जम्मू-कश्मीर में कड़ी सुरक्षा-व्यवस्था के बीच अमरनाथ यात्रा 1 जुलाई से शुरू हुई थी. पहले ही दिन सैकड़ों श्रद्धालुओं का जत्था पहाड़ी रास्तों के जरिए अमरनाथ गुफा के लिए रवाना किया गया था.
Amarnath Yatra Update: जम्मू-कश्मीर स्थित पवित्र अमरनाथ गुफा में प्राकृतिक शिवलिंग के दर्शन के लिए इस साल भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे हैं. इस बार 1 जुलाई को अमरनाथ यात्रा की शुरुआत हुई थी. रोजाना सैकड़ों की संख्या में नए-नए तीर्थयात्री अमरनाथ के लिए रवाना होते रहे. यात्रा-प्रबंधन के मुताबिक, अब तक करीब 4,29,318 श्रद्धालुओं ने बाबा बर्फानी के दर्शन किए हैं.
गौरतलब है कि यह यात्रा 31 अगस्त तक चलेगी. श्रद्धालुओं की संख्या को देखें तो इस बार पिछले साल का रिकॉर्ड टूट गया है. पिछले साल 3,04,493 श्रद्धालुओं ने पवित्र गुफा के दर्शन किए थे. फिलहाल, 23 जुलाई को ही पवित्र शिवलिंग विलीन हो गया, लेकिन श्रद्धालुओं का जत्था अभी भी तीर्थयात्रा में बना हुआ है.
बाबा अमरनाथ यात्रा को सफल बनाने के लिए सुरक्षा के तमाम चौक-चौबंद किए गए थे औऱ यह व्यवस्था आज भी तत्परता से लागू है. CAPF, जम्मू-कश्मीर पुलिस और केंद्र शासित प्रदेश के अधिकारियों की बदौलत तीर्थयात्रियों के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं. जिनमें लंगर सेवा, हेल्थकेयर, साफ-सफाई और ट्रांसपोर्टेशन आला दर्जे के हैं.
सुरक्षा मानकों को बेहतर रखने के लिए टेक्नोलॉजी का भी बड़े पैमाने पर सहारा लिया गया है. ड्रोन जैसे हाईटेक इक्विपमेंट्स, ऊंचे दर्जे के तकनीकी यंत्रों से लैस रिस्पॉन्स टीम चौबीसो घंटे तैनात रहती है. रिस्पॉन्स टीम में बर्फीले तूफान से निपटने, मेडिकल फैसिलिटी देने, NDRF सरीखे टीमें मुस्तैद रही हैं. श्रद्धालुओं को बिना किसी बाधा या परेशानी के बाबा बर्फानी के दर्शन कराए गए हैं औऱ यह सिलसिला 31 अगस्त तक जारी रहेगा.
इस बार की पवित्र अमरनाथ यात्रा में विदेशी श्रद्धालुओं ने भी भारी संख्या में हिस्सा लिया है. अमेरिका, नेपाल, सिंगापुर, मलेशिया और साउथ कोरिया के श्रद्धालुओं ने भी बाबा बर्फानी के दर्शन किए हैं. अलग-अलग क्षेत्रों की हस्तियां जैसे, सायना नेहवाल, अभिनेत्री सारा अली खान, आध्यात्मिक गुरु जगद्गुरु रामानंदचार्य स्वामी ने बिना किसी रुकावट के अपनी यात्रा संपन्न की.
यह भी पढ़ें: “जब हमारी आस्थाओं पर हमले हो रहे थे, हमारी पहचान मिटाने की… तब”, संत रविदास मंदिर के शिलान्यास के बाद बोले PM मोदी
कारगिल की जंग को याद करने और शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए यात्रा के बेस कैंप में कारगिल दिवस का भी आयोजन किया गया. बेहतरीन बात ये रही है कि इस दौरान मौसम ने भी काफी साथ दिया. हालांकि, पिछले साल जहां 71 यात्रियों की यात्रा के दौरान जान गई, वहीं इस बार भी 44 लोगों का दुनिया से रुख्सत होना दुर्भाग्यपूर्ण रहा. अधिकारियों का कहना है कि, बड़े स्तर पर इस यात्रा को हर तरफ से सुविधा एवं सुरक्षापूर्ण बनाने में सरकारी और गैर-सरकारी संस्थाएं सफल रही हैं.
— भारत एक्सप्रेस
EaseMyTrip भारत में Apple Pay का लॉन्च पार्टनर बना है. जानिए Apple Pay से ट्रैवल…
इंदौर में आयोजित भारतीय पत्रकारिता महोत्सव सीजन-18 में भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय शामिल…
Dubai Tel Aviv Flight: प्लंबर यानिव हायून को लेकर सोशल मीडिया पर एक अलग ही…
Aaj Ka Panchang 2 October 2026: 2 अक्टूबर 2026 के पंचांग में षष्ठी तिथि सुबह…
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज चंद्रमा वृष राशि में गोचर कर रहे हैं.…
Pitru Paksha Panchang: 2 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी…