सफेद चावल से कितना बेहतर है काला चावल? जानिए सच्चाई
कार्यक्रम के दौरान अचानक गिरे स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी (फोटो ट्विटर)
MP Health Minister Prabhuram Chowdhary: मध्य प्रदेश के रायसेन में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कार्यक्रम का आयोजन चल रहा था. इसमें प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी भी शामिल हुए, हालांकि इस दौरान वह चक्कर खाकर आचनक गिर गए. इसके बाद उन्हें आनन-फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया और उन्हें बाद में भोपाल रेफर कर दिया गया. यह कार्यक्रम रायसेन के परेड ग्राउंड में चल रहा था. इस दौरान उन्हें चक्कर आ गया. जानकारी के मुताबिक उन्हें माइनर अटैक आया है.
स्वास्थ्य मंत्री के अचानक मंच पर गिरने का वीडियो भी सोशल मीडिया वायरल हो रहा हैं. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि प्रभुराम चौधरी की पहले मंच पर ही तबीयत बिगड़ने लगती है. इसके बाद एक और वीडियो में वह जमीन पर गिरते हुए दिखाई रहे हैं. हालांकि इस दौरान उन्होंने पकड़ने के लिए कई लोग आते हैं, लेकिन वह गिर जाते हैं.
रायसेन जिला अस्पताल के डॉ. अनिल ओड़ ने बताया कि वे काफी देर तक खड़े थे इसलिए उनके पैर ठंडे पड़े गए थे. हो सकता है उसी वजह से उन्हें चक्कर आया हो, क्योंकि अस्पताल में उनका शुगर, ब्लड प्रेशर की जांच की थी और सब कुछ नार्मल था. करीब 15 मिनिट अस्पताल में रहने के बाद स्वास्थ्य मंत्री स्वयं चलकर गाड़ी में बैठे और भोपाल निकल गए.
मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा में दिव्यांग शिक्षक प्रमोद कुमार की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर…
केंद्र सरकार ने जनगणना नियम 1990 में संशोधन करते हुए प्राइवेट स्कूलों के शिक्षकों को…
दीपावली से पहले दिल्ली को साफ और रोशन बनाने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने…
Preeti Shekhar slams Prashant Kishor: प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को लेकर विवादित बयान…
Worms found in KitKat chocolate: हैदराबाद के लुलु मॉल से खरीदी KitKat चॉकलेट में जिंदा…
सोशल मीडिया पर सनी देओल को लेकर एक दावा जमकर वायरल हो रहा है. एक…