देश

Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी ने श्रीनगर के लाल चौक पर फहराया तिरंगा, कल खत्म होगी भारत जोड़ो यात्रा

Bharat Jodo Yatra: भारत जोड़ो यात्रा रविवार को अपने अंतिम पड़ाव पर है. कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के लिए आज बड़ा दिन है. राहुल गांधी श्रीनगर के ऐतिहासिक लालचौक पर तिरंगा फहराया और उन्होंने एक बड़ा संदेश भी दिया. इस दौरान लाल चौक के आसपास के पूरे इलाके को सील कर दिया गया. राहुल गांधी के कार्यक्रम को देखते सिटी सेंटर के चारों ओर बहुस्तरीय सुरक्षा घेरा तैनात कर दिया गया. राहुल के साथ प्रियंका गांधी भी मौजूद थीं.

राहुल गांधी शाम साढ़े 5:30 बजे पार्टी के प्रदेश कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे. इसके बाद सोमवार को श्रीनगर में इसका समापन होना है. कांग्रेस ने इस संबंध में रविवार को ट्वीट कर लिखा, एक पदयात्रा.. कन्याकुमारी से कश्मीर तक, नफरत को हराकर- दिलों को जोड़ने के लिए. असंभव सी लगने वाली भारत जोड़ो यात्रा इतिहास के पन्नों में दर्ज हो चुकी है. जो आज पन्था चौक से सोनवार चौक तक जाएगी और लाल चौक पर गर्व से तिरंगा फहराएगी. यात्रा जारी है और जय हिंद सब पर भारी है.

ये भी पढ़ें: Bharat Jodo Yatra: जम्मू-कश्मीर में भारत जोड़ो यात्रा को मिला महबूबा मुफ्ती का साथ, राहुल-प्रियंका को गले लगाया

गौरतलब है कि बीते 5 महीने से चली कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) का सोमवार (30 जनवरी) को जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में समापन होना है. श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर स्टेडियम में समापन समारोह होना है, जिसमें कांग्रेस भारी भीड़ जुटने की उम्मीद कर रही है. पार्टी की तरफ से समान विचारधारा वाली क्षेत्रीय पार्टियों और उनके क्षत्रपों को निमंत्रण भी भेजा गया है. इससे पहले 11 जनवरी को कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने देश भर के 24 दलों को समापन समारोह में शामिल होने के लिए निमंत्रण भेजा था. हालांकि सामाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी, सीपीआई (एम) की ओर से इस समापन समारोह में कोई नेता शामिल नहीं होगा.

इसके पहले शनिवार को जम्मू और कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी की प्रमुख महबूबा मुफ्ती भी यात्रा (Bharat Jodo Yatra) में शामिल हुईं. महबूबा मुफ्ती अपनी बेटी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुईं. उन्होंने यात्रा की जमकर तारीफ की थी

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

पीएम मोदी से मिले लिकटेंस्टाइन के प्रिंस एलोइस, भारत के साथ रिश्ते मजबूत करने पर हुई चर्चा

पीएम मोदी ने लिकटेंस्टाइन के प्रिंस एलोइस और प्रिंसेस सोफी से मुलाकात की. बैठक में…

14 minutes ago

करवा चौथ पर आपके शहर के स्कूल खुलेंगे या रहेंगे बंद? जानिए दिल्ली, यूपी, बिहार समेत अन्य राज्यों का पूरा अपडेट

करवा चौथ के पावन पर्व पर स्कूलों की छुट्टी को लेकर बच्चों और पेरेंट्स के…

17 minutes ago

SIR मामले पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी समेत 13 नेताओं को जवाब के लिए दिया 10 दिन का समय

सुप्रीम कोर्ट ने SIR और चुनाव आयोग के कामकाज से जुड़ी याचिकाओं पर सुनवाई के…

45 minutes ago

वंदे मातरम को ‘राष्ट्रगान’ जैसा दर्जा देने की उठी मांग: SC ने केंद्र और दिल्ली सरकार को भेजा नोटिस

वंदे मातरम को राष्ट्रगान 'जन-गण-मन' के समान दर्जा देने और स्कूलों में इसका गायन अनिवार्य…

1 hour ago

जीत से एक कदम दूर! भारत ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, न्यूजीलैंड ने किए 3 बड़े बदलाव

IND vs NZ 3rd T20: भारत और न्यूजीलैंड के तीसरे T20 मुकाबले में भारत ने…

1 hour ago

ग्वालियर में पटवारी नौकरी के नाम पर 50 लाख की ठगी: STF और व्यापम का फर्जी जाल बुनकर बेरोजगारों को चपत

ग्वालियर में सरकारी नौकरी का झांसा देकर ठगी करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश…

2 hours ago