Amazon Layoffs: दुनिया की सबसे बड़ी ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन ने हाल ही में एक बड़ा ऐलान किया है. ऐलान के बाद कॉर्पोरेट वर्कफोर्स में हलचल मच गई है. कंपनी ने कहा है कि वह AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) के बढ़ते इस्तेमाल के चलते करीब 30 हजार कर्मचारियों की छंटनी करने जा रही है. यह अमेजन के इतिहास की सबसे बड़ी छंटनी मानी जा रही है.
इस फैसले को लेकर कांग्रेस नेता शशि थरूर ने गंभीर चिंता जताई है. उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि हम भविष्य देख रहे हैं और यह बहुत चिंताजनक है. थरूर ने यह बात शानका एंसलम परेरा की एक पोस्ट को रीशेयर करते हुए कही, जिसमें इस छंटनी को वैश्विक वर्कफोर्स में टर्निंग पॉइंट बताया गया.
पेरेरा ने अपनी पोस्ट में लिखा कि अमेजन की इस छंटनी से कंपनी के 10 प्रतिशत कर्मचारी प्रभावित होंगे, जिनमें इंजीनियर, मैनेजर, क्लाउड आर्किटेक्ट और HR प्रोफेशनल शामिल हैं. उन्होंने कहा कि यह संकेत है कि टेक कंपनियां अपने कामकाज की व्यवस्था में बड़ा बदलाव कर रही हैं.
अमेजन के CEO एंडी जेसी ने पहले ही चेतावनी दी थी कि AI के चलते कंपनी को अपने वर्कफोर्स को कम करना पड़ेगा. मंगलवार को कंपनी ने आधिकारिक तौर पर यह ऐलान कर दिया.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह कदम लागत को कम करने और कोविड के दौरान हुई ओवर-हायरिंग को बराबर करने के लिए उठाया गया है. पिछले दो सालों में अमेजन ने अपने डिवाइस, कम्युनिकेशन और पॉडकास्टिंग डिवीजनों में कर्मचारियों की संख्या घटाई है.
जो जानकारी निकलकर सामने आ रही है उसके अनुसार, सोमवार को अमेजन ने सभी मैनेजरों को एक ट्रेनिंग सेशन में शामिल होने को कहा था, जिसमें उन्हें यह सिखाया गया कि छंटनी के बाद कर्मचारियों से कैसे बात की जाए.
यह घटना सिर्फ अमेजन तक सीमित नहीं है बल्कि यह दिखाती है कि AI के बड़े स्तर पर बढ़ते प्रभाव से आने वाले समय में नौकरियों की दुनिया में बड़ा बदलाव आने वाला है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
चीन लगातार 23 महीनों से धड़ल्ले से सोना खरीद रहा है, जिससे उसका कुल गोल्ड…
Congress Ramleela Rally: दिल्ली पुलिस ने 1 नवंबर को रामलीला मैदान में प्रस्तावित INDIA गठबंधन…
Brijbhushan Sharan Singh Statement: पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह दिल्ली में चल रहे प्रदर्शनों को…
ABVP Student Union Elections: ओडिशा से लेकर दिल्ली, पंजाब और उत्तराखंड तक छात्रसंघ चुनावों में…
दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार CJP संस्थापक Abhijeet Dipke को सशर्त जमानत मिल गई है. जानिए…
UP Assembly Election 2027: प्रतापगढ़ में अपना दल (एस) की जनसभा के जरिए अनुप्रिया पटेल…