चुनाव

Uttarakhand Lok Sabha Election 2024:  बुजुर्ग वोटर ने जमीन पर पटक दी EVM मशीन, जोर-जोर से चिल्लाकर की ये मांग….पुलिस ने लिया हिरासत में

Lok Sabha Election 2024 in Uttarakhand: देश भर के 21 राज्यों की 102 सीटों पर हो रहे लोकसभा चुनाव के पहले चरण का आधा दिन बीच चुका है. उत्तराखंड की पांचों सीटों पर भी लगातार वोटिंग जारी है. इस बीच खबर सामने आ रही है कि हरिद्वार के एक बूथ पर वोटर ने ईवीएम मशीन को पटक दिया है और फिर वह जोर-जोर से चिल्लाने लगा. हालांकि वोटर की इस हरकत के बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है.

ये घटना हरिद्वार विधानसभा के मतदान केंद्र ज्वालापुर इंटर कॉलेज से सामने आई है. यहां एक वोटर वोट डालने पहुंचा लेकिन वह ईवीएम मशीन का विरोध करने लगा. जब तक अधिकारी कुछ समझ पाते तब तक उसने ईवीएम मशीन को उठाकर जमीन पर पकट दिया और फिर जोर-जोर से चिल्लाते हुए ईवीएम मशीन का विरोध करने लगा और कहने लगा कि चुनाव बैलेट पेपर से कराए जाएं. हालांकि ईवीएम मशीन तोड़ने वाले को पुलिस ने तुरंत हिरासत में ले लिया है. मीडिया सूत्रों के मुताबिक ज्वालापुर क्षेत्र के रहने वाले एक बुजुर्ग व्यक्ति मतदान केंद्र ज्वालापुर इंटर कॉलेज स्थित बूथ नंबर 126 पर पहुंचे. वह यहां पर वोट डालने के लिए आए थे.

ये भी पढ़ें-Lok Sabha Election 2024: महागठबंधन के दो और NDA के तीन प्रत्याशी खुद को नहीं कर सकेंगे मतदान, एक वोट देंगे भी तो दूसरे को, ये बड़ी वजह आई सामने

बताया जा रहा है कि उनका जब नम्बर आया तो उनको वोट डालने के लिए अंदर भेजा गया. वह जैसे ही अंदर पहुंचे तो उन्होंने डेस्क पर रखी ईवीएम मशीन को उठाकर जमीन पर तेजी से पटक दिया जिससे मशीन टूट गई. हालांकि बाद में मशीन को ठीक किया गया और चालू हो गई लेकिन इस घटना की वजह से पूरे मतदान केंद्र में अफरा-तरफी का माहौल हो गया. इस पूरी घटना को मौजूद अधिकारी समझ ही नहीं पाए थे. तो वही बाहर तैनात पुलिसकर्मी तुरंत मतदाता को पकड़कर रेल चौकी ले गए. बताया जा रहा है कि यहां पर आरोपी से पुलिस घटना के सम्बंध में पूछताछ कर रही है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

सर्वपितृ अमावस्या पर राशि के अनुसार करें दान, जानें मेष से मीन तक के उपाय

Sarva Pitru Amavasya 2026 Daan: सर्वपितृ अमावस्या पर पितरों के तर्पण, श्राद्ध और दान-पुण्य का…

13 minutes ago

महिला पहलवानों की अपील पर राऊज एवेन्यु कोर्ट में सुनवाई; बृजभूषण सिंह को बरी किए जाने को दी गई है चुनौती

राऊज एवेन्यु कोर्ट ने बृजभूषण शरण सिंह को यौन शोषण के आरोपों से बरी किए…

14 minutes ago

Ayodhya News: पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ. आलिया जुबैरी से मारपीट का आरोप, पेट्रोल पंप विवाद में हंगामा

अयोध्या में पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ. आलिया जुबैरी ने पेट्रोल पंप में हिस्सेदारी के विवाद…

17 minutes ago

जिस मां ने पाला, उसी की बन गई कातिल, इंस्टाग्राम वाले प्यार के लिए बेटी ने उठाया खौफनाक कदम

Sonipat Mother Murder Case: हरियाणा के सोनीपत में बेटी जानवी पर अपने प्रेमी विकास के…

26 minutes ago

मान सरकार को बड़ा झटका? जज नागू ने खुद को सुनवाई से किया अलग, अब 12 को फैसला

Bhagwant Mann OSD Case: पंजाब सीएमओ के कथित भ्रष्टाचार की सीबीआई जांच के खिलाफ याचिका…

50 minutes ago

‘शांतिपूर्ण प्रदर्शन हमारा हक…’ जंतर-मंतर बैन के खिलाफ भड़की यूथ कांग्रेस, हाईकोर्ट ने लटकाया मामला

Delhi High Court: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति न मिलने के खिलाफ यूथ कांग्रेस पहुंची…

1 hour ago