देश

UP News: अखिलेश-मायावती के साथ शिवपाल सिंह यादव और जयंत सिंह ने भी दी स्वतंत्रता दिवस की दी बधाई, जानें क्या कहा

UP News: देश में धूमधाम से 77वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है. इसी बीच बसपा सुप्रीमो मायावती ने ट्वीट कर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई दी है. वहीं सपा की ओर से शिवपाल सिंह यादव ने ट्वीट कर प्रदेशवासियों को बधाई दी है. इसके अलावा सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भी सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं.

 

मायावती ने कहा है, “देश व दुनिया भर में रहने वाले सभी भारतीय भाई-बहनों को आज 77वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. हर कोई पेट पालने तथा अपना व अपने परिवार का जीवन बेहतर बनाने में व्यस्त. ऐसे में सरकार द्वारा उन्हें शान्ति, सदभाव, तनावमुक्त व सुविधायुक्त जीवन देना अति-आवश्यक.”

उन्होंने लिखा है, “भारत खासकर परमपूज्य बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर के अति मानवतावादी संविधान को लेकर दुनिया में आज भी एक आदर्श मिसाल है, किन्तु अपार गरीबी, बेरोजगारी, पिछड़ापन, अमीर-गरीब के बीच आय की जबरदस्त खाई व रुपए के अवमूल्यण आदि के अभिशप्त जीवन से लोगों की मुक्ति अब बहुत जरूरी.”

ये भी पढ़ें- Independence Day 2023: नशे की गिरफ्त में फंसे युवाओं को सीएमडी उपेंद्र राय ने दिया संदेश, बोले- इच्छाशक्ति और दृढ़ संकल्प जरूरी

बसपा सुप्रीमों ने कहा, “देश की लगभग 140 करोड़ गरीब व मेहनतकश जनता के लिए स्वतंत्रता की सही स्थापना तथा उसका समुचित लाभ तभी संभव जब संविधान की पवित्र मंशा के अनुसार देश में केवल राजनीतिक लोकतंत्र ही नहीं बल्कि सामाजिक और आर्थिक लोकतंत्र भी जमीनी स्तर पर कायम हो, जैसाकि बाबा साहेब की असली मंशा थी.”

वहीं शिवपाल सिंह यादव ने कहा, “समस्त देशवासियों को भारतीय स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं.” वहीं राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत सिंह ने ट्विट करते हुए कहा है कि, “77वां स्वतंत्रता दिवस! देश के लोग नई ऊंचाइयों पर पहुँचें!”

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

4 minutes ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

10 minutes ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

18 minutes ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

52 minutes ago

ब्लाइंड मर्डर का 3 दिन में खुलासा, लिव-इन पार्टनर ही निकली दिव्यांग शिक्षक की कातिल

मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा में दिव्यांग शिक्षक प्रमोद कुमार की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर…

2 hours ago

जनगणना नियमों में हुआ संशोधन, जानिए प्राइवेट स्कूलों के स्टाफ पर क्या पड़ेगा असर

केंद्र सरकार ने जनगणना नियम 1990 में संशोधन करते हुए प्राइवेट स्कूलों के शिक्षकों को…

2 hours ago