी बहू-बेटियों के साथ मेले का लुत्फ उठाने पहुंचते हैं. ऐसे में इस मेले में अश्लील डांस पार्टी के आयोजन ने स्थानीय पुलिस-प्रशासन पर सवाल खड़े कर दिए हैं. हिंदू संगठनों ने भी स्थानीय पुलिस प्रशासन का विरोध शुरू कर दिया है.
ये भी पढ़ें: UP News: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर ट्रक में लगी भीषण आग, लाखों की दवाईयां जलकर हुई राख, लगा लंबा जाम
जानकारी सामने आई है कि मेले में डांस पार्टी की किसी तरह की परमिशन नहीं दी जाती है. क्योंकि अक्सर मेले में डांस पार्टी के दौरान जब बार बालाएं स्टेज पर ठुमके लगाती हैं, उस समय उनके चाहने वाले जमकर नोट लुटाते हैं. तभी पंडाल में गुटबाजी बन जाती है और वर्चस्व की लड़ाई बनने के बाद कई बार लाठी-डंडे से लेकर फायरिंग तक मेलों में हुई है. जिसमें लोगों की जान तक जा चुकी है. बावजूद इसके मेले में डांस पार्टी लगी, जहां पर बार बालाएं अश्लील ठुमके लगाती रहीं, लोग उनके ऊपर लाखों रुपए लूटाते रहे पर इस मामले में पुलिस बेखबर बनी रही.
Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…
21 नवंबर को PM मोदी का बिहार दौरा. वैशाली में 1265 एकड़ के औद्योगिक पार्क…
केंद्र सरकार ने ECMS के तहत 12 नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी. ₹7,500 करोड़ से…
Rice stock monitoring Food Stock Portal OMSS target Bharat Rice: चावल की कीमतों को काबू…
देहरादून में गृह मंत्री अमित शाह ने ₹1,475 करोड़ की 62 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया.…
Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…