मनोरंजन

Pathaan Box Office Collection: पठान ने साबित किया क्यों हैं शाहरुख बॉलीवुड के किंग, फिल्म ने महज चार दिन में कमाए 400 करोड़ रुपये

Pathaan:  पठान ने आते ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाकर रख दिया है. हर तरफ सिर्फ पठान की गूंज है.  बादशाह की कमबैक फिल्म हर दिन इतिहास रच रही है. बॉक्स ऑफिस पर तो सुनामी आ गई है. पठान तूफानी रफ्तार से कमाई कर रही है. रिलीज के चौथे दिन पठान ने 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. चौथे दिन पठान की ताबड़तोड़ कमाई पठान ने तीसरे दिन भी शानदार कमाई की है. शनिवार की छुट्टी का पठान को भरपूर फायदा मिला है. शाहरुख की फिल्म के चौथे दिन के आंकड़े भी सामने आ गए हैं. ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला के मुताबिक, पठान ने चौथे दिन करीब 52 करोड़ रुपये का कलेक्शन अपने नाम किया है. इसी के साथ फिल्म ने महज चार दिनों में 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है.

वर्ल्डवाइड भी छाया ‘पठान’

पठान का जादू सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि दुनिया भर में देखने को मिल रहा है. विदेशों में भी पठान तूफानी रफ्तार से कमाई कर रही है. पठान ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 4 दिनों में 400 करोड़ रुपये की कमाई कर डाली है.  पठान का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 4 दिनों में 400 करोड़ हो चुका है.

बॉक्स ऑफिस पर शाहरुख का जलवा

ये नंबर्स बता रहे हैं कि बॉलीवुड के बादशाह तो शाहरुख खान ही हैं, जिन्होंने चार साल बाद ऐसा धुआंधार कमबैक किया कि बॉक्स ऑफिस पर फिर से बहार आ गई. थियेटर्स का सूनापन खत्म हो गया है. बंद पड़े सिंगल थियेटर्स फिर से खुल गए. ये कमाल तो शाहरुख ही कर सकते थे और उन्होंने कर दिखाया.

शनिवार की धुआंधार कमाई के बाद संडे की छुट्टी के दिन भी पठान कमाल करने वाली है. संडे के लिए एडवांस बुकिंग जोरों पर हुई है. शनिवार की तरह रविवार को भी पठान को लाखों दर्शक मिलने की उम्मीद है.

ये भी पढ़ें-अपनी पहली तेलुगु फिल्म के लिए ‘हनुमान जी’ से आशीर्वाद मांगते नजर आए बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी

पठान ने रचा इतिहास

भारतीय सिनेमा के इतिहास में पठान सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्म बन गई है. पठान ने पहले दिन 57 करोड़ रुपये का बिजनेस किया, जिसमें से 55 करोड़ सिर्फ हिंदी वर्जन से आए और 2 करोड़ तेलुगू-तमिल से. ग्रैंड ओपनिंग के साथ पठान ने ‘KGF चैप्टर 2’ ‘बाहुबली 2’ जैसी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया. दूसरे दिन 70 करोड़ से ज्यादा के कलेक्शन के साथ फिल्म ने एक बार फिर से रिकॉर्ड बनाया और 2 ही दिन में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया. लेकिन तीसरे दिन ‘पठान’ की कमाई में गिरावट आई और इसका कलेक्शन 34 से 36 करोड़ के बीच रहा. लेकिन शनिवार को फिल्म ने फिर से रफ्तार पकड़ते हुए 52 करोड़ की कमाई की. वैसे आपने पठान देखी या नहीं ?

-भारत एक्सप्रेस

Sonali Thakur

Recent Posts

30 लाख दीपों से जगमगाएगी अयोध्या, 2100 ड्रोन से आसमान में दिखेगी रामायण; दीपोत्सव को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी

Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…

10 minutes ago

दिवाली के बाद सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, भोपाल से दिल्ली ट्रायल ट्रांसफर की मांग; CBI के हलफनामे पर आरोपी पक्ष ने उठाए सवाल

Twisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा आत्महत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट दिवाली की छुट्टियों के बाद…

49 minutes ago

BS-VI नियमों पर वकीलों को बड़ी राहत, कोर्ट के कार्यदिवसों में चला सकेंगे पुरानी गाड़ियां; जानें नया आदेश

Delhi High Court: दिल्ली हाई कोर्ट ने दिल्ली के बाहर रजिस्टर्ड गैर-BS-VI वाहनों के इस्तेमाल…

1 hour ago

दिल्ली-NCR की हवा हुई और जहरीली, GRAP-3 लागू; निर्माण कार्यों और पुरानी गाड़ियों पर सख्ती

Delhi NCR Air Pollution: दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण के चलते GRAP-3 लागू कर दिया गया…

1 hour ago

पंजाब में चलती कर्मभूमि एक्सप्रेस में लगी आग, 1,500 से ज्यादा यात्रियों की बची जान; चार कोच प्रभावित

पंजाब के पटियाला जिले में सराय बंजारा रेलवे स्टेशन के पास कर्मभूमि एक्सप्रेस में आग…

2 hours ago